एक्सप्लोरर

Share Market Open: सप्ताह के अंतिम दिन बाजार ने तेजी के साथ की शुरुआत, Adani Group के स्टॉक्स में उछाल

Share Market Open: यह सप्ताह अब तक घरेलू शेयर बाजार के लिए ठीक साबित हुआ है. लगातार गिरावट का शिकार हो रहे अडानी समूह के शेयरों की भी चाल में बदलाव देखने को मिल रहा है.

Stock Market Opening 3 March: करीब एक महीने की लगातार गिरावट के बाद पिछले कुछ दिनों से अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) की चाल बदली है. आज लगातार चौथे दिन अडानी समूह के शेयरों में तेजी दिख रही है. इसके चलते घरेलू शेयर बाजार (Share Market) ने सप्ताह के अंतिम दिन कारोबार की मजबूत शुरुआत की.

इतनी बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत

शेयर बाजार आज पहले से ही मजबूती का संकेत दे रहा था. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) दोनों ही प्रो-ओपन सेशन (Pre-Open Session) से मजबूती में हैं. सिंगापुर में एनएसई निफ्टी का वायदा एसजीक्स निफ्टी (SGX Nifty) 1.50 फीसदी से ज्यादा की मजबूती में था, जिससे इस बात का संकेत मिल रहा था कि आज घरेलू शेयर बाजार करोबार की अच्छी शुरुआत कर सकते हैं. जब बाजार में कारोबार की शुरुआत हुई, तो बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 450 अंक से ज्यादा की मजबूती के साथ 59,400 अंक के पास पहुंच गया. इसी तरह एनएसई निफ्टी करीब 115 अंक की बढ़त लेकर 17,475 अंक के पार रहा.

अडानी के इन शेयरों पर खुलते ही अपर सर्किट

शुरुआती कारोबार में अडानी समूह के शेयरों में आज तेजी देखी जा रही है. निफ्टी पर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), एसबीआई (SBI), टाटा स्टील (Tata Steel) और एलएंडटी (L&T) सबसे ज्यादा फायदे में रहे, जबकि डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज (Dr Reddys Laborateries), सन फार्मा (Sun Pharma), एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में शामिल रहे. एसबी अडानी फैमिली ट्रस्ट (SB Adani Family Trust) के द्वारा अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) में 2.84 करोड़ इक्विटी शेयर ओपन मार्केट में बेचने के बाद इस स्टॉक में अपर सर्किट (Adani Transmission Upper Circuit) लग गया है. अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Upper Circuit) स्टॉक पर भी खुलते ही अपर सर्किट लग गया है.

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स का हाल

सेंसेक्स की बात करें तो शुरुआती कारोबार में सिर्फ अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) और एशियन पेंट्स (Asian Paints) को छोड़ बाकी के 28 शेयरों में तेजी है. एसबीआई (SBI) में सबसे ज्यादा 3.31 फीसदी की बढ़त है. इसी तरह पावर ग्रिड कॉरपोरेशन (Powergrid Corporation) और इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में करीब 2-2 फीसदी की तेजी है. एनटीपीसी (NTPC), रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), आईटीसी (ITC), एचसीएल टेक (HCL Tech), एलएंडटी (L&T), टाटा स्टील (Tata Steel), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) जैसे शेयर भी 1-1 फीसदी से ज्यादा के फायदे में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
नोएल टाटा की विदाई, 29 साल बाद 11 नवंबर को छोड़ेंगे पद, कौन होगा नया चेयरमैन?
नोएल टाटा की विदाई, 29 साल बाद 11 नवंबर को छोड़ेंगे पद, कौन होगा नया चेयरमैन?
जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला
जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget