एक्सप्लोरर

Diwali Muhurat Trading: इस बार रविवार को भी खुलेगा शेयर बाजार, शाम में इतनी देर के लिए होगा विशेष कारोबार

Muhurat Trading 2023: आम तौर पर हर सप्ताह के दो दिन शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहता है, लेकिन इस बार रविवार को भी बाजार में कारोबार होने वाला है...

शेयर बाजार में आम तौर पर हर सोमवार से शुक्रवार तक 5 दिन कारोबार होता है. सोमवार को पहला कारोबारी दिन कहते हैं और शुक्रवार को आखिरी. हर सप्ताह शनिवार और रविवार को बाजार में साप्ताहिक अवकाश होते हैं. इस बार स्थितियां कुछ अलग रहने वाली हैं. आने वाले रविवार को एक तरह से इतिहास बनने वाला है, क्योंकि संडे होने के बाद भी शेयर बाजार में कारोबार होने वाला है.

नए संवत का है ये महत्व

रविवार को शेयर बाजार में कारोबार का कारण दिवाली से जुड़ा है. दिवाली का त्योहार भारतीय शेयर बाजार के लिए भी खास होता है. हर साल दिवाली से नए संवत की शुरुआत होती है. नया संवत मने नया कारोबारी साल. इस कारण संवत का भारत में कारोबारियों के लिए खास महत्व होता है. संवत में बदलाव के इस मौके पर ऐसी परंपरा रही है कि कारोबारी पूजा-पाठ करते हैं और पुराने बही-खातों की जगह नए बही-खाते शुरू करते हैं.

दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग

संवत में होने वाले इसी सालाना बदलाव के उपलक्ष्य में हर साल दिवाली के मौके पर शेयर बाजार में विशेष ट्रेडिंग सेशन का बंदोबस्त किया गया है. इस स्पेशल ट्रेडिंग को मुहूर्त ट्रेडिंग के नाम से जाना जाता है. चूंकि इस बार दिवाली का त्योहार रविवार 12 नवंबर को पड़ रहा है, इस बार संवत के बदलाव पर होने वाली खास ट्रेडिंग यानी मुहूर्त ट्रेडिंग संडे को होगी.

एक घंटे के लिए खुलेगा बाजार

बीएसई और एनएसई की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस साल मुहूर्त ट्रेडिंग का समय शाम के 6 बजे से 7 बजकर 15 मिनट है. यानी दिवाली के दिन रविवार को शाम के 6 बजे 7 बजकर 15 मिनट तक सवा एक घंटे के लिए बाजार में स्पेशल ट्रेडिंग होगी. इसमें 15 मिनट का प्री-ओपन सेशन भी शामिल है. मुहूर्त ट्रेडिंग के तहत हर साल बाजार को एक घंटे के लिए खोला जाता है. मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान इक्विटी के अलावा कमॉडिटी डेरिवेटिव, करेंसी डेरिवेटिव, इक्विटी फ्यूचर एंड ऑप्शन, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग जैसी कैटेगरीज में ट्रेडिंग होती है.

मुहूर्त का प्रतीकात्मक महत्व

मुहूर्त ट्रेडिंग का व्यवसायिक तौर पर कोई बहुत महत्व नहीं है, लेकिन यह सिंबोलिक महत्व रखता है. ऐसी मान्यता है कि मुहूर्त ट्रेडिंग बाजार में नए संवत यानी नए साल की शुरुआत के लिए शुभ है. इस कारण मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन कई इन्वेस्टर प्रतीकात्मक सौदे करते हैं और इस तरह वे नए साल में ट्रेडिंग की औपचारिक शुरुआत करते हैं.

ऐसा है पिछले 10 साल का इतिहास

सामान्य तौर पर मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान शेयर बाजार तेजी के साथ ही बंद होता है. पिछले 10 सालों के इतिहास को देखें तो कुछ मौकों को छोड़कर ज्यादा बार मुहूर्त ट्रेडिंग में बाजार ग्रीन जोन में रहा है. पिछले 10 में से 7 बार बाजार ग्रीन रहा है, जबकि 3 बार उसे नुकसान उठाना पड़ा है. इस बार की बात करें तो मुहूर्त ट्रेडिंग के साथ विक्रम संवत 2080 की शुरुआत होगी. मार्केट एनालिस्ट इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग में बाजार के मजबूत रहने की उम्मीद व्यक्त कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: आपके लिए इस दिवाली को शुभ बना सकते हैं ये शेयर, सीएनआई रिसर्च ने बताए 4 नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 से 50 रुपये तक महंगी हो सकती है शराब की बोतल, जानें कहां रेट बढ़ाने की चल रही तैयारी
10 से 50 रुपये तक महंगी हो सकती है शराब की बोतल, जानें कहां रेट बढ़ाने की चल रही तैयारी
Ethanol: भारी विरोध के आगे झुकी सरकार? पेट्रोल में 25% एथेनॉल मिलाने का फैसला टलना तय
Ethanol: भारी विरोध के आगे झुकी सरकार? पेट्रोल में 25% एथेनॉल मिलाने का फैसला टलना तय
Share Market Opening: खुलते ही रॉकेट सा भागा शेयर बाजार, पहली बार 78000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी आगे
खुलते ही रॉकेट सा भागा शेयर बाजार, पहली बार 78000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी आगे
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: DA मर्जर पर आया वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला, क्या सैलरी स्ट्रक्चर में होगा बदलाव?
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: DA मर्जर पर आया वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला, क्या सैलरी स्ट्रक्चर में होगा बदलाव?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget