एक्सप्लोरर

Share Market Opening 9 June: वैश्विक बाजारों से मिल रही मदद, सेंसेक्स-निफ्टी ने की अच्छी शुरुआत, इन शेयरों में दिख रही तेजी

Share Market Open Today: घरेलू शेयर बाजार के लिए यह सप्ताह अब तक बढ़िया साबित हुआ है. हालांकि गुरुवार को बाजार की लगातार 4 दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया था...

Share Market Opening on 9 June: सप्ताह के अंतिम दिन वैश्विक बाजारों से मिल रहे सपोर्ट के दम पर घरेलू बाजार ने कारोबार की ठीक-ठाक शुरुआत की. बाजार खुलते ही दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) बढ़त में लौट आए. इससे पहले गुरुवार को बाजार की लगातार 4 दिनों की तेजी थम गई थी.

प्री-ओपन में मिला-जुला रुख

सप्ताह के अंतिम दिन घरेलू बाजार प्री-ओपन सेशन में मिला-जुला रहा था. सिंगापुर में एनएसई निफ्टी का वायदा एसजीक्स निफ्टी (SGX Nifty) सुबह 0.19 फीसदी की मामूली बढ़त में कारोबार कर रहा था. इससे संकेत मिल रहा था कि घरेलू बाजार आज ठीक शुरुआत कर सकता है. वहीं प्री-ओन सेशन में सेंसेक्स नुकसान में था, जबकि निफ्टी हल्की बढ़त में बना हुआ था.

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी

सुबह 09:15 बजे जब बाजार में कारोबार की शुरुआत हुई, तो बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स करीब 120 अंक की बढ़त के साथ 63 हजार अंक के पास कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी करीब 35 अंक की बढ़त लेकर 18,670 अंक के पास कारोबार कर रहा था. आज के कारोबार में घरेलू बाजार वापसी कर सकता है.

वैश्विक बाजारों में लौटी तेजी

घरेलू शेयर बाजार को आज वैश्विक बाजारों से सपोर्ट मिल रहा है. अमेरिका में गुरुवार को वॉल स्ट्रीट में तेजी देखने को मिली थी. गुरुवार को डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.50 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ था. वहीं नास्डैक में 1.02 फीसदी की और एसएंडपी 500 में 0.62 फीसदी की तेजी आई थी. उसके बाद आज के कारोबार में एशियाई बाजार भी बढ़त में हैं. जापान का निक्की 1.16 फीसदी की तेजी में है. वहीं दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.40 फीसदी चढ़ा हुआ है. हांगकांग का हैंगसेंग भी करीब 80 अंक की तेजी में कारोबार कर रहा है.

सेंसेक्स की कंपनियों ने की ऐसी शुरुआत

शुरुआती कारोबार की बात करें तो ज्यादातर बड़ी कंपनियों के शेयरों में मजबूती दिख रही है. सुबह 09:20 बजे सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 9 कंपनियों के शेयर ही नुकसान में थे. 21 कंपनियों के शेयरों ने फायदे के साथ कारोबार की शुरुआत की है. टाइटन का शेयर सबसे ज्यादा मजबूती में है. इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, बजाम फाइनेंस जैसे शेयरों ने भी अच्छी शुरुआत की है.

बाजार के लिए अच्छा रहा है यह सप्ताह

यह सप्ताह अब तक बाजार के लिए ठीक साबित हुआ है. बुधवार को घरेलू बाजार लगातार चौथे दिन फायदे में रहा था. हालांकि गुरुवार को घरेलू बाजार में पिछले सप्ताह से चली आ रही तेजी पर ब्रेक लग गया था. गुरुवार को कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 300 अंक लुढ़ककर 62,850 अंक से नीचे बंद हुआ था. वहीं निफ्टी करीब 0.50 फीसदी गिरकर 18,630 अंक के पास आ गया था.

ये भी पढ़ें: जीडीपी ग्रोथ रेट से 100 गुणी महंगाई, पाकिस्तान की मुसीबत गहराई, दिवालिया होने से बस दो कदम दूर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Rate Fall: ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
LPG Rate Today: 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
Petrol-Diesel Rate: ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget