एक्सप्लोरर

गुजरात, हिमाचल में बीजेपी की जीत से बाजार में पिछले हफ्ते शानदार उछाल

साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 477.33 अंकों या 1.42 फीसदी की तेजी के साथ 33,940.30 पर और निफ्टी 159.75 75 अंकों या 1.54 फीसदी की तेजी के साथ 10493 पर बंद हुआ.

नई दिल्लीः बीते हफ्ते शेयर बाजार ऐतिहासिक तेजी के साथ बंद हुए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की गुजरात और हिमाचल प्रदेश में मिली जीत का योगदान रहा और सेंसेक्स और निफ्टी अब तक की सर्वाधिक ऊंचाई पर बंद हुए. साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 477.33 अंकों या 1.42 फीसदी की तेजी के साथ 33,940.30 पर और निफ्टी 159.75 75 अंकों या 1.54 फीसदी की तेजी के साथ 10493 पर बंद हुआ. बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 3.52 फीसदी और स्मॉलकैप सूचकांक में 4.51 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.

कैसी रही बाजार में पिछले हफ्ते कारोबारी चाल सोमवार को सेंसेक्स 138.71 अंकों या 0.41 फीसदी की तेजी के साथ 33,601.68 पर बंद हुआ. मंगलवार को ग्लोबर बाजारों में तेजी से घरेलू बाजार को सहारा मिला और सेंसेक्स 235.06 अंकों या 0.7 फीसदी की तेजी के साथ 33,836.74 पर बंद हुआ. बुधवार को मुनाफावसूली के कारण शेयर बाजार दवाब में आए और सेंसेक्स 59.36 अंकों या 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 33,777.38 पर बंद हुआ.

गुरुवार को भी ग्लोबल बाजारों में आई गिरावट के असर से सेंसेक्स 21.10 अंकों या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 33,756.28 पर बंद हुआ. कारोबारी हफते के अंतिम दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 184.02 अंकों या 0.55 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ ऐतिहासिक ऊंचाई 33,940.30 पर बंद हुआ.

इन शेयरों में रही शानदार तेजी बीते हफ्ते सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक (4.27 फीसदी), एचडीएफसी (0.23 फीसदी), विप्रो (3.9 फीसदी), भारती एयरटेल (2.33 फीसदी), एनटीपीसी (1.41 फीसदी) और हीरो मोटोकॉर्प (7.72 फीसदी) की जबर्दस्त उछाल के साथ बंद हुए हैं.

इन शेयरों में रही गिरावट पिछले हफ्ते सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में डॉ. रेड्डीज (1.64 फीसदी), एचडीएफसी (0.84 फीसदी) और कोल इंडिया (1.86 फीसदी) मुख्य रूप से गिरावट के साथ बंद रहे हैं.

नवंबर में बढ़ा एक्सपोर्ट व्यापक आर्थिक मोर्चे पर, देश के एक्सपोर्ट में नवंबर में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 30.5 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और कुल 26.2 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट किया गया. इस दौरान माल के इंपोर्ट में भी एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 19.6 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई और देश का व्यापार घाटा यानी ट 3.2 फीसदी बढ़कर 13.83 अरब डॉलर रहा.

अमेरिका में हुआ बड़ा फैसला ग्लोबल मोर्चे पर, अमेरिका में हाउस ऑफ रिप्रजेंटिटिव ने बुधवार को ऐतिहासिक कर विधेयक पास कर दिया. इस बिधेयक के पारित होने से अमेरिका में कॉरपोरेट टैक्स की दर 35 फीसदी से घटकर 21 फीसदी हो गई.

चीन/जापान की आर्थिक हलचल चीन के केंद्रीय बैंक ने रिवर्स रेपो रेट और रिवर्स रेट में 14 दिनों की अवधि के लिए 5 आधार अंकों की बढ़ोतरी की. जापान की सरकार ने अपने विकास दर के अनुमान को चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष के लिए बढ़ा दिया है, जो कि क्रमश: 1.9 फीसदी और 1.8 फीसदी हैं. इसमें जापान में घरेलू मांग में बढत का सबसे ज्यादा योगदान रहा.

2000 के नोट बंद होने की खबर को वित्त मंत्री ने बताया अफवाह

बड़े किसानों को आयकर के दायरे में लाने पर विचार नहीं: केंद्र सरकार

TCS ने हासिल किया सबसे बड़ा आईटी करार: नीलसन के साथ 225 करोड़ डॉलर का कॉन्ट्रेक्ट जानिए- कितने फीसदी रेल यात्री ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: मुकेश अंबानी नहीं टाल पाए पोते की फरमाइश, खट्ट से निकालकर दिया फोन
Video: मुकेश अंबानी नहीं टाल पाए पोते की फरमाइश, खट्ट से निकालकर दिया फोन
बिना जुर्माने केस खत्म करने का मौका, सरकार ने बढ़ाई ESIC अमनेस्टी स्कीम
बिना जुर्माने केस खत्म करने का मौका, सरकार ने बढ़ाई ESIC अमनेस्टी स्कीम
94 लाख थे, बचे सिर्फ 16 हजार, नोएडा PNB घोटाले में सबसे ज्यादा किसान बेहाल
94 लाख थे, बचे सिर्फ 16 हजार, नोएडा PNB घोटाले में सबसे ज्यादा किसान बेहाल
खत्म हुआ टाटा का एक दशक पुराना राज, अब रिलायंस देश का नंबर 1 कॉर्पोरेट ग्रुप
खत्म हुआ टाटा का एक दशक पुराना राज, अब रिलायंस देश का नंबर 1 कॉर्पोरेट ग्रुप

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget