एक्सप्लोरर

इस मुस्लिम देश की कंपनी कमाती है दुनिया में सबसे ज्यादा प्रॉफिट, एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट टक्कर भी नहीं दे पाते

रिपोर्ट के अनुसार, तेल और ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने वाली इस कंपनी ने साल 2023 में 247.43 बिलियन यूएस डॉलर का प्रॉफिट कमाया. जबकि, एप्पल सिर्फ 114.3 बिलियन यूएस डॉलर के प्रॉफिट में रही.

जब भी दुनिया की सबसे बड़ी और प्रॉफिट वाली कंपनियों की बात आती है तो हमारे जहन में सबसे पहले एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों के नाम आते हैं. इसके अलावा, हम सोचते हैं कि जो देश सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं या जो सबसे ज्यादा पावरफुल हैं, वहीं की कंपनियां सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाती होंगी. लेकिन, ऐसा नहीं है. चलिए, अब आपको उस कंपनी के बारे में बताते हैं जो दुनिया में सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाती है.

कौन सी है ये कंपनी

हम जिस कंपनी की बात कर रहे हैं, उसका नाम सऊदी अरामको (Saudi Aramco) है. तेल उत्पादन करने वाली यह कंपनी सऊदी अरब के धाहरान में स्थित है. प्रॉफिट के मामले में इस कंपनी ने दुनिया की बड़ी-बड़ी दिग्गज कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया है. एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां इसके प्रॉफिट के आगे कहीं नहीं टिकती.

कितना कमाया प्रॉफिट

स्टैटिस्टा की रिपोर्ट के अनुसार, तेल और ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी सऊदी अरामको ने साल 2023 में 247.43 बिलियन यूएस डॉलर का प्रॉफिट कमाया. वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहने वाली कंपनी एप्पल ने 114.3 बिलियन यूएस डॉलर का प्रॉफिट कमाया. तीसरे नंबर पर बर्कशायर हैथवे है. इस कंपनी ने 2023 में 100.3 बिलियन यूएस डॉलर का प्रॉफिट कमाया. जबकि, टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट का नंबर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. माइक्रोसॉफ्ट ने साल 2023 में 95.02 बिलियन यूएस डॉलर का प्रॉफिट कमाया. इसके बाद 5वें नंबर पर अल्फाबेट है. गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट ने 2023 में 78.78 बिलियन यूएस डॉलर का प्रॉफिट किया.

सऊदी अरामको का मालिक कौन है

सऊदी अरामको (Saudi Aramco) की मालिक सऊदी अरब की सरकार है. यह कंपनी पूरी तरह से सरकारी स्वामित्व वाली है और सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाती है. आपको बता दें, सऊदी अरामको, जिसका पूरा नाम Saudi Arabian Oil Company है. यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी तेल उत्पादन और ऊर्जा कंपनियों में से एक है.

अरामको तेल-गैस उत्पादन, शोधन और वितरण से जुड़े हुए काम करती है. इस कंपनी का संचालन और प्रबंधन सऊदी अरब की सरकार करती है. हालांकि साल 2019 में कंपनी का एक छोटा सा हिस्सा पब्लिक किया गया था और इसे रियाद स्टॉक एक्सचेंज (Tadawul) पर लिस्ट किया गया था. आज के हिसाब से रियाद स्टॉक एक्सचेंज में इसके एक शेयर की कीमत 27.50 सऊदी अरेबियन रियाद है.

ये भी पढ़ें: Reliance Jio Listing: जियो की 2025 में स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग संभव, Jefferies ने कहा, रिलायंस का स्टॉक देगा बंपर रिटर्न!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget