एक्सप्लोरर

SIP Risk: एसआईपी से हो जाइए सावधान, ऐसे हो सकता है खतरा, पहले से जानिए समाधान

SIP Calculator: कोई इन्वेस्टर पॉपुलर एसआईपी के जरिये भी गलत समय में गलत प्लान में इन्वेस्ट करता है तो वह संकट में फंस सकता है.

SIP Return: निवेश की राह पर कदम बढ़ाने वालों के लिए एसआईपी यानी सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान पहली सीढ़ी मानी जाती है. ऐसा माना जाता कि एसआईपी के जरिए थोड़ा-थोड़ा कर जमा हुए आपके पैसे को एक्सपर्ट काफी रिसर्च कर सही जगह निवेश करते हैं. इससे अच्छा रिटर्न मिलता है और पैसे डूबने का चांस कम रहता है.

लेकिन इंडस्ट्री के एक्सपर्ट हर समय इसे सही नहीं मानते हैं. कई बार फंड मैनेजर्स की दांव उलटी भी पड़ सकती है और गलत समय में गलत तरीके से किया गया निवेश फायदे की जगह बड़ा नुकसान कर सकता है. इसलिए सीधे इक्विटी में निवेश की बजाय एसआईपी के जरिए शेयर बाजार में निवेश करने को एकदम सेफ मानना कहीं से होशियारी नहीं है. इतिहास में ऐसा कई मौका आया है, जब एसआईपी लोगों की अपेक्षा पर खरा नहीं उतरा है. इसलिए एसआईपी का निवेश कहां किया जा रहा है, उन कंपनियों के फंडामेंटल्स पर भी नजर बनाए रखना जरूरी है.

एस नरेन के बयानों ने मचा दी है हलचल 

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर एस नरेन के बयानों ने एसआईपी पर उनकी राय को लेकर हलचल मचा दी है. चेन्नई में म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यटर्स और इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स की एक मीटिंग में नरेन ने एसआईपी के खतरों से सावधान किया है. उन्होंने कहा है कि अगर कोई इन्वेस्टर पॉपुलर एसआईपी के जरिये भी गलत समय में गलत प्लान में इन्वेस्ट करता है तो वह संकट में फंस सकता है.

उन्होंने कहा कि शेयर बाजार में बिकवाली के दौर में भी कम दाम पर स्मॉल कैप और मिडकैप स्टॉक्स में निवेश आगे महंगा पड़ सकता है. नरेन ने पिछले सालों में कई दौर का हवाला दिया, जब एसआईपी ने एक इन्वेस्टमेंट प्लान के रूप में इन्वेस्टर्स के पैसे डूबा दिए. 1994-2002 और 2006 से 2013 का समय ऐसा ही था, जब मिडकैप में एसआईपी ने कोई रिटर्न नहीं दिए, उलटे इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटजी ने निवेशको के पैसे डूबा दिए. 

महंगे स्टॉक्स में निवेश पर कम है जोखिम

टॉप इन्वेस्टमेंट एडवाइजर की मीटिंग में नरेन ने कहा कि इसकी तुलना में महंगे स्टॉक में निवेश का खतरा कहीं कम है. इसमें ल़ॉन्ग टर्म में पैसे डुबने के विरले उदाहरण मिलते हैं.

ये भी पढ़ेंं: 

डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को करारा जवाब देने जा रहा है भारत, जमीन पर उतरने जा रहा है EFTA

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget