एक्सप्लोरर

एग्जिट पोल में बीजेपी की हार का अनुमान, सदमे में शेयर बाजार, सेंसेक्स 600 अंक गिरा

बीते सप्ताह भी शेयर बाजारों में गिरावट रही थी, जिसका मुख्य कारण वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट के साथ पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों को लेकर निवेशकों के मन में जारी आशंका थी.

मुंबई: एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की हार की आशंका से शेयर बाजार को जो सदमा लगा है वो आंकड़ों में साफ दिखाई दे रहा है. सेंसेक्स में करीब 600 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की हई है और 1500 कंपनियों के शेयर धड़ाम हो गए हैं. शेयर बाज़ार आज गिरावट के साथ खुला. स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 468.59 अंकों की जबर्दस्त गिरावट के साथ 35204.66 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 185 अंकों की कमजोरी के साथ 10,508.70 पर खुला.

बीते सप्ताह भी शेयर बाजारों में गिरावट रही थी, जिसका मुख्य कारण वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट के साथ पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों को लेकर निवेशकों के मन में जारी आशंका थी. वहीं, पिछले हफ्ते आई तेजी के बाद मुनाफा वसूली के लिए भारी पैमानों पर शेयरों की बिक्री की गई, जिससे घरेलू बाजार में गिरावट रही. साप्ताहिक आधार पर, सेंसेक्स 521.05 अंकों या 1.44 फीसदी की गिरावट के साथ 35,673.25 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 183.05 अंकों या 1.68 फीसदी की गिरावट के साथ 10,693.70 पर बंद हुआ.

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 321.86 अंकों या 2.14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 14,717.49 पर बंद हुआ, जबकि बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक 322.51 अंकों या 2.24 फीसदी की गिरावट के साथ 14,104.65 पर बंद हुआ.

पिछले हफ्ते का हाल सोमवार को शेयर बाजारों की मजबूत शुरुआत हुई और सेंसेक्स 46.70 अंकों या 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 36,241 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 7 अंकों या 0.06 फीसदी की तेजी के साथ 10,883.75 पर बंद हुआ.

मंगलवार को शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई और सेंसेक्स 106.69 अंकों या 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 36,134.31 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 14.25 अंकों या 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 10,869.50 पर बंद हुआ.

बुधवार को शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव का दौर रहा और सेंसेक्स 249.90 अंकों या 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 35,884.41 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 86.60 अंकों या 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 10,782.90 पर बंद हुआ.

गुरुवार को शेयर बाजारों में तेज गिरावट दर्ज की गई और सेंसेक्स 572.28 अंकों या 1.59 फीसदी की गिरावट के साथ 35,312.13 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 181.75 अंकों या 1.69 फीसदी की गिरावट के साथ 10,601.15 पर बंद हुआ.

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 361.12 अंकों या 1.02 फीसदी की तेजी के साथ 35,673.25 पर बंद हुआ और निफ्टी 92.55 अंकों या 0.87 फीसदी की तेजी के साथ 10,693.70 पर बंद हुआ.

बीते सप्ताह सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे - हिंदुस्तान यूनीलीवर (3.95 फीसदी), विप्रो (2.88 फीसदी), इंफोसिस (2.18 फीसदी), अडानी पोट्स (2.15 फीसदी) और बजाज-ऑटो (1.57 फीसदी).

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - सन फार्मा (16.45 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (8.80 फीसदी), टाटा मोटर्स (5.52 फीसदी), टाटा मोटर्स डीवीआर (5.11 फीसदी) और मारुति (4.57 फीसदी).

राजनीतिक मोर्चे पर, पांच राज्यों में हुए विधानसभा के नतीजों का असर अगले साल आम चुनावों पर भी देखने को मिलेगा. राजस्थान और तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान हुए. मध्य प्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को मतदान हुए थे, जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 12 ओर 20 नवंबर को मतदान हुए थे. सभी पांचों राज्यों के वोटों की गिनती मंगलवार (11 दिसंबर) को होगी.

आर्थिक मोर्चे पर, देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) दर में जुलाई-सितंबर की अवधि में गिरावट दर्ज की गई है, जोकि 7.1 फीसदी रही, जबकि इसकी पिछली तिमाही में यह 8.2 फीसदी थी. इस गिरावट का मुख्य कारण डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में आई गिरावट और ग्रामीण मांग में कमी आना है. इसके साथ ही विनिर्माण और खनन गतिविधियों में गिरावट का भी जीडीपी आंकड़ों पर असर पड़ा है.

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, हालांकि साल-दर-साल आधार जीडीपी दर में तेजी रही. वित्तवर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 6.3 फीसदी रही थी.

सीएसओ द्वारा जारी चालू वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही के अनुमान में कहा गया, "आधार वर्ष 2011-12 के हिसाब से वित्तवर्ष 2018-19 की दूसरी तिमाही में जीडीपी कुल 33.98 लाख करोड़ रुपये रही, जबकि वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही में यह 31.72 लाख करोड़ रुपये थी."

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में बुधवार को वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रमुख ब्याज दर को 6.5 फीसदी पर अपरिवर्तित रखा है. आरबीआई ने लगातार दूसरी मौद्रिक समीक्षा में ब्याज दर को अपरिवर्तित रखा है. इसके अलावा आरबीआई ने अक्टूबर में मौद्रिक नीति समीक्षा की बैठक में निर्धारित अपने 'सख्त' मौद्रिक रुख में इस बार कोई बदलाव नहीं किया है और प्रमुख ब्याज दर को 6.5 फीसदी पर यथावत रखा है.

इसी प्रकार केंद्रीय बैंक ने रिवर्स रेपो रेट को भी 6.25 फीसदी पर अपरिवर्तित रखा है और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी दर (एमएसएफ) और बैंक दर को 6.75 फीसदी पर बरकरार रखा है.

विदेशी मोर्चे पर, अमेरिका के व्यापार घाटे में लगातार पांचवें महीने गिरावट दर्ज की गई है और यह 10 महीने के उच्चस्तर पर पहुंच गया है. अक्टूबर में व्यापार घाटा 1.7 फीसदी बढ़कर 55.5 अरब डॉलर रहा, जिसका मुख्य कारण आयात में अबतक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी होनी है.

आंकड़ों से पता चलता है कि अमेरिका में अक्टूबर में सितंबर की तुलना में अतिरिक्त दो अरब रुपये कीमत के उपभोक्ता सामान का आयात किया गया. वहीं, अमेरिका के सामानों और सेवाओं के निर्यात में माह-दर-माह आधार पर 30 करोड़ डॉलर या 0.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और अक्टूबर में यह 211 अरब डॉलर रहा.

ये भी देखें

पंचनामा: धर्मसभा के मंच से केंद्र सरकार को चेतावनी,मंदिर जल्द बनाएं वरना गद्दी गंवाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jhansi News: 'प्यार किसी से, शादी किसी से', सामूहिक विवाह योजना के पैसे आते ही दुल्हन हुई गायब
'प्यार किसी से, शादी किसी से', सामूहिक विवाह योजना के पैसे आते ही दुल्हन हुई गायब
अब ऑनलाइन खाने का ऑर्डर पड़ेगा महंगा! जोमैटो ने 2.40 रुपये बढ़ाई डिलीवरी प्लेटफॉर्म फीस
अब ऑनलाइन खाने का ऑर्डर पड़ेगा महंगा! जोमैटो ने 2.40 रुपये बढ़ाई डिलीवरी प्लेटफॉर्म फीस
भारत में पेट्रोल के दाम बढ़े, दिल्ली-NCR से लेकर मुंबई तक जानें आपके शहर में Petrol की नई कीमत?
भारत में पेट्रोल के दाम बढ़े, दिल्ली-NCR से लेकर मुंबई तक जानें आपके शहर में Petrol की नई कीमत?
भारतीय मूल के सूर्या मिधा ने तोड़ा जुकरबर्ग का 18 साल पुराना रिकॉर्ड, बने दुनिया में सबसे कम उम्र के बिलेनियर
भारतीय मूल के सूर्या मिधा ने तोड़ा जुकरबर्ग का 18 साल पुराना रिकॉर्ड, बने दुनिया में सबसे कम उम्र के बिलेनियर

वीडियोज

एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट, Snake Venom Case रद्द, Elvish ने कहा, सालों तक किया गया परेशान
Alvida Jumma 2026:भारत में मातम, आक्रोश! खामनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय का 'ब्लैक प्रोटेस्ट'
Protest in Israel: EID से पहले अल-अक्सा मस्जिद में फूटा स्थानीयों का गुस्सा! | Donald Trump
US Israel Iran War: खाड़ी देशों में छिड़ेगी Nuclear War? WHO के बयान से हड़कंप | Middle East | Trump
US Israel Iran War: अमेरिका ने सैन्य अभियान में खर्च किए 25 बिलियन डॉलर | Donald Trump l Middle East

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बाद IOCL ने दिया झटका, बढ़ा दिए प्रीमियम पेट्रोल के दाम, जानें ताजा रेट
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बाद IOCL ने दिया झटका, बढ़ा दिए प्रीमियम पेट्रोल के दाम, जानें ताजा रेट
Lucknow News: ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी मुबारकबाद
ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी मुबारकबाद
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट टली, अब अप्रैल में नहीं देख पाएंगे मोहनलाल की क्राइम ड्रामा फिल्म
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट टली, अब अप्रैल में नहीं देख पाएंगे मोहनलाल की क्राइम ड्रामा फिल्म
ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, यूरोप के इस देश ने हथियार देने पर लगाई रोक
ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, यूरोप के इस देश ने हथियार देने पर लगाई रोक
IPL 2026 से पहले CSK को दूसरा बड़ा झटका, टीम के स्टार ऑलराउंडर ने बढ़ाई चेन्नई की चिंता
IPL 2026 से पहले CSK को दूसरा बड़ा झटका, टीम के स्टार ऑलराउंडर ने बढ़ाई चेन्नई की चिंता
ईरान के बाद इस देश पर हमला करेगा अमेरिका? ओवैसी ने कर दी ट्रंप के अगले टारगेट की भविष्यवाणी
ईरान के बाद इस देश पर हमला करेगा अमेरिका? ओवैसी ने कर दी ट्रंप के अगले टारगेट की भविष्यवाणी
मीठी सेवई से लेकर शीर खुरमा तक, ईद के लिए 5 आसान रेसिपी आइडियाज
मीठी सेवई से लेकर शीर खुरमा तक, ईद के लिए 5 आसान रेसिपी आइडियाज
PNB में खाता है तो कर लें ये काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट?
PNB में खाता है तो कर लें ये काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट?
Embed widget