एक्सप्लोरर

SBI ने दिया झटकाः कटे फटे नोट बदलने, कैश विड्रॉल पर लगाया चार्ज

नई दिल्लीः देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई ग्राहकों को अपने सर्विसेज पर बढ़े हुए सर्विस चार्ज का झटका दे रहा है. नया सर्कुलर जारी किया गया है जिसके मुताबिक आने वाली 1 जून से बैंक पुराने और कटे-फटे नोट बदलने पर भी सर्विस चार्ज लेगा. वहीं बैंक कैश विड्रॉल यानी पैसे निकालने की सर्विस पर भी चार्ज लेने जा रहा है. बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट के ग्राहकों को पैसे निकालने, नए कार्ड इश्यू करवाने जैसी सुविधाएं के लिए चार्ज देना होगा.

एसबीआई के नए कैश विड्रॉल नियम एसबीआई से कैश विड्रॉल लिमिट सिर्फ 4 बार तक के लिए ही मुफ्त रहेगी. इसमें एटीएम ट्रांजैक्शन्स भी शामिल हैं. 4 बार से ज्यादा एसबीआई की शाखा से कैश विड्रॉल करेंगे तो हर ट्रांजैक्शन पर 50 रुपये का सर्विस चार्ज+सर्विस टैक्स लगेगा. एसबीआई के एटीएम से 4 बार से ज्यादा विड्रॉल ट्रांजैक्शन होंगे तो हर ट्रांजैक्शन पर 10 रुपये सर्विस चार्ज + सर्विस टैक्स लगेगा. दूसरे बैंक के एटीएम से 4 बार से ज्यादा कैश विड्रॉल पर हर ट्रांजैक्शन पर 20 रुपये सर्विस चार्ज + सर्विस टैक्स लगेगा.

पुराने कटे-फटे नोट बदलने पर भी लगेगा सर्विस चार्ज
  • बैंक 20 से ज्यादा या 5000 रुपये से ज्यादा कटे फटे नोट बदलवाने पर पूरे नोटों पर अब 2 से लेकर 5 रुपये तक चार्ज+ सर्विस टैक्स
  • इसके तहत हर नोट पर 2 रुपये या हरेक 1000 रुपये पर 5 रुपये चार्ज जो भी ज्यादा होगा वो वसूला जाएगा.
  • 5000 रुपये तक कीमत होने पर हर नोट पर 2 रुपये चार्ज+सर्विस टैक्स
  • 5000 रुपये से ज्यादा कीमत होने पर हर नोट पर 5 रुपये चार्ज+सर्विस टैक्स
  • कटे-फटे 20 नोट जिनकी कुल कीमत 5000 रुपये से ज्यादा नहीं होगी तक बदलने पर एसबीआई कोई सर्विस चार्ज नहीं लगेगा.

उदाहरण के लिए 500 रुपये के 25 कटे-फटे नोट देते हैं तो इनकी कीमत 12,500 रुपये होगी इस पर 2 रुपये प्रति नोट के हिसाब सेः 50 रुपये/+सर्विस टैक्स या हरेक 1000 पर 5 रुपये के हिसाब से 62.50 रुपये/+सर्विस टैक्स तो इस पर आपसे 62.50 रुपये/+सर्विस टैक्स वसूला जाएगा क्योंकि ये ज्यादा है.

हालांकि 30 अप्रैल को ही आरबीआई ने बैंकों को कटे, लिखे, पुराने व फटे नोटों को लेने के लिए कहा था. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों को साफ निर्देश दिया है कि उन्हें ‘गंदे’ नोट लेने होंगे और इसे लेने से वो इंकार नहीं कर सकते हैं. लेकिन अगर आप एसबीआई में कटे-फटे या गले-गीले नोट जमा कराएंगे तो आपके ऊपर अतिरिक्त चार्ज लगेगा.

बेसिक बैंक डिपॉजिट अकाउंट (BSBD) के नए कार्ड पर भी लगेगा चार्ज
  • 1 जून से एसबीआई एक्स्ट्रा डेबिट कार्ड इश्यू करने पर भी चार्ज लेने की तैयारी कर रहा है.
  • एक जून से बैंक सिर्फ रुपे डेबिट कार्ड ही मुफ्त में जारी करेगा. बाकी सभी कार्ड जारी करने पर बैंक ने सर्विस चार्ज लेने का ऐलान कर दिया है.
  • एक जून से बैंक मास्टर और वीजा कार्ड इश्यू करने पर सर्विस चार्ज लेगा.

सोमवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने होम लोन को सस्ता करके ग्राहकों को तोहफा दिया था पर कल सर्विस चार्ज बढ़ा कर ग्राहकों के लिए बुरी खबर भी दे दी है. जाहिर तौर पर एसबीआई के लाखों ग्राहकों के लिए ये चिंता वाली खबर हो सकती है.

SBI और बैंकों से जुड़ी और काम की खबरें 

खुशखबरीः SBI का होम लोन सस्ता, यहां पढ़ें- कितनी कम होगी आपकी ईएमआई ?

RBI ने साफ कियाः बैंकों को गंदे और लिखे नोट लेने पड़ेंगे, इंकार नहीं कर सकते

SBI ग्राहकों के लिए बुरी खबरः बैंक ने जमा पर घटा दी ब्याज दरें

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट
गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट
13 अक्टूबर को आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
13 अक्टूबर को आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget