एक्सप्लोरर

ईरान-इजरायल तनाव से सहमा बाजार, 1100 अंक टूटा सेंसेक्स, 2 मिनट में 8 लाख करोड़ स्वाहा

Stock Market Today: सेंसेक्स 1100 अंक टूट गया. जबकि निफ्टी 50 भी 24600 के नीचे जाकर खुला है. 

Stock Market Today: ईरान पर इजरायल के हमले की वजह से खाड़ी देशों में भारी तनाव बढ़ गया है. हमले की खबर के बाद कच्चे तेल के दाम अचानक बढ़ गए हैं. भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई है. सेंसेक्स 1100 अंक टूट गया. जबकि निफ्टी 50 भी 24600 के नीचे जाकर खुला है. 

शेयर बाजार खुलते ही निवेशकों की जबरदस्त 8 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है. उनकी इतनी संपत्ति घट गई है. गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 450,52,928 करोड़ था, जो शुक्रार को बाजार खुलते ही 442 लाख करोड़ हो गया. यानी महज 2 मिनट में 8 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है.

कौन-कौन से गिरे शेयर

अहमदाबाद में सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को बोइंग विमान हादसे के एक दिन बाद टाटा मोटर्स के शेयर में 2 प्रतिशत नीचे फिसल गए. इसके अलावा गिरने वाले शेयरों में भारती एयरटेल 0.32%, आईटीसी 0.46%, टीसीएस- 0.49%, सन फार्मा-0.55% और एक्सिस बैंक- 0.69% है. ईरान-इजरायल तनाव का सीधा फायदा ऑयल इंडिया को मिला है. कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से ऑयल इंडिया करीब 3 प्रतिशत मजबूत हुआ है.  डॉलर के मुकाबले रुपये शुक्रवार को 54 पैसे कमजोर होकर खुला. एक दिन पहले रुपये डॉलर के मुकाबले 85.60 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि आज 86.14 के स्तर पर खुला है. 

वैश्विक बाजार में गिरावट

भूराजनीतिक तनाव की वजह से एशियाई बाजार में भी गिरावट देखी जा रही है. निक्केई 1.16 प्रतिशत नीचे गिर गया. जबकि टॉपिक्स इंडेक्स 1 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.67 प्रतिशत, ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200 भी 0.17 प्रतिशत नीचे आ गया. इधर, ऑस्ट्रेलिया के S&P 200 में 0.23 प्रतिशत, हांगकांग के हैंग सेंग भी 0.98 प्रतिशत फिसल गया. चीन के सीएसआई 300 में 0.78 प्रतिशत की गिरावट आयी. इसके अलावा, नैस्डैक कंपोजिट फ्यूचर्स 374 प्वाइंट यानी 1.7 प्रतिशत,  S&P 500 फ्यूचर्स 1.6 प्रतिशत की गिरावट आयी.

ये भी पढ़ें: एयर इंडिया विमान हादसे पर दुखी रिलायंस परिवार, मुकेश अंबानी ने कहा- हरसंभव मदद को हैं तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Real Estate: भारत में प्रॉपर्टी बेचने की होड़ क्यों लगी, 46% NRI तैयार, मोहभंग का कारण क्या?
भारत में प्रॉपर्टी बेचने की होड़ क्यों लगी, 46% NRI तैयार, मोहभंग का कारण क्या?
Debit Card: एयरपोर्ट पर डेबिट कार्ड ब्लॉक, कोर्ट ने बैंक पर ठोका लाखों का जुर्माना
एयरपोर्ट पर डेबिट कार्ड ब्लॉक, कोर्ट ने बैंक पर ठोका लाखों का जुर्माना
Tax Notice: UPI पेमेंट करने वाले सावधान, आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस
UPI पेमेंट करने वाले सावधान, आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस
FCI ने एथेनॉल कंपनियों को 40% सस्ते में बेचा चावल, संसद में RTI से खुलासा
FCI ने एथेनॉल कंपनियों को 40% सस्ते में बेचा चावल, संसद में RTI से खुलासा

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget