एक्सप्लोरर

Share Market Today: क्या आज शेयर बाजार में रहेगी बहार? इंट्राडे कारोबार में ये ये स्टॉक्स मचा सकते हैं धमाल

Share Market Today: आज शेयर मार्केट में कारोबार के मिले-जुले संकेत देखने को मिल सकते हैं. मंगलवार के सेशन में बाजार में पूरे दिन रौनक देखने को मिली. आज के ट्रेडिंग सेशन में ये शेयर फोकस में रहेंगे.

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. एक तरफ जहां बीएसई सेंसेक्स 1577.63 प्वॉइट्स या 2.10 परसेंट उछलकर 76734.89 पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी 2.19 परसेंट या 500.00 अंकों की बढ़त के साथ 23328.55 पर बंद हुआ. रही आज की बात तो, आज बाजार में मिलेजुले संकेत देखने को मिल सकते हैं. आज रिटेल महंगाई के आंकड़ों पर बाजार की नजर रहेगी. इसके अलावा, वारी रिन्यूऐबल टेक्नोलॉजी, विप्रो, स्वराज इंजन, एंजल वन, रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर, जीटीपीएल हैथवे के मार्च 2025 के तिमाही के नतीजे जारी होंगे. 

आज फोकस में बने रहेंगे ये शेयर

Swiggy

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने मंगलवार को राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) के तहत श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के साथ एक MOU पर हस्ताक्षर किए. इसका मकसद गिग वर्कर्स और लॉजिस्टिक्स के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ाना है. इसके तहत, स्विगी अगले 2, -3 साल में लाखों लोगों को नौकरियां देगा. 

Lemon Tree Hotels

लेमन ट्री होटल्स ने राजस्थान के मोरी बेरा में लेमन ट्री रिसॉर्ट के लिए एक लाइसेंस एग्रीमेंट किया है. इसके मैनेजमेंट की जिम्मेदारी लेमन ट्री की सब्सिडियरी कंपनी कार्नेशन होटल्स करेगी. इस प्रॉपर्टी के खुलने की उम्मीद वित्त वर्ष 2027 में है. 

Adani Total Gas

गेल इंडिया ने 16 अप्रैल से अडानी टोटल गैस को एपीएम प्राइस्ड घरेलू गैस के आवंटन में 15 परसेंट की कटौती कर दी थी. यानी कि गेल अब पहले के मुकाबले 15 परसेंट कम अपनी तय कीमत वाली गैस देग और इसकी जगह गेल अडानी टोटल गैस को ज्यादा कीमत वाली न्यू वेल गैस या NWG देगा. इससे अडानी टोटल गैस के मुनाफे पर असर पड़ सकता है. 

Dabur

FMCG सेक्टर की भारत की दिग्गज कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी डाबर इंटरनेशनल एफजेडई ने ब्रिटेन में अपनी एक यूनिट लगाने का फैसला किया है. इसके तहत एफजेडई यहां एफएमसीजी प्रोडक्ट्स की ब्रिकी और डिस्ट्रीब्यूशन का काम संभालेगी. 

Poonawalla Fincorp

साइरस पूनावाला समूह द्वारा प्रवर्तित गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) पूनावाला फिनकॉर्प ने मंगलवार को गोल्ड लोन के कारोबार में एंट्री ली है और इसी के साथ सिक्योर लोन प्रोडक्ट के अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया है. 

PB Fintech 

पॉलिसीबाजार की मूल इकाई पीबी फिनटेक ने मंगलवार को कहा कि उसकी सब्सिडियरी कंपनी को आरबीआई से पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस मिल गया है. इसके चलते आज पीबी फिनटेक के स्टॉक फोकस में रहेंगे. 

BC Jindal Group

बीसी जिंदल ग्रुप ने मंगलवार को रिन्यूऐबल एनर्जी कॉम्पोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग में प्रवेश की घोषणा की, जिसमें 2030 तक 15,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना है.

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

Gensol Engineering के स्टॉक स्प्लिट पर सेबी ने लगाई रोक, प्रमोटर्स भी मार्केट से हुए बैन; क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget