एक्सप्लोरर

Lotus Developers IPO: अमिताभ बच्चन शाहरुख खान मनोज बाजपेयी ने कंपनी में लगाया पैसा, अब आ रहा आईपीओ, आशीष कंचोलिया भी निवेशित

Lotus Developers IPO Opening Date: लोटस डेवलपर्स ने सेबी के पास आईपीओ के जरिए 792 करोड़ रुपये जुटाने के लिए ड्रॉफ्ट पेपर फाइल किया है. इस आईपीओ में पूरा पैसा नए शेयर्स जारी कर जुटाया जाएगा

Lotus Developers IPO: मुंबई की रियल एस्टेट कंपनी श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियलिटीअपना आईपीओ लेकर आने वाली है जिसके लिए कंपनी ने शेयर बाजार के रेगुलेटर सेबी के पास ड्रॉफ्ट पेपर फाइल किया है. लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस कंपनी में बावीवुड स्टार्स की भी हिस्सेदारी है. इस कंपनी के निवेशकों में बालीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और किंग खान शाहरुख खान तो है हीं पर साथ में मनोज बाजपेयी और टाइगर श्रॉफ की भी कंपनी में हिस्सेदारी है. शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक आशीष कंचोलिया ने भी श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियलिटी में निवेश किया हुआ है. 

IPO के जरिए 792 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी  

श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियलिटी (Sri Lotus Developers and Realty) ने सेबी (SEBI) के पास आईपीओ (IPO) के जरिए 792 करोड़ रुपये जुटाने के लिए ड्रॉफ्ट पेपर फाइल किया है. इस आईपीओ में पूरा पैसा नए शेयर्स जारी कर जुटाया जाएगा और कंपनी में कोई भी निवेशक या प्रमोटर आईपीओ में अपनी हिस्सेदारी नहीं बेच रहे हैं. लोटस डेवलपर्स में 91.78 फीसदी हिस्सेदारी कंपनी के प्रमोटर्स की है और बाकी बचे 8.22 फीसदी हिस्सेदारी बालीवुड स्टार्स के अलावा, आशीष कंचोलिया, एनएवी कैपिटल, डोवटेल ग्लोबल फंड, मिनरवा वेंचर्स और ऑपबास्केट के पास है.

अमिताभ बच्चन और शाहरुख हैं कंपनी के निवेशक 

आशीष कंचोलिया ने कंपनी में 50 करोड़ रुपये निवेश कर 33.33 लाख शेयर्स खरीदे थे. इसके अलावा शाहरुख खान फैमिली ट्रस्ट, अमिताभ बच्चन, एकता रवि कपूर, तुषार रवि कपूर, जीतेंद्र, टाइगर जैकी श्रॉफ, राजकुमार यादव, ऋतिक रौशन, साजिद नाडियाडवाला और मनोज बाजपेयी ने 28.92 करोड़ रुपये में 19.28 लाख शेयर्स खरीदे हैं. लोटस डेवलपर्स के प्रमोटर आनंद कमलनयन पंडित, रूपा आनंद पंडित और अश्का आनंद पंडित है. 

अल्ट्रा-लग्जरी और लग्जरी सेगमेंट में कंपनी मौजूद   

लोटस डेवलपर्स रेसिडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स बनाती है और कंपनी अल्ट्रा-लग्जरी और लग्जरी सेगमेंट में भी मौजूद है. आईपीओ में जुटाने जा रहे रकम को कंपनी की सब्सिडियरी में निवेश किया जाएगा. Monarch नेटवर्थ और मोतीलाल ओसवाल इंवेस्टमेंट एडवाइजर्स आईपीओ के बैंकर्स है और Kfin टेक्नोलॉजी रजिस्टरार है.   

ये भी पढ़ें 

Unimech Aerospace IPO: यूनिमेक एरोस्पेस के आईपीओ की बंपर लिस्टिंग संभव! सब्सक्रिप्शन के लिए टूट पड़े निवेशक, जानिए GMP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्लास्टिक के नोट भी ज्यादा दिन तिजोरी में रखने पर गल जाएंगे?
क्या प्लास्टिक के नोट भी ज्यादा दिन तिजोरी में रखने पर गल जाएंगे?
किश्तों में सैलरी दे रही SpiceJet, रोजाना उड़ रहीं सिर्फ इतनी फ्लाइट
किश्तों में सैलरी दे रही SpiceJet, रोजाना उड़ रहीं सिर्फ इतनी फ्लाइट
डिटर्जेंट, पेंट, साबुन, नमक और बर्तन सब होगा महंगा, अगस्त से ही बढ़ेंगे दाम
डिटर्जेंट, पेंट, साबुन, नमक और बर्तन सब होगा महंगा, अगस्त से ही बढ़ेंगे दाम
अब मामूली खर्चे में देखें नेटफ्लिक्स, फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग से ऐसे मिलेगा प्लान
अब मामूली खर्चे में देखें नेटफ्लिक्स, फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग से ऐसे मिलेगा प्लान

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget