एक्सप्लोरर

सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट, 11,000 के ऊपर निफ्टी- RIL रिकॉर्ड ऊपरी स्तर पर पहुंचा

आज बाजार में गिरावट देखी जा रही है लेकिन इस गिरते बाजार में भी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर उच्चतम स्तरों पर पहुंचा हुआ है. अमेजन के साथ साझेदारी करने की खबर के चलते शेयर में ये उछाल देखा जा रहा है.

Stock Market: ग्लोबल बाजारों में बिकवाली का सिलसिला आने और फाइनेंशियल कंपनियों के शेयरों में नुकसान से आज सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ खुला था. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 307.31 अंक या 0.81 फीसदी के नुकसान से 37,833.16 अंक पर आ गया. शुरुआती कारोबार में ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 83.10 अंक या 0.74 फीसदी के नुकसान से 11,132.35 अंक पर कारोबार कर रहा था.

11 बजकर 18 मिनट पर बाजार का हाल इस समय पर बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 300.08 यानी 0.79 फीसदी की गिरावट के बाद 37,840.39 पर कारोबार कर रहा था और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 102.75 अंक यानी 0.92 फीसदी की गिरावट के साथ 11,112.70 पर कारोबार कर रहा था.

आज सेंसेक्स में इन शेयरों में रही गिरावट सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी के शेयर में सबसे ज्यादा करीब दो फीसदी की गिरावट आई. एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे. वहीं दूसरी ओर सनफार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और इन्फोसिस के शेयर फायदे में थे.

बैंक निफ्टी का हाल बैंक निफ्टी में आज भारी गिरावट देखी जा रही है और इसने ही बाजार को सबसे ज्यादा नीचे खींचने का काम किया है. बैंक निफ्टी में 614.25 अंक यानी 2.66 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है और ये 22,469.65 पर कारोबार कर रहा था.

निफ्टी की चाल निफ्टी की स्थिति को देखें तो इसमें सिर्फ 6 शेयरों में तेजी देखी जा रही है और बाकी 44 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. चढ़ने वाले शेयरों में रिलायंस 3.38 फीसदी की तेजी पर देखा जा रहा है और 2,127.45 रुपये पर कारोबार कर रहा है. सन फार्मा में 1.91 फीसदी की तेजी है और विप्रो 1.33 फीसदी ऊपर है. इंफोसिस 1.12 फीसदी और एचसीएल टेक 1.02 फीसदी चढ़कर कारोबार कर रहा है.

ये भी पढ़ें

रिलायंस रिटेल में अमेजन खरीद सकती है 9.99 फीसदी हिस्सेदारी-मीडिया रिपोर्ट्

रिलायंस इंडस्ट्रीज बनी दुनिया की 48वीं सबसे मूल्यवान कंपनी, एशिया में टॉप 10 में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI: बैंक नहीं सुन रहा शिकायत तो कहां जाएं? RBI ने खुद बताया क्या करें और क्या नहीं
बैंक नहीं सुन रहा शिकायत तो कहां जाएं? RBI ने खुद बताया क्या करें और क्या नहीं
Google Pay और SBI के इस क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा 18000 का फायदा, जानें फीचर्स
गूगल पे और SBI के इस क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा 18000 का फायदा, जानें फीचर्स
ITR: सभी टैक्सपेयर्स के लिए 31 जुलाई लास्ट डेट क्यों नहीं, किन लोगों को मिलता है ज्यादा वक्त?
ITR: सभी टैक्सपेयर्स के लिए 31 जुलाई लास्ट डेट क्यों नहीं, किन लोगों को मिलता है ज्यादा वक्त?
अगस्त से जेब होगी ढीली! चाय से लेकर कार तक, इन चीजों पर बढ़ सकता है खर्च
अगस्त से जेब होगी ढीली! चाय से लेकर कार तक, इन चीजों पर बढ़ सकता है खर्च

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget