एक्सप्लोरर

SIP में निवेश करना लोगों को आ रहा पसंद, ऑनलाइन एसआईपी के जरिए कम पैसों में बनाएं बड़ी रकम- जानें तरीका

SIP Investment: एसआईपी के जरिए निवेश करने के लिए आपको बहुत बड़ी रकम निवेश करने की जरूरत नहीं है और छोटे अमाउंट से भी आप लाखों का कोष इकट्ठा कर सकते हैं. 

SIP: एसआईपी या सिस्टेमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान आजकल देश में निवेश का बेहद आकर्षक रूप दिख रहा है. इसके फायदों को देखते हुए भारतीय आर्थिक बाजार में इसका हिस्सा काफी बड़ा हो गया है. हाल में जारी आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों में ही एसआईपी के जरिए होने वाला निवेश 67,000 करोड़ रुपये हो चुका है. यहां हम जानेंगे कि क्या है एसआईपी और कैसे इसके जरिए कुछ सालों में शानदार कोष या रकम इक्ट्ठा कर सकते हैं. 

जानें बड़ी खबर
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (AMFI) के जरिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक (अप्रैल-अक्टूबर) यानी वित्त वर्ष 2021-22 के पहले सात महीनों में SIP के जरिए 67,000 करोड़ रुपये का निवेश आया है. म्यूचुअल फंड में सिप या एसआईपी का कुल योगदान तेजी से बढ़ा है और ये दोगुने से भी ज्यादा हो गया है. इसके अलावा बात की जाए मासिक आधार पर एसआईपी के कलेक्शन की तो ये अक्टूबर में अभी तक के सर्वोच्च स्तर तक पहुंच गया है. बीते अक्टूबर में ये 10,519 करोड़ रुपये पर आ गया है और म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के लिए बूस्टर डोज का काम कर रहा है.

जानें एसआईपी की बेसिक बातें और इसे कैसे शुरू करें
एसआईपी जो 500 रुपये मासिक निवेश से भी शुरू की जा सकती है और इसके लिए आपको ज्यादा पैसा एक साथ लगाने की जरूरत नहीं है. एसआईपी शुरू करने का प्रोसेस बेहद सिंपल है और अगर आपके पास पैन कार्ड, घर के पते का प्रूफ और चेक बुक है तो आप से आसानी से शुरू कर सकते हैं. इसके अलावा ऑनलाइन तरीके से भी एसआईपी शुरू की जा सकती है और इसका तरीका आप यहां जान सकते हैं.

स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस
एसआईपी म्यूचुअल फंड का एक निवेश मोड है और इसके लिए आपका केवाईसी जरूर पूरा होना चाहिए. केवाईसी प्रोसेस पूरा है तो जिस कंपनी का फंड लेना है उसकी वेबसाइट पर जाएं और नया एसआईपी यानी न्यू एसआईपी का चुनाव करें. नए रजिस्ट्रेशन के लिए वहां 'रजिस्टर नाउ' पर क्लिक करें और आपके सामने फॉर्म खुल जाएगा. इसमें सारी पर्सनल डिटेल्स और आपकी सारी कॉन्टेक्ट की जानकारी भरें. ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए यूजरनेम और पासवर्ड जेनरेट करें. उस बैंक की डिटेल भरें जिसमे मौजूद आपके अकाउंट के जरिए एसआईपी पेमेंट होगा. अपने यूजर नेम के साथ लॉगइन करें और जो स्कीम में इंवेस्टमेंट करना है उसे सेलेक्ट कर लें. रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर और फंड हाउस से कंफर्मेशन मिलने के बाद आप एसआईपी के जरिए निवेश शुरू कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Pension Rules: फैमिली पेंशनर्स को पेंशन के लिए ज्वॉइंट अकाउंट खोलने की अनिवार्यता नहीं, सरकार ने दी ये छूट


November Last Date: 30 नवंबर तक जरूर कर लें ये काम, स्कॉलरशिप से लेकर पेंशन-होम लोन से जुड़ी है खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?
ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?
महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ा, सब्जी-राशन ही नहीं, पढ़ाई और कपड़े भी हो गए महंगे
महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ा, सब्जी-राशन ही नहीं, पढ़ाई और कपड़े भी हो गए महंगे
Old Monk की बिक्री पर रोक, महाराष्ट्र सरकार को लगा 350 करोड़ का चूना
Old Monk की बिक्री पर रोक, महाराष्ट्र सरकार को लगा 350 करोड़ का चूना
Zoho कर्मचारियों को झटका, इस साल नहीं होगा अप्रैजल, श्रीधर वेम्बू का बड़ा ऐलान
Zoho कर्मचारियों को झटका, इस साल नहीं होगा अप्रैजल, श्रीधर वेम्बू का बड़ा ऐलान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget