एक्सप्लोरर

Reliance Jio Listing: जियो की 2025 में स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग संभव, Jefferies ने कहा, रिलायंस का स्टॉक देगा बंपर रिटर्न!

Reliance Jio Listing Update: जेफ्फरीज के मुताबिक साल 2025 में रिलायंस जियो स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो सकती है. ब्रोकरेज हाउस इसके चलते रिलायंस के शेयर पर बेहद बुलिश है.

Reliance Jio IPO: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) अपनी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) को जल्द ही स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट करा सकती है. ऐसे में ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस जेफ्फरीज (Jefferies) ने अपने रिसर्च रिपोर्ट में निवेशकों को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर को खरीदने की सलाह देते हुए कहा कि स्टॉक में जोरदार तेजी की संभावना है. जेफ्फरीज के मुताबिक साल 2025 में जियो की लिस्टिंग की पूरी संभावना है. 

रिलायंस का स्टॉक देगा बंपर रिटर्न!

जेफ्फरीज ने अपने रिसर्च नोट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर को खरीदने की सलाह देते हुए कहा कि स्टॉक 1700 रुपये तक जा सकता है. मंगलवार 26 नवंबर को रिलायंस का स्टॉक 1290 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा है. यानि मौजूदा लेवल से शेयर अपने निवेशकों को 32 फीसदी तक का रिटर्न दे सकता है.  

रिलायंस जियो की 2025 में लिस्टिंग संभव!

ब्रोकरेज हाउस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि, रिलायंस की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो होम ब्रॉडबैंड में बेहद मजबूत है और 5जी के मॉनिटाइजेशन के लिए बेहतर स्थिति में है. समूह के रिटेल बिजनेस को लेकर ब्रोकरेज हाउस ने कहा रिटेल कारोबार के लिए अक्टूबर महीना शानदार रहा है लेकिन लगातार रिकवरी के लिए दो तिमाही का इंतजार करना होगा. जेफ्फरीज ने रिलायंस रिटेल का वैल्यूएशन 57 बिलियन डॉलर आंका है.  

2019 में लिस्टिंग के मिले थे संकेत 

रिलायंस जियो अगर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होती है तो रिलायंस इंडस्ट्रीज और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के अलावा ये समूह तीसरी कंपनी होगी जो स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी. दरअसल साल 2019 में ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने अगले पांच वर्षों में रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट कराने का एलान किया था.   

CSLA ने भी 2025 में जियो की लिस्टिंग का जताया अनुमान 

इससे पहले विदेशी ब्रोकरेज हाउस सीएलएसए ने भी अपने रिपोर्ट में रिलायंस जियो के महा-आईपीओ (Reliance Jio IPO) के 2025 की दूसरी या तीसरी तिमाही में लॉन्च होने की संभावना जताई है. सीएलएसए ने जियो और रिटेल कारोबार के चलते होने वाले वैल्यू अनलॉकिंग और नए एनर्जी बिजनेस के ऑयल टू केमिकल्स बिजनेस के साइज जितना बड़ा होने की संभावना के चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक का 2186 रुपये का टारगेट दिया है जो कि मौजूदा लेवल से 70 फीसदी ज्यादा है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) 

ये भी पढ़ें 

Swiggy Update: स्विगी का शेयर जोमैटो के मुकाबले मिल रहा डिस्काउंट पर! विदेशी ब्रोकरेज हाउस ने निवेशकों से कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये काम; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार
YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये काम; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 24 से 30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 24 से 30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट
डेबिट कार्ड का नियम बनेगा UPI की ढाल, बिना एक्स्ट्रा चार्ज जारी रहेगा लेनदेन
डेबिट कार्ड का नियम बनेगा UPI की ढाल, बिना एक्स्ट्रा चार्ज जारी रहेगा लेनदेन
बांग्लादेश में त्राहि-त्राहि: गैस न मिलने से रसोई से हाईवे तक हाहाकार, सड़कों पर उतरे लोग
बांग्लादेश में त्राहि-त्राहि: गैस न मिलने से रसोई से हाईवे तक हाहाकार, सड़कों पर उतरे लोग

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget