एक्सप्लोरर

Stock Market: शुरुआती ट्रेडिंग में सेंसेक्स 117 अंक टूटा, निफ्टी 11,100 अंक से नीचे

आज के कारोबार में शेयर बाजार को गिरावट का सामना करना पड़ रहा है और सेंसेक्स में लाल निशान में ट्रेडिंग हो रही है. निफ्टी भी 11,100 के नीचे फिसल गया है.

Stock Market: वैश्विक बाजारों के निगेटिव संकेतों के बीच एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 117 अंक टूट गया.

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 116.84 अंक या 0.31 फीसदी के नुकसान से 37,619.23 अंक पर आ गया. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 27.70 अंक या 0.25 फीसदी के नुकसान के बाद 11,100 अंक से नीचे 11,074.45 अंक पर था.

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी का शेयर करीब दो फीसदी के नुकसान में था. कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और नेस्ले इंडिया के शेयर भी नुकसान में चल रहे थे. वहीं दूसरी ओर एचसीएल टेक, टीसीएस, एसबीआई, इन्फोसिस, सनफार्मा और टेक महिंद्रा के शेयर लाभ में थे.

बैंक निफ्टी का हाल बैंक निफ्टी में 96.30 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के बाद 21,550.55 पर कारोबार चल रहा था. बैंक शेयरों में गिरावट की वजह से बैंक निफ्टी नीचे था.

निफ्टी की स्थिति आज निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में तेजी के बाद कारोबार देखा जा रहा था और 17 शेयरों में गिरावट के साथ ट्रेडिंग देखी जा रही थी. इसके तहत बढ़ने वाले शेयरों में देखें तो सिप्ला, एचसीएल टेक, इंफोसिस, टीसीएस में तेजी देखी जा रही थी और यूपीएल भी हरे निशान में कारोबार कर रहा था.

निफ्टी के गिरने वाले शेयर निफ्टी के गिरने वाले शेयरों को देखें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज आज 2.34 फीसदी नीचे है. कल इसके तिमाही नतीजे अच्छे रहने के बाद इसमें प्रॉफिट बुकिंग यानी मुनाफावसूली हावी है. इसके अलावा एचडीएफसी लाइफ, एचडीएफसी बैंक, आयशर मोटर्स और एचडीएफसी के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

2019-20 में नये प्रीमियम से LIC की आय 25.2 फीसदी बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपये हुई

रिलायंस इंडस्ट्रीज को जून तिमाही में 13,248 करोड़ रुपये का लाभ, हिस्सेदारी बेचने से हुआ रिकार्ड मुनाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget