एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट, सेंसेक्स 900 अंकों से ज्यादा टूटकर 73,300 तक फिसला

Stock Market Opening: ग्लोबल बाजारों से तनावग्रस्त संकेतों के चलते भारतीय बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है लेकिन एफआईआई के सामने डीआईआई का सपोर्ट बाजार को मिल रहा है.

Stock Market Opening: ग्लोबल बाजारों से आ रहे चिंताजनक संकेतों का असर भारतीय बाजार की ओपनिंग पर देखा जा रहा है. शेयर बाजार की प्री-ओपनिंग में एनएसई निफ्टी में तो 700 अंकों की गिरावट देखी जा रही थी और बीएसई सेंसेक्स 3450 अंकों से भी ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहा था. साफ तौर पर ईरान-इजरायल तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर देखा जा रहा है और मार्केट में एफआईआई का सेंटीमेंट निगेटिव है. हालांकि बाजार जोरदार गिरावट पर खुला लेकिन निचले स्तरों से खरीदारी भी आने लगी थी जिसके दम पर बाजार कुछ-कुछ रिकवर होता दिखा है.

कैसी रही बाजार की ओपनिंग

बीएसई सेंसेक्स में 929.74 अंकों या 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ 73,315 के लेवल पर ओपनिंग देखी गई है. एनएसई के निफ्टी में 180.35 अंक या 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 22,339 पर कारोबार की ओपनिंग हुई है. बैंक निफ्टी में भी खासी गिरावट के बाद कारोबार की शुरुआत हुई है जिसमें इसके सभी 12 बैंक शेयर गिरावट के साथ ही कारोबार करते दिख रहे हैं. सबसे ज्यादा नीचे पीएनबी का शेयर है जो 2.48 फीसदी टूटकर कारोबार कर रहा है. 

सेंसेक्स में गिरावट की लाली छाई

बीएसई सेंसेक्स में गिरावट की लाली छाई हुई है और 30 में से सिर्फ 3 शेयर तेजी पर हैं और 27 शेयरों में गिरावट बनी हुई है. टीसीएस, नेस्ले, एचसीएल टेक के शेयरों में बढ़त देखी जा रही है. टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एसबीआई, एनटीपीसी, पावरग्रिड के शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी देखी जा रही है.

निफ्टी के केवल 4 शेयर तेजी पर

निफ्टी के 50 में से 46 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं और केवल 4 शेयर तेजी के दायरे में बमुश्किल बने हुए हैं. हिंडाल्को, ओएनजीसी, टीसीएस और नेस्ले के शेयर सिर्फ तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं और बाकी सभी शेयरों में कमजोरी का लाल निशान हावी है.

बाजार की प्री-ओपनिंग में भयंकर गिरावट

घरेलू शेयर बाजार की प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार में भयंकर गिरावट देखी गई है. प्री-ओपनिंग के समय सेंसेक्स में 2216 अंक या 2.99 फीसदी की जोरदार गिरावट के साथ 72028 के लेवल पर ट्रेड देखा जा रहा था. वहीं एनएसई का निफ्टी 249.20 अंक या 1.11 फीसदी फिसलकर 22270 पर बना हुआ था.

एशियाई बाजारों में जोरदार गिरावट

एशियाई बाजारों में भी चौतरफा गिरावट देखी जा रही है. कोस्पी, हैंगसेंग, शंघाई कंपोजिट, निक्केई सभी में कमजोरी का लाल निशान हावी है. ईरान-इजरायल तनाव और क्रूड में तेजी का असर एशियाई बाजारों पर निगेटिव असर डाल रहा है.

ये भी पढ़ें

आयकर विभाग की सख्ती, 1.5 करोड़ से ज्यादा लोगों पर होगा ये एक्शन- कहीं आप लिस्ट में तो नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज सोने के साथ-साथ चांदी भी हुई महंगी, जानें 10 ग्राम की कितनी बैठेगी कीमत?
आज सोने के साथ-साथ चांदी भी हुई महंगी, जानें 10 ग्राम की कितनी बैठेगी कीमत?
Ethanol: E20 से डरे लोग, दोगुनी हुई प्रीमियम पेट्रोल की सेल, रिपोर्ट में खुलासा
Ethanol: E20 से डरे लोग, दोगुनी हुई प्रीमियम पेट्रोल की सेल, रिपोर्ट में खुलासा
दिल्ली में 942 और पटना में 1000 के पार पहुंची गैस सिलेंडर की कीमत, जानें अपने शहर का रेट
दिल्ली में 942 और पटना में 1000 के पार पहुंची गैस सिलेंडर की कीमत, जानें अपने शहर का रेट
कितनी बढ़ी आज पेट्रोल की कीमत, डीजल का क्या चल रहा भाव? जानें फ्यूल रेट पर ताजा अपडेट
कितनी बढ़ी आज पेट्रोल की कीमत, डीजल का क्या चल रहा भाव? जानें फ्यूल रेट पर ताजा अपडेट

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget