एक्सप्लोरर

Share Market Opening 24 September: शुरुआती नुकसान के बाद संभला बाजार, पहली बार 85 हजार के पार निकला सेंसेक्स

Share Market Open Today: सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने लगातार तीसरे दिन नए उच्च स्तर का रिकॉर्ड बनाया था. आज शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में फिर से तेजी लौट आई है...

Share Market Opening 24 September: घरेलू शेयर बाजार नए उच्च स्तर के रिकॉर्ड के साथ सप्ताह की शुरुआत करने के बाद आज मंगलवार को भी रैली की राह पर है. रिकॉर्ड उच्च स्तर के कारण बाजार में मुनाफावसूली का प्रेशर दिख रहा था, जिसके चलते दोनों प्रमुख सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की. हालांकि कुछ ही देर में बाजार ने शानदार वापसी की.

सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर सेंसेक्स हल्की गिरावट के साथ 84,860 अंक पर खुला. निफ्टी की शुरुआत 18 अंक के हल्के नुकसान में 25921.45 अंक पर हुई. कुछ देर के कारेाबार में सेंसेक्स 150 अंक तक गिर गया था. सुबह 9:55 बजे सेंसेक्स करीब 90 अंक की तेजी के साथ 85,017 अंक पर कारोबार कर रहा था. सेंसेक्स पहली बार 85 हजार अंक के पार निकलने में कामयाब हुआ है. वहीं एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स करीब 33 अंक के फायदे में 25,975 अंक के पास था.

बाजार खुलने से पहले मिले इस तरह के संकेत

घरेलू बाजार में कारोबार शुरू होने से पहले कारोबार में दबाव रहने के संकेत मिल रहे थे. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स करीब 70 अंक के नुकसान में 84,860 अंक के पास कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी लगभग 18 अंक के नुकसान में 25,920 अंक के पास आ गया था. हालांकि सुबह गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा लगभग 75 अंक के शानदार प्रीमियम के साथ 25,990 अंक पर कारोबार कर रहा था.

रिकॉर्ड के साथ शुरू हुआ यह सप्ताह

इससे पहले घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को सप्ताह की शानदार शुरुआत की. सोमवार को सेंसेक्स 384.30 अंक (0.45 फीसदी) की तेजी के साथ 84,928.61 अंक पर बंद हुआ. उससे पहले इंट्राडे में सेंसेक्स ने 84,980.53 अंक का नया ऑल टाइम हाई बनाया. वहीं निफ्टी50 ने इंट्राडे में 25,956 अंक का नया रिकॉर्ड बनाया. कारोबार समाप्त होने के बाद 148.10 अंक (0.57 फीसदी) की बढ़त लेकर 25,939.05 अंक पर बंद हुआ.

वैश्विक बाजार में दिख रही है तेजी

अमेरिकी बाजार सोमवार को मजबूत बंद हुए. वॉल स्ट्रीट पर डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.15 फीसदी की हल्की तेजी में बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स में 0.28 फीसदी की और टेक फोकस्ड इंडेक्स नास्डैक में 0.14 फीसदी की मामूली तेजी आई. आज मंगलवार को एशियाई बाजार में भी तेजी दिख रही है. सार्वजनिक अवकाश के बाद खुला जापान का निक्की 1.47 फीसदी और टॉपिक्स 1 फीसदी चढ़ा हुआ है. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.6 फीसदी और कोस्डैक 0.68 फीसदी के फायदे में है. हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 2.18 फीसदी और मेनलैंड चीन का शंघाई कंपोजिट 1 फीसदी मजबूत है.

शुरुआती कारोबार में बड़े शेयरों को नुकसान

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पर ज्यादातर शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं. हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, कोटक बैंक जैसे शेयर सबसे ज्यादा गिरे हुए हैं और 1 फीसदी तक के नुकसान में हैं. आईटी शेयरों में इंफोसिस के अलावा टीसीएस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा में भी गिरावट है. दूसरी ओर मेटल स्टॉक बाजार को सहारा दे रहे हैं. टाटा स्टील 2 फीसदी से ज्यादा मजबूत है. जेएसडब्ल्यू स्टील करीब 1.80 फीसदी के फायदे में है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी पर जेपी मॉर्गन को भरोसा, सीईओ ने कहा- 2030 तक 7 ट्रिलियन हो जाएगी भारत की जीडीपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
CJP Protest: सीजेआई आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
CJP आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget