एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार की शानदार ओपनिंग, निफ्टी 18,000 के करीब खुला, सेंसेक्स 60,100 के पार

Stock Market Opening: एशियाई बाजारों से आज तेजी का संकेत मिल रहा है और इसके दम पर भारतीय बाजारों की भी बढ़त पर शुरुआत हो गई है. जानें आज के सभी लेवल क्या हैं.

Stock Market Opening: अमेरिकी बाजारों (US Markets) की पिछली शानदार क्लोजिंग के बाद आज एशियाई बाजारों (Asian Markets) से भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं. इसके दम पर कहा जा सकता है कि भारतीय बाजारों (Indian Stock Market) लिए आज हफ्ते के पहले दिन की ओपनिंग बेहतरीन रहने वाली है. घरेलू बाजार के प्री-ओपनिंग के संकेतों से भी ऐसा ही लगा था और बाजार की ओपनिंग हरे निशान में ही हुई है.

कैसा खुला बाजार

आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी के साथ कारोबार खुला है. बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 246.70 अंक यानी 0.41 फीसदी की मजबूती के साथ 60,147.07 पर खुला है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी आज 93.10 अंक यानी 0.52 फीसदी की उछाल के साथ 17,952.55 पर खुलने में कामयाब रहा है.

सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में तेजी देखी जा रही है और इसके 2 शेयरों में गिरावट है. वहीं निफ्टी के 50 में से 47 शेयरों में मजबूती देखी जा रही है और 3 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है. बैंक निफ्टी की बात करें तो इसके लेवल 42400 के पार निकल गए हैं और इसमें 214 अंकों या 0.51 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है.

आज किन सेक्टर्स में हैं तेजी की बहार

आज निफ्टी के सारे सेक्टोरियल इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं और केवल कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर की हालत कुछ पस्त है. टीसीएस के नतीजों से पहले आज आईटी सेक्टर गुलजार है और इसमें सवा दो फीसदी की जोरदार बढ़त के साथ कारोबार देखा जा रहा है.

सेंसेक्स के ये शेयर चढ़े

आज सेंसेक्स के चढ़ने वाले शेयरों में टैक महिंद्रा, टीसीएस, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, विप्रो, एमएंडएम, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, सन फार्मा, एलएंडटी, पावरग्रिड, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, एनटीपीसी, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, नेस्ले, एचयूएल, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट,  एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, मारुति और बजाज फिनसर्व के शेयरों में जोरदार उछाल देखा जा रहा है.

प्री-ओपन में कैसा है बाजार का हाल

शेयर मार्केट की प्री-ओपनिंग में आज बेहद अच्छा उछाल देखा जा रहा है. बीएसई का सेंसेक्स 342.88 अंक यानी 0.57 फीसदी की उछाल के साथ 60243.25 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 104.45 अंक यानी 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 17963.90 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.

ये भी पढ़ें

Budget 2023: स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा बढ़कर हो सकती है 70000 रुपये, वित्त मंत्री दे सकती हैं ये राहत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्लास्टिक के नोट भी ज्यादा दिन तिजोरी में रखने पर गल जाएंगे?
क्या प्लास्टिक के नोट भी ज्यादा दिन तिजोरी में रखने पर गल जाएंगे?
किश्तों में सैलरी दे रही SpiceJet, रोजाना उड़ रहीं सिर्फ इतनी फ्लाइट
किश्तों में सैलरी दे रही SpiceJet, रोजाना उड़ रहीं सिर्फ इतनी फ्लाइट
डिटर्जेंट, पेंट, साबुन, नमक और बर्तन सब होगा महंगा, अगस्त से ही बढ़ेंगे दाम
डिटर्जेंट, पेंट, साबुन, नमक और बर्तन सब होगा महंगा, अगस्त से ही बढ़ेंगे दाम
अब मामूली खर्चे में देखें नेटफ्लिक्स, फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग से ऐसे मिलेगा प्लान
अब मामूली खर्चे में देखें नेटफ्लिक्स, फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग से ऐसे मिलेगा प्लान

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget