एक्सप्लोरर

क्या अपने घर का सपना कभी नहीं होगा पूरा? करोड़ों में पहुंच रही घरों की कीमत, लाखों की सैलरी भी पड़ रही कम

Bengaluru Real Estate: , ICRA की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि कारोबारी साल 26 में बेंगलुरु समेत देश के सात महानगरों में रेजिडेंशियल रियल एस्टेट का मार्केट 3 परसेंट तक गिर सकता है.

Bengaluru Real Estate: बेंगलुरु में फ्लैट्स के दाम सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा का विषय रहते हैं. यहां का रियल एस्टेट मार्केट भी तेजी से उभर रहा है. ऐसे में सवाल यह आता है कि 2 करोड़ के फ्लैट के लिए सैलरी कितनी होनी चाहिए ताकि आप EMI का बोझ अच्छे से उठा सके. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर फिर से बेंगलुरु के रियल एस्टेट मार्केट को लेकर बहस छिड़ गई है. एक यूजर ने लिखा, मार्केटिंग के चक्कर में मत पड़ो. सुकून अपनी हैसियत के हिसाब से घर लेने में है, न कि जरूरत से ज्यादा कीमती फ्लैट के मालिक होने में. 

Reddit में फिर छिड़ी बहस 

दरअसल, Reddit पर एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने दो साल पहले डोमसेंड्रा में 78 लाख रुपये में एक 3BHK खरीदा था. यूजर ने अपने पोस्ट में सवालिया अंदाज में कहा कि पता नहीं आजकल लोग कैसे 1.5-2 करोड़ का फ्लैट खरीद ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि 4 लाख रुपये महीने की कमाई में इतना महंगा फ्लैट खरीदना उनकी सोच से भी परे है. उन्होंने कहा, ज्यादातर लोग 2 करोड़ रुपये के घर ले रहे हैं, उन्हें सैलरी कितनी मिलती होगी? 

किस्त भरने में छूट रहे पसीने 

उनके इस पोस्ट से सहमत होते हुए एक दूसरे यूजर ने माना कि वह 3 लाख रुपये महीना कमाते हैं, लेकिन बावजूद इसके 2023 में 90 लाख रुपये में खरीदे गए फ्लैट की किस्त भरने में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. उन्होंने कहा, मुझे 20 साल और ईएमआई चुकाने हैं यह सोचकर भी डर लगता है. इस पर एक और यूजर ने लिखा कि यह लोगों की माइंडसेट पर निर्भर करता है कि वह सालों किराया चुकाना पसंद करेंगे या ईएमआई चुकाकर अपना खुद का एक घर खरीदना पसंद करेंगे. 

EMI प्रेशर कम करने के और भी कई तरीके

हालांकि, कई रेडिटर्स का यह भी मानना है कि 2 करोड़ का घर खरीदने का मतलब यह नहीं है कि आपको हमेशा लंबा ईएमआई चुकाना पड़े. इस दबाव को कम करने के कई और भी तरीके हैं. एक यूजर ने सुझाव देते हुए अधिक पैसा बचाने और कम ब्याज के भुगतान के लिए ओवरड्राफ्ट होम लोन लेने का सुझाव दिया. इसमें टैक्स बेनिफिट भी शामिल है. हालांकि, कुछ यूजर्स ने प्राइवेट सेक्टर में जॉब सिक्योरिटी की भी आशंका जताई.

रेजिडेंशियल रियल एस्टेट मार्केट को झटका

इस बीच, ICRA की एक चौंकानेवाली रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि कारोबारी साल 26 में बेंगलुरु समेत देश के शीर्ष सात महानगरों में रेजिडेंशियल रियल एस्टेट का मार्केट 3 परसेंट तक गिर सकता है. रेटिंग एजेंसी ने अफोर्डेबलिटी को इसका प्रमुख कारण माना, जिससे बिक्री में गिरावट आएगी.

कारोबारी साल 2023-25 तक रेजिडेंशियल यूनिट के एवरेज सेलिंग प्राइस में 10 परसेंट तक का उछाल आया है. इससे घर खरीदना अब लोगों की बजट से कोसों दूर जा रहा है. कारोबारी साल 26 में मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, चेन्नई और कोलकाता में रेजिडेंशियल सेल लगभग 620-640 मिलियन स्क्वॉयर फीट में सिमट कर रह जाएगी. 

 

ये भी पढ़ें: 

24. 22 या 18, कितने कैरेट का गोल्ड खरीदना है सही? किसमें की जाती है सबसे ज्यादा मिलावट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: सीजेआई आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
CJP आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
Flipkart News: ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना
ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना
Credit Card: आपकी सैलरी से ज्यादा क्यों होती है क्रेडिट लिमिट? जानिए इसके पीछे की असली वजह
Credit Card: आपकी सैलरी से ज्यादा क्यों होती है क्रेडिट लिमिट? जानिए इसके पीछे की असली वजह
Daily Savings: सिर्फ 10 रुपये की बचत से बन सकता है बड़ा फंड, जानिए कितना और कैसे मिलेगा रिटर्न
सिर्फ 10 रुपये की बचत से बन सकता है बड़ा फंड, जानिए कितना और कैसे मिलेगा रिटर्न

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget