एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 65 हजार के करीब तो निफ्टी 19,300 तक नीचे आया 

भारतीय शेयर बाजार आज भी गिरावट के साथ ओपन हुआ है. सेंसेक्स गिरकर 65 हजार के करीब पहुंच चुका है तो निफ्टी भी गिरावट पर कारोबार कर रहा है.

भारतीय स्टॉक मार्केट की शुरुआत आज यानी 18 अगस्त 2023 को गिरावट के साथ हुई. घरेलू शेयर बाजार को ग्लोबल मार्केट से कोई मजबूत संकेत नहीं मिले हैं. सेंसेक्स और निफ्टी के ज्यादातर स्टॉक्स में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं. हालांकि बैंक निफ्टी सपाट है. 

आज कैसी रही बाजार की ओपनिंग 

पिछले कुछ दिनों से भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ ओपन हो रहे हैं. आज भी सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट जारी है. शुक्रवार को बाजार के लिए संकेत ज्यादा खास नहीं दिख रहे हैं. सेंसेक्स 125.31 अंक या 0.19 फीसदी ​के गिरावट के साथ 65,025.71 पर ओपन हुआ. वहीं निफ्टी 63.50 प्वाइंट या 0.33 फीसदी के गिरावट के साथ 19,301.75 पर ओपन हुआ. बैंक निफ्टी सपाट है और आईटी स्टॉक में गिरावट देखी जा रही है.  

शेयरों का हाल 

सेंसेक्स और निफ्टी के ज्यादातर शेयरों में गिरावट हुई है. सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयरों में तेजी जारी है, जबकि 20 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. वहीं निफ्टी के 50 में से 18 शेयरों में अच्छी तेजी बनी हुई है, जबकि 31 में गिरावट जारी है. इसके अलावा, 2 स्टॉक सपाट हैं. बता दें कि गुरुवार को सेंसेक्स 65,151.02 पर क्लोज हुआ था और आज 65,025.71 पर ओपन हुआ है. आज अभी तक का हाई लेवल 65,042.68 रहा है, जबकि लो लेवल 64,853.40 पर रहा. 

किन शेयरों में हुई गिरावट 

सेंसेक्स के आज सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर में टीसीएस शामिल है, जो 1.73 फीसदी गिरा है. इसके अलावा, गिरने वाले शेयरों में विप्रो, टेक महिंद्रा, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, भारतीय एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, कोटक बैंक, जेएसडब्लू स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, बजाजफिंस, बजाज फाइनेंस, टाइटन, पावरग्रिड, रिलायंस, एशियन पेंट्स, सन फार्मा और एचसीएल हैं.   

इन शेयरों में तेजी 

सेंसेक्स के कुछ शेयरों में तेजी भी देखी जा रही है. इसमें एलटी, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति और एनटीपीसी शामिल है. 

आईटी सेक्टर में बड़ी गिरावट 

शुक्रवार को बाजार ओपनिंग के समय आईटी सेक्टर में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. इसमें 1.07 फीसदी की गिरावट आई है. वहीं बैंक निफ्टी 0.01 फीसदी चढ़ा है. इसके अलावा, मीडिया सेक्टर, पीएसयू बैंक में तेजी जारी है. बाकी के ऑटो, फाइनेंशियल सर्विस, एफएमसीजी और गैस एंड तेल सेक्टर में बड़ी गिरावट हुई है. 

ये भी पढ़ें

FM Nirmala Sitharaman Birthday: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जन्मदिन पर जानिए कैसा रहा है उनका राजनीतिक सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे
8वें वेतन आयोग के किस नियम से खफा हुए पेंशनर्स? ToR में बदलाव के लिए पीएम मोदी से गुहार
8वें वेतन आयोग के किस नियम से खफा हुए पेंशनर्स? ToR में बदलाव के लिए पीएम मोदी से गुहार
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
अब विदेशी पटरियों पर सरपट भागेगी वंदे भारत, कतार में खड़े अमेरिका-श्रीलंका जैसे कई खरीदार
अब विदेशी पटरियों पर सरपट भागेगी वंदे भारत, कतार में खड़े अमेरिका-श्रीलंका जैसे कई खरीदार

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget