एक्सप्लोरर

यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए स्पाइसजेट ने किराये पर लिए 16 बोइंग विमान 

विमानन कंपनी स्पाइसजेट अपने बेड़े में 16 बोइंग 737-800 एनजी विमानों को शामिल करेगी. उड़ानों के रद्द होने की समस्या को खत्म करने के लिए यह कदम उठाया गया है.

नई दिल्ली: विमानन कंपनी स्पाइसजेट अपने बेड़े में 16 बोइंग 737-800 एनजी विमानों को शामिल करेगी. कंपनी ने उड़ानों के रद्द होने की समस्या को कम करने और अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर अपनी मौजूदगी को बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया है. सभी विमान ड्राई लीज (बिना चालक दल के विमान पट्टे पर लेने की व्यवस्था) के तहत लिए जाएंगे. स्पाइसजेट ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की.

इस व्यवस्था के तहत, पट्टे पर विमान देने वाली कंपनी बिना चालक दल के किसी एयरलाइन को विमान किराए पर देती है जबकि 'वेट लीज' के तहत पूरे चालक दल के साथ विमान पट्टे पर दिया जाता है.

एयरलाइन ने कहा, "स्पाइसजेट बिना चालक दल के विमान किराए पर लेने की व्यवस्था के तहत अपने बेड़े में 16 बोइंग 737-800 एनजी विमान शामिल करेगी. विमानों के आयात के लिए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के पास नॉन ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) के लिए आवेदन किया गया है." कंपनी ने कहा कि इसकी मंजूरी मिलने के बाद, अगले दस दिन में स्पाइसजेट के बेड़े में विमान शामिल होने लगेंगे.

विमानन कंपनी ने कहा कि इससे न सिर्फ उड़ानों के रद्द होने की समस्या को दूर किया जा सकेगा बल्कि हमें अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर अपनी मौजूदगी बढ़ाने में भी मदद मिलेगी. कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि यह बोइंग 737 एस की पहली लॉट है, जिसे एयरलाइन अपने बेड़े में शामिल कर रही है. उन्होंने कहा, "विमानन क्षमता में अचानक गिरावट से विमानन क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण माहौल बना गया है. स्पाइसजेट क्षमता को बढ़ाने और यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है. "

स्पाइसजेट की ओर से यह घोषणा ऐसे समय की गई है जब उड़ानों की संख्या में तेज गिरावट के चलते हवाई सफर के किराए में वृद्धि हो रही है. वित्तीय संकट में फंसी जेट एयरवेज के बेड़े के करीब 90 प्रतिशत विमान परिचालन से बाहर होने के कारण उड़ान रद्द होने की समस्या खड़ी हुई है. किराये का भुगतान नहीं कर पाने की वजह से जेट एयरवेज को विमान खड़े करने के लिए मजबूर होना पड़ा है.

बता दें कि इथियोपियाई एयरलाइन विमान हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से स्पाइसजेट को अपने 12 बोइंग 737 मैक्स विमानों को परिचालन से बाहर करना पड़ा था. 10 मार्च को हुए इस विमान हादसे में चार भारतीयों समेत 157 लोगों की जान गई थी. उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते डीजीसीए ने उड़ानों की संख्या बढ़ाने के लिए एयरलाइंस से बुधवार तक मध्यम अवधि की योजना लाने का अनुरोध किया था.

यह भी पढ़ें- इलेक्टोरल बॉन्ड: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 30 मई से पहले हर राजनीतिक दलों को बंद लिफाफे में चंदे की जानकारी देनी होगी अमित शाह ने कहा- घुसपैठिए को बाहर निकालेंगे, मगर हिंदू और बौद्ध शरणार्थियों को ढूंढकर नागरिकता देंगे लोकसभा चुनाव: पहले चरण में छिटपुट हिंसा, पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 81%, बिहार में सबसे कम 53% मतदान स्‍मृति ईरानी के पास 4.71 करोड़ रुपए की संपत्ति, 89 लाख रुपए बैंक खाते में देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI Guideline: 730 से कम हुआ सिबिल स्कोर तो 2027 से नहीं मिलेगा होम या कार लोन, क्या नियमों में हुआ बदलाव?
730 से कम हुआ सिबिल स्कोर तो 2027 से नहीं मिलेगा होम या कार लोन, क्या नियमों में हुआ बदलाव?
Finance Tips: 30000 की सैलरी में कैसे मैनेज होगा होम लोन और कार लोन, समझें पूरा गणित
Finance Tips: 30000 की सैलरी में कैसे मैनेज होगा होम लोन और कार लोन, समझें पूरा गणित
Goldman Sachs: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का खतरा टला, क्रूड ऑयल से मिली राहत, GDP ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ा
Goldman Sachs: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का खतरा टला, क्रूड ऑयल से मिली राहत, GDP ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ा
Gold- Silver Price Today: आज सोना खरीदना सही होगा क्या? जानें 24K, 22K, 18K सोने और चांदी का भाव
Gold- Silver Price Today: आज सोना खरीदना सही होगा क्या? जानें 24K, 22K, 18K सोने और चांदी का भाव

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
TMC Crisis: क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
Embed widget