एक्सप्लोरर

खुशखबरीः SBI का होम लोन सस्ता, यहां पढ़ें- कितनी कम होगी आपकी ईएमआई ?

नई दिल्लीः देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों को अच्छी खुशखबरी दी है. एसबीआई ने आज अपना होम लोन 0.1 फीसदी से 0.25 फीसदी तक सस्ता कर दिया है. एसबीआई ने होम लोन पर ब्याज की दरें 0.1 फीसदी से 0.25 फीसदी तक घटा दी है.एसबीआई के होम लोन पर इंटरेस्ट रेट अब 8.60 फीसदी से घटकर 8.35 फीसदी हो गया है

इसके बाद एसबीआई का होम लोन इस समय सभी बैंकों में सबसे सस्ता हो गया है. बैंक का होम लोन चौथाई फीसदी तक सस्ता होने से सीधे तौर पर आपके होम लोन की ईएमआई सस्ती होने जा रही है यानी हर महीने बड़ी बचत होगी. एसबीआई के कर्ज पर घटी हुई दरें 9 मई 2017 यानी कल से लागू हो जाएंगी. बैंक का मानना है कि इससे अफोर्डेबल हाउसिंग को बड़ा बूस्ट मिलेगा और ज्यादा लोग एसबीआई होम लोन के जरिए अपने घर का सपना साकार कर पाएंगे.

जानें SBI के होम लोन पर ब्याज की नई दरें
  • महिलाओं के लिए एसबीआई का 30 लाख रुपये तक का होम लोन अब 8.35 फीसदी ब्याज पर मिलेगा.
  • पुरुषों के लिए 30 लाख रुपये तक के होम लोन के लिए ब्याज दर 8.4 फीसदी होगी.
  • पुरुषों के लिए 30 लाख से 75 लाख रुपये तक के होम लोन पर 8.5 फीसदी की दर से बैंक ब्याज लेगा.
एसबीआई ने दरों में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती कर होम लोन को 8.35 फीसदी सालाना कर दिया है. इसके बाद जहां एसबीआई का 30 लाख रुपये तक का होम लोन 8.35 फीसदी पर मिलेगा. वहीं इसके ऊपर एलिजिबल होम लोन ग्राहकों प्रधानमंत्री आवास योजना के स्कीम के तहत 2.67 लाख रुपये की इंट्रेस्ट सब्सिडी भी मिलेगी. SBI दे रहा है और भी फायदे अपने ग्राहकों के लिए होम लोन सस्ता करने के अलावा बिल्डर्स के अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए एसबीआई कंस्ट्रक्शन फाइनेंस के स्पेशल ऑफर भी देने वाली है. इनके जरिए अफोर्डेबल हाउसिंग के लिए कंस्ट्रक्शन फाइनेंस के साथ होम फाइनेंस को भी बढ़ावा मिलेगा. आपको बता दें कि पिछले महीने एसबीआई ने बेस रेट 9.25 फीसदी से घटा कर 9.10 फीसदी किया था. इसी साल जनवरी में भी एसबीआई ने लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में मामूली कटौती की थी. एसबीआई देश का सबसे बड़ा होम लोन प्रोवाइडर है और इसके होम लोन सस्ता करने के कदम से अफोर्डेबल हाउसिंग सेगमेंट को बड़ा सहारा मिलने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'हाउसिंग फॉर ऑल-सबके लिए घर' की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में इसे एक अच्छा कदम माना जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में बिछेगी 1800 km लंबी गैस पाइपलाइन, किन-किन राज्यों से गुजरेगी LPG?
देश में बिछेगी 1800 km लंबी गैस पाइपलाइन, किन-किन राज्यों से गुजरेगी LPG?
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget