एक्सप्लोरर

सेंसेक्स-निफ्टी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर: रुपया 20 महीने की ऊंचाई पर

नई दिल्लीः अर्थव्यवस्था की नब्ज समझे जाने वाले बांबे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक यानी सेंसेक्स पहली बार 30 हजार औऱ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 9350 के ऊपर बंद हुआ है. अब कारोबारियों का लगता है कि बाजार में आने वाले दिनों में और भी तेजी रहेगी.

2604201706_HC_BSE_Sensex-600

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 190 प्वाइंट की तेजी के साथ 30,133 और निफ्टी 45 प्वाइंट ऊपर 9351 पर बंद हुए. बाजार में तेजी की कई वजह रही. एक, रिलायंस जैसी बड़ी कंपनियों के उम्मीद से बेहतर नतीजे. अमेरिका में टैक्स सुधारों से पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में तेजी जिसका फायदा भारतीय बाजारों को मिला, तीन, फ्रांस के चुनावी नतीजों से वैश्विक अनिश्चितता में कमी आयी है और चार, हर स्तर पर घरेलू चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत से सुधार की रफ्तार तेज होने की उम्मीद बंधी है.

तेजी का माहौल बनाने में रुपये की भी अहम हिस्सेदारी रही. वैसे बुधवार को कारोबार के दौरान एक डॉलर की कीमत 64 रुपये से भी नीचे चली गयी थी, लेकिन बाद में स्थिति थोड़ी बदली और अंत में एक डॉलर की कीमत 64 रुपये 12 पैसे रही. मंगलवार के मुकाबले इसमे करीब 16 पैसे का सुधार है. डॉलर के मुकाबले रुपये का ये 20 महीने में सबसे ऊंचा स्तर है.

तेजी के इस माहौल में निवेशकों को क्या करना चाहिए. आम तौर पर भारतीय शेयर बाजारों में तेजी के समय लोग नया निवेश करते हैं और गिरावट के दौरान बिकवाली. नतीजा, लोगों के हाथ ही जलते हैं जिसकी वजह से शेयर बाजार में निवेशकों की संख्या काफी कम है. होना ये चाहिए कि जब कभी भी बाजार में तेज गिरावट आये तो लोगों को नया निवेश करना चाहिए, क्योंकि निचली कीमत पर बेहतर कंपनियों के शेयर मिल जाते है और जब कभी भी तेजी आए तो मुनाफावसूली करके निकल जाना चाहिए.

2604201703_HC_Rupee_vs_Dollar-300

चूंकि शेयर बाजार को समझना हर किसी के लिए बेहद आसान नहीं होता. इसीलिए जानकारों की राय है कि ऐसे लोगों को म्यूचुअल फंड के रास्ते शेयर बाजार में आना चाहिए. म्यूचुअल फंड सबसे पहले तो किसी एक शेयर नहीं, बल्कि शेयरों के समूह में पैसा लगाता है जिससे जोखिम बंट जाता है. दूसरी ओर निवेश का फैसला विशेष रुप से प्रशिक्षित फंड मैनेजर करते हैं. इन सब के बाद भी मत भूलिए कि म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना जोखिम का काम है, ऐसे में पूरी तरह से सोच-समझकर और फंड के कामकाज का आंकलन करने के बाद ही पैसा लगाना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें
पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget