एक्सप्लोरर

Airlines: बैंकॉक और मस्कट जाने वालों को आसानी, इन 2 एयरलाइंस की नई उड़ानें ले जाएंगी डेस्टिनेशन तक

New Flights: अगर आप बैंकॉक और मस्कट जाने के लिए नए फ्लाइट्स के ऑप्शन तलाश रहे हैं तो अच्छी खबर है. दो एयरलाइंस इन रूट्स पर नई उड़ानों की पेशकश कर रही हैं.

New Flights: एक महीने के अंतराल पर एयरलाइन पैसेंजर्स को दो रूटों पर नई उड़ानों की सुविधा मिल पाएगी. 12 नवंबर यानी बीते कल से पुणे से बैंकॉक के बीच स्पाइसजेट की फ्लाइट्स शुरू हो चुकी हैं और आने वाली 12 दिसंबर से विस्तारा एयरलाइन मुंबई से मस्कट के बीच अपनी नई उड़ानें शुरू करेगी. 

शनिवार को हुआ पुणे से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान का उद्घाटन
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को पुणे से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान का उद्घाटन किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उड़ान 12 नवंबर (कल) से पुणे-बैंकॉक-पुणे के बीच संचालित होनी शुरू हो चुकी हैं. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक रिलीज में कहा कि यह हरेक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को संचालित होगी.

क्या हैं पुणे से बैंकॉक के लिए फ्लाइट्स की टाइमिंग
स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 81 पुणे से शाम 6.45 बजे रवाना होगी और रात 12.40 बजे बैंकॉक पहुंचेगी, जबकि फ्लाइट एसजी 82 बैंकॉक से दोपहर 2.15 बजे रवाना होगी और शाम 5.10 बजे पुणे पहुंचेंगी. इस मार्ग पर बोइंग 737 विमानों का संचालन होगा.

पुणे एयरपोर्ट का नया टर्मिनल अगले साल सितंबर तक होगा तैयार
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पुणे और बैंकॉक के बीच हवाई संपर्क व्यापार, शिक्षा और निवेश के क्षेत्र में भारत और थाईलैंड के बीच द्विपक्षीय आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करेगा. मंत्री ने आगे कहा कि पुणे हवाई अड्डा देश में एक महत्वपूर्ण हवाई अड्डा है और सरकार इसके बुनियादी ढांचे के विकास को गति दे रही है. इस हवाईअड्डे का नया टर्मिनल अगले साल सितंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा और नए अंतर्राष्ट्रीय कार्गो टर्मिनल के दिसंबर 2024 तक विकसित होने की उम्मीद है. इस बीच, अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उपयोग दोनों के लिए एक एकीकृत एयर कार्गो टर्मिनल मार्च 2023 तक विकसित किया जाएगा. एक बहु-स्तरीय पार्किंग पहले ही विकसित की जा चुकी है वह जल्द ही खुल जाएगी.

विस्तारा 12 दिसंबर से मुंबई-मस्कट मार्ग पर उड़ानें शुरू करेगी

एयरलाइन कंपनी विस्तारा 12 दिसंबर से मुंबई और मस्कट के बीच सीधी उड़ानें संचालित करेगी. कंपनी ने शनिवार को जारी एक रिलीज में कहा, "विमानन कपंनी अपने ए320 नियो विमान का इस्तेमाल कर दोनों शहरों के बीच दैनिक उड़ानें संचालित करेगी."

कितना होगा मुंबई और मस्कट के बीच सीधी उड़ान का किराया 
विस्तारा ने ये भी बताया है कि यह बिजनेस और इकोनॉमी क्लास के अलावा इस मार्ग पर प्रीमियम इकोनॉमी क्लास की पेशकश करने वाली एकमात्र विमानन कंपनी होगी. एयरलाइन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी गई जानकारी के मुताबिक ये बताया गया है कि इनका रिटर्न फेयर 15999 रुपये प्रति टिकट से शुरू होगा. 

एयरलाइन के पास 54 विमानों का बेड़ा है, जिनमें 41 एयरबस ए320, पांच एयरबस ए321नियो, पांच बोइंग 737-800एनजी और तीन बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान शामिल हैं.

ये भी पढ़ें

Special FD Rates: इन दो बैंकों के स्पेशल एफडी स्कीम में निवेश से कस्टमर्स को मिल सकता है 7.85% तक रिटर्न, जानें सभी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget