एक्सप्लोरर

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 81 अंक और फिसला

वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और एलएंडटी के शेयर 3.75 प्रतिशत तक चढ़ गए. बाजार के व्यापक रुख के उलट बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप 1.05 प्रतिशत तक चढ़ गए.

मुंबई: सूचना प्रौद्योगिकी, बैंक और उपभोग क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 81 अंक फिसल गया. वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बावजूद यहां धारणा कमजोर रही. कारोबारियों ने कहा कि रुपये में भारी गिरावट तथा विदेशी कोषों की निकासी से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 80.74 अंक या 0.17 प्रतिशत के नुकसान से 48,093.32 अंक पर आ गया. इसी तरह नेशनल स्टॉक का निफ्टी 8.90 अंक या 0.06 प्रतिशत गिरकर 14,137.35 अंक पर बंद हुआ.

सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन का शेयर सबसे अधिक 2.03 प्रतिशत टूट गया. इसके बाद नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक के शेयरों में भी गिरावट रही. वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और एलएंडटी के शेयर 3.75 प्रतिशत तक चढ़ गए. बाजार के व्यापक रुख के उलट बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप 1.05 प्रतिशत तक चढ़ गए.

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के हंगामे को वैश्विक बाजारों ने नजरअंदाज किया. डेमोक्रेट द्वारा जॉर्जिया के सीनेट चुनाव में जीत के बाद वॉल स्ट्रीट रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया. इस जीत से डेमोक्रेट को अमेरिका की संसद के दोनों सदनों में बहुमत मिल गया है. इससे निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन को अपनी नीतियों को आगे बढ़ाने में आसानी होगी.

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘एक बार फिर से मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन अच्छा रहा. बड़े मूल्यांकन अंतर और आमदनी में सुधार की उम्मीद की वजह से निवेशक इन खंडों में लिवाली कर रहे हैं.’’ मोदी ने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट का नियंत्रण उभरते बाजारों की दृष्टि से अच्छा है. इससे अमेरिका में ऊंचे वित्तीय प्रोत्साहन की उम्मीद बंधी है. उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार के लिए कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजे और आगामी आम बजट काफी महत्वपूर्ण रहेगा.

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, जापान के निक्की और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में लाभ दर्ज हुआ. वहीं हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट रही. शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे. इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.02 प्रतिशत के नुकसान से 54.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 20 पैसे टूटकर 73.31 प्रति डॉलर पर आ गया. शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 483.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मार्च से पहले मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट नहीं होंगी फ्लाइट्स, MIAL का ऐलान
मार्च से पहले मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट नहीं होंगी फ्लाइट्स, MIAL का ऐलान
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
Embed widget