एक्सप्लोरर

घटती महंगाई के बीच शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स पहली बार 32,000 के पार

मुंबई: रिकार्ड घटती महंगाई के बीच बंबई शेयर बाजार में आज बहार का दिन है. 30 शेयर पर आधारित प्रमुख सूचकांक बीएसई ने आज नया इतिहास रचते हुए शुरुआती कारोबार में पहली बार 32,000 अंक के पार चला गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक निफ्टी-50 में भी बहार है. इसमें भी उछाल है और निफ्टी शुरुआती कारोबार में 9,878.50 अंक की नई ऊंचाई पर पहुंचा है.

जैसे ही सुबह बाजार खुला शेयर बाज़ार में भारी उछाल देखा गया. सुबह 9.15 मिनट पर 204 अंकों की उछाल के साथ सेंस्टिव इंडेक्स सेंसेक्स ने नया इतिहास रच दिया और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक 32,000 के पार चला गया. निफ्टी में 60 अंकों का उछाल रहा है और ये 9,876 अंक पर पहुंच गया.

खास बात ये है कि एशिया के ज्यादातर बाज़ारों में आज उछाल देखी जा रही है. ये उछाल 1.2 फीसदी तक की है. इसके साथ ही दुनिया के दूसरे मुद्राओं के मुकाबले डॉलर कमजोर पड़ा है.

रुपया भी हुआ मजबूत 

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे सुधरकर 64.39 पर खुला. इसके पीछे अहम कारण शेयर बाजारों में रिकॉर्ड उछाल दिखना और विदेशी कोष का प्रवाह बने रहना है.

मुद्रा कारोबारियों के अनुसार निर्यातकों और बैंकों की ओर से डॉलर की बिकवाली बढ़ने से भी रुपया को समर्थन मिला है. वहीं बीएसई सेंसेक्स 32,000 अंक के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया है और एनएसई निफ्टी भी नए स्तर पर पहुंच गया है. कल डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे सुधरकर 64.54 पर था.

क्यों है उछाल

  1. दरअसल, रीटेल मंहगाई दर में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है. गौरतलब है कि खुदरा महंगाई दर 18 साल के सबसे निचले स्तर पर आ गई है. जून में रिटेल महंगाई दर 1.54 रही जबकि मई में ये 2.18 फीसदी थी.
  2. शेयर बाज़ार में उछाल इस उम्मीद से भी है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया प्रमुख ब्याज दरों में कटौती कर सकता है.
  3. एशिया के बाजारों में भी उछाल है. इसका असर भारतीय बाज़ार पर पड़ा है.
  4. रुपया और अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर कमजोर हुआ है. इसका भी भारतीय शेयर बाज़ार में उछाल की वजह है.
  5. भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार अपने रिकार्ड उंचले स्तर पर है. इसका भी असर माना जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
देश में आई 547000 टन गैस, UAE बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर
देश में आई 547000 टन गैस, UAE बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget