एक्सप्लोरर

100 रुपये से 11 हजार करोड़ के मालिक तक का सफर, फिल्मी है शाहरुख के इस पड़ोसी की कहानी

Shahrukh Khan Neighbor: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के पड़ोसी की कहानी बेहद फिल्मी है. केवल 100 रुपये लेकर मुंबई आया ये व्यक्ति आज 11,000 करोड़ से अधिक का मालिक है.

Shahrukh Khan Billionaire Neighbour: मुंबई में हर दिन लाखों लोग अपनी किस्मत आजमाने आते हैं. कई लोगों के हाथ मायूसी लगती है, तो कुछ लोगों की किस्मत चमक जाती है. बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान के सुपरस्टार बनने की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है, लेकिन क्या आप उनके अरबपति पड़ोसी के बारे में जानते हैं. यह पड़ोसी एक मशहूर उद्योगपति बन चुका है जो कभी केवल 100 रुपये लेकर मुंबई आया था और आज अरबों का मालिक है. हम आज आपको मुंबई के बिजनेसमैन और शाहरुख के पड़ोसी सुभाष रुनवाल के बारे में बता रहे हैं. उन्होंने अपनी मेहनत से एक अलग मुकाम हासिल किया है.

सुभाष रुनवाल कौन हैं?

रुनवाल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष रुनवाल मुंबई के जाने माने डेवलपर्स में से एक हैं. रुनवाल ग्रुप मॉल, लग्जरी से लेकर सामान्य लोगों के लिए अपार्टमेंट्स बनाने का काम करता है. 80 साल के रुनवाल ने अपने जीवन की शुरुआत महाराष्ट्र के एक छोटे से शहर धूलिया से की थी. उनका बचपन पैसों की कमी में गुजरा. इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई पुणे से की और इसके बाद वह 21 साल की उम्र में मुंबई पहुंच गए. उस समय उनके पास केवल 100 रुपये थे. 

मुंबई में कुछ दिन काम करने के बाद वह अमेरिका में Ernst & Ernst कंपनी में बतौर सीए काम करने लगे. इस काम में उनका मन नहीं लगा और वह भारत लौट आए. इसके बाद उन्होंने रियल एस्टेट बिजनेस में उतरने का फैसला किया. उन्होंने अमेरिका में कमाई सारी संपत्ति को इस बिजनेस को शुरू करने में लगा दिया.

रियल एस्टेट सेक्टर ने बनाया बड़ा बिजनेसमैन

उन्होंने रियल एस्टेट सेक्टर में शुरुआत ठाणे में एक 22 एकड़ संपत्ति को खरीदकर की थी. इसके बाद उन्होंने यहां 10,000 वर्ग फुट में एक बड़ी हाउसिंग सोसायटी बनाई. इसके बाद सुभाष रुनवाल लोगों को सस्ती कीमत पर घर देने के लिए फेमस हो गए. साल 2002 में रुनवाल ने मुंबई के मुलुंड इलाके में अपना पहला मॉल बनाया. मुंबई में अपने शुरुआती दिनों में रुनवाल 1 BHK फ्लैट में रहते थे, मगर बाद में मुंबई के बांद्रा इलाके में शाहरुख खान के बंगले के बगल में एक आलीशान बंगला खरीदा. आज सुभाष रुनवाल की कुल संपत्ति 11,500 करोड़ रुपये से अधिक है.

ये भी पढ़ें-

US Rating Cut: फिच ने अमेरिका को दिया बड़ा झटका! घटाई देश की क्रेडिट रेटिंग, जानिए क्या पड़ेगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे कर्मचारियों के लिए फेस्टिव बोनस का ऐलान जल्द, 1865 करोड़ का भुगतान करेगी सरकार
रेलवे कर्मचारियों के लिए फेस्टिव बोनस का ऐलान जल्द, 1865 करोड़ का भुगतान करेगी सरकार
Influencer ने फॉलोअर्स से मांगी मिठाई, लोगों ने COD पर घर भेजे फ्रिज-टीवी और AC
Influencer ने फॉलोअर्स से मांगी मिठाई, लोगों ने COD पर घर भेजे फ्रिज-टीवी और AC
देश में व्हिस्की की भारी कमी, मुश्किल में सिंगल माल्ट बनाने वाली कंपनी
देश में व्हिस्की की भारी कमी, मुश्किल में सिंगल माल्ट बनाने वाली कंपनी
UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?
UPI: सबसे ज्यादा कौनसा पेमेंट एप इस्तेमाल करते हैं लोग, PhonePe, G Pay या Paytm?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget