एक्सप्लोरर

Monsoon Economy: लेट हो चुकी है मानसून वाली ट्रेन, बाजार और अर्थव्यवस्था पर हो सकते हैं ये असर

Delayed South West Monsoon: मानसून का सीधा संबंध महंगाई और मांग से है. मानसून खराब होने पर महंगाई के बढ़ने का खतरा रहता है, साथ ही कई सेक्टर्स में मांग में गिरावट आने की आशंका भी रहती है...

Delayed Monsoon Arrival: भारतीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि में मानसून की अहम भूमिका रहती आई है. अगर मानसून ठीक रहता है तो फसल की उपज बंपर रहती है, वहीं मानसून के खराब होने से कृषि क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हो जाता है, जिसका नकारात्मक असर अंतत: अर्थव्यवस्था पर और बाजार के ऊपर देखने को मिलता है.

ये है मौसम विभाग का अनुमान

इस सीजन की बात करें तो कृषि के लिए अहम दक्षिणी पश्चिमी मानसून देर हो चुका है. मौसम विभाग के अनुमान की मानें तो अभी भी उत्तर भारत में मानसून के पहुंचने में एक सप्ताह तक की देरी हो सकती है. हालांकि मौसम विभाग ( India Meteorological Department) का अनुमान है कि इस साल मानसून की बारिश सामान्य रह सकती है, जो राहत की बात है.

सिंचाई के लिए मानसून अहम

मौसम विभाग ने जून की शुरुआत में चार महीने के मानसून सीजन का पूर्वानुमान जारी किया था. मौसम विभाग की मानें तो जून महीने से सितंबर महीने के इस सीजन में मानसून का लंबी अवधि का औसत 96 से 104 फीसदी रह सकता है, जो मानसून के सामान्य रहने का संकेत है. भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए मानसून की बारिश काफी अहम है, क्योंकि देश की आधी से अधिक कृषि योग्य भूमि की सिंचाई इसी पर निर्भर है. इस तरह मानसून का खाने-पीने की चीजों की महंगाई से सीधा संबंध हो जाता है.

रिजर्व बैंक को इस बात का डर

अभी तक के हिसाब से देखें तो मानसून में देरी हो चुकी है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई में देरी होने लग गई है. अगर अनुमानों से इतर मानसून की बारिश ठीक नहीं हुई, तो ऐसे में खरीफ फसलों की उपज कम रह सकती है. इससे आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों के भाव बढ़ सकते हैं. ऐसे में अभी जो महंगाई के मोर्चे पर कुछ महीने से लगातार राहत मिल रही है, यह फायदा गायब होने का खतरा रहेगा. रिजर्व बैंक भी इस खतरे की आशंका जाहिर कर चुका है. रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इस महीने हुई एमपीसी की बैठक के बाद कहा था कि आने वाले दिनों में महंगाई के मोर्चे पर अल-नीनो से जोखिम पैदा हो सकते हैं.

खराब मानसून का असर

मानसून का सीधा संबंध ग्रामीण क्षेत्रों की मांग से भी है. अगर मानसून खराब रहता है तो ग्रामीण क्षेत्रों की मांग में गिरावट आ जाती है. इससे कई सेक्टर खासकर उपभोग आधारित सेक्टर सीधे तौर पर प्रभावित होते हैं. स्वाभाविक है कि मांग खराब होने का अंदेशा उपभोग आधारित क्षेत्रों के शेयरों पर भी नकारात्मक असर डालता है. मतलब साफ है कि मानसून का खराब रहना न देश की अर्थव्यवस्था के लिए ठीक है, न ही शेयर बाजार के लिए.

ये भी पढ़ें: इस सप्ताह कमाई करा सकते हैं ये 33 शेयर, जानें कब तक मिलने वाला है मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्लास्टिक के नोट भी ज्यादा दिन तिजोरी में रखने पर गल जाएंगे?
क्या प्लास्टिक के नोट भी ज्यादा दिन तिजोरी में रखने पर गल जाएंगे?
किश्तों में सैलरी दे रही SpiceJet, रोजाना उड़ रहीं सिर्फ इतनी फ्लाइट
किश्तों में सैलरी दे रही SpiceJet, रोजाना उड़ रहीं सिर्फ इतनी फ्लाइट
डिटर्जेंट, पेंट, साबुन, नमक और बर्तन सब होगा महंगा, अगस्त से ही बढ़ेंगे दाम
डिटर्जेंट, पेंट, साबुन, नमक और बर्तन सब होगा महंगा, अगस्त से ही बढ़ेंगे दाम
अब मामूली खर्चे में देखें नेटफ्लिक्स, फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग से ऐसे मिलेगा प्लान
अब मामूली खर्चे में देखें नेटफ्लिक्स, फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग से ऐसे मिलेगा प्लान

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget