एक्सप्लोरर

Sovereign Gold Bond: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के निवेशकों को हुआ 152 फीसदी का बंपर फायदा, RBI ने जारी किया रिडेम्प्शन प्राइस

Gold Bond Scheme: RBI ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के इस सीरीज का रिडेम्प्शन प्राइस 7460 रुपये प्रति ग्राम तय किया है. जबकि निवेशकों ने 2961 रुपये प्रति ग्राम के प्राइस पर निवेश किया था.

Sovereign Gold Bond Scheme: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2017-18 के सीरीज VIII स्कीम में निवेश करने वाले निवेशकों की लॉटरी निकल आई है. भारतीय रिजर्व बैंक ने इस गोल्ड बॉन्ड का रिडेम्प्शन प्राइस 7460 रुपये प्रति ग्राम फिक्स किया है जो कि नवंबर 2017 में जारी किए गए इश्यू प्राइस से 152 फीसदी ज्यादा है. यानि सोने की कीमतों में आए उछाल का जोरदार फायदा इस सीरीज के बॉन्ड के निवेशकों को मिलने जा रहा है. 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 20 नवंबर 2017 को 2017-18 के सीरीज  VIII (SGB 2017-18 Series VIII - Issue date November 20, 2017) को जारी किए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (Sovereign Gold Bond Scheme) के प्रीमैच्योर रिडेम्पशन प्राइस (Premature Redemption Price) का एलान कर दिया है. आरबीआई के नियमों के मुताबिक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के जारी होने के पांच सालों बाद जिस तारीख से ब्याज दिया जाता है उस तारीख से प्रीमैच्योर रिडेम्पशन का निवेशकों को ऑप्शन दिया जाता है. 20 नवंबर 2024 को छुट्टी होने के चलते मंगलवार 19 नवंबर 2024 से इस सीरीज के सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के प्रीमैच्योर रिडेम्पशन की इजाजत दी गई है.  

आरबीआई ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के इस सीरीज का रिडेम्प्शन प्राइस 7460 रुपये प्रति ग्राम तय किया है. जबकि निवेशकों ने इस गोल्ड बॉन्ड में नवंबर 2017 में 2961 रुपये प्रति ग्राम के प्राइस पर निवेश किया था. यानि जिन निवेशकों ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के इस सीरीज में निवेश किया था उन्हें अपने निवेश पर 152 फीसदी का रिटर्न मिलने जा रहा है. इसमें 2.50 फीसदी सालाना दिया जाने वाले ब्याज को नहीं जोड़ा गया है जो बॉन्ड की अवधि के दौरान साल में दो बार दिया जाता है. 

आरबीआई के मुताबिक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का रिडेम्पशन प्राइस रिडेम्पशन की तारीख से पहले तीन कारोबारी सत्र में सोने के क्लोजिंग प्राइस के आधार पर तय किया गया है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन लिमिटेड ( India Bullion and Jewellers Association Ltd) ने 999 शुद्धता वाले सोने की औसत क्लोजिंग प्राइस घोषित किया है उसी के आधार पर ये कीमत तय की गई है. इसी के तहत 19 नवंबर को 2024 को 2017-18 सीरीज VIII वाले सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का रिडेम्पशन प्राइस  7460 रुपये तय किया गया है जो कि 13 नवंबर, 14 नवंबर और 18 नवंबर  2024 के दिन सोने के क्लोजिंग प्राइस का औसत कीमत है.  

ये भी पढ़ें 

Adani Group: अडानी समूह देगा रिलायंस के जियो वर्ल्ड सेंटर को टक्कर! मुंबई में ग्रुप बनाएगा सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल का सोलन देश का 5वां सबसे अमीर जिला बना, कितनी है प्रति व्यक्ति आय?
हिमाचल का सोलन देश का 5वां सबसे अमीर जिला बना, कितनी है प्रति व्यक्ति आय?
महज 48 घंटे में ₹5500 रुपया महंगा हुआ सोना, चांदी की भी ₹ 15000 बढ़ी कीमत
महज 48 घंटे में ₹5500 रुपया महंगा हुआ सोना, चांदी की भी ₹ 15000 बढ़ी कीमत
उबर पर लगा 8000 करोड़ का जुर्माना, बिना बताए ड्राइवरों को किया सस्पेंड
उबर पर लगा 8000 करोड़ का जुर्माना, बिना बताए ड्राइवरों को किया सस्पेंड
अब छंटनी का शिकार हुआ Apple, काम से निकाले जाएंगे 200 इंजीनियर्स
अब छंटनी का शिकार हुआ Apple, काम से निकाले जाएंगे 200 इंजीनियर्स

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget