एक्सप्लोरर

RR Kabel Listing: 14 फीसदी प्रीमियम के साथ हुई लिस्टिंग, आरआर केबल के नाम दर्ज हुआ ये इतिहास

RR Kabel IPO: आईपीओ के बाद शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ा नियम बदलने के बाद आरआर केबल पहली कंपनी है, जो बाजार में लिस्ट हुई है. इसकी लिस्टिंग अच्छे प्रीमियम के साथ हुई है...

वायर समेत अन्य कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी आरआर केबल के शेयरों की लिस्टिंग बुधवार को 14 फीसदी के प्रीमियम के साथ हुई. इसके साथ ही केबल कंपनी ने शेयर बाजार में एक अनोखा इतिहास बना दिया है. यह लिस्टिंग से जुड़े नियमों के बदलने के बाद बाजार में लिस्ट होने वाला पहला शेयर बन गया है.

इस भाव पर लिस्ट हुए कंपनी के शेयर

आरआर केबल के शेयरों ने बीएसई पर 13.91 फीसदी के प्रीमियम के साथ 1,179 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की. कंपनी ने हाल ही में अपना आईपीओ पेश किया था, जिसमें प्राइस बैंड 983 रुपये से 1,035 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था. लिस्ट होने के थोड़े देर में ही शेयर का भाव 1,180 रुपये के पार निकल गया. इस तरह आईपीओ प्राइस की तुलना में प्रीमियम 14 फीसदी के पार निकल गया.

इन्वेस्टर्स ने दिया था बंपर रिस्पॉन्स

आरआर केबल के आईपीओ को इन्वेस्टर्स से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 13 सितंबर को खुला था और 15 सितंबर को बंद हुआ था. इसे 18.69 गुना सब्सक्राइब किया गया था. इसे सबसे ज्यादा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने 52.26 गुना सब्सक्राइब किया था. इसी तरह हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स कैटेगरी में 13.23 गुना और रिटेल इन्वेस्टर्स कैटेगरी में 2.13 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था.

आईपीओ से जुटाई गई इतनी रकम

गुजरात स्थित कंज्यूमर इलेक्ट्रिक कंपनी ने आईपीओ से 1,964.01 करोड़ रुपये जुटाने में सफलता हासिल की है. कंपनी के आईपीओ में फ्रेश इश्यू के साथ ऑफर फोर सेल भी शामिल था. आईपीओ में 180 करोड़ रुपये के शेयरों का फ्रेश इश्यू हुआ था, जबकि प्रमोटर्स समेत मौजूदा शेयरधारकों ने ओएफएस के जरिए 1,784.01 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की थी.

ग्रे मार्केट से मिल रहे थे अच्छे संकेत

आरआर केबल के शेयरों की प्रीमियम पर लिस्टिंग ऐसे समय हुई है, जब घरेलू शेयर बाजार दबाव में हैं. गणेश चतुर्थी की छुट्टी के बाद बुधवार को बाजार लगातार दूसरे दिन नुकसान में खुला है. हालांकि आरआर केबल के शेयरों की अच्छी लिस्टिंग का संकेत ग्रे मार्केट से मिल रहा था. लिस्टिंग से पहले आरआर केबल का शेयर ग्रे मार्केट में प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था.

इस तरह से शेयर ने बनाया इतिहास

आपको बता दें कि बाजार नियामक सेबी ने आईपीओ के बाद शेयरों की लिस्टिंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. पहले आईपीओ की क्लोजिंग के बाद कंपनियों के पास लिस्टिंग के लिए ज्यादा समय होता था. अब क्लोजिंग के बाद दूसरे ट्रेडिंग डे पर लिस्टिंग कराने का नियम हो गया है. यह आईपीओ पिछले सप्ताह शुक्रवार को बंद हुआ था. उसके बाद शनिवार और रविवार बाजार की साप्ताहिक छुट्टी थी. गणेश चतुर्थी के कारण मंगलवार को भी बाजार बंद रहा था. इस तरह से देखें तो सेबी के नए नियमों के तहत बाजार में यह पहली लिस्टिंग हुई है.

ये भी पढ़ें: खुलते ही औंधे मुंह गिरा बाजार, 20 हजार अंक से नीचे उतरा निफ्टी, बैंकिंग शेयरों का बुरा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपनों का शहर या खर्चों की भट्टी? दिल्ली के PG-फ्लैट में रहने वाले युवाओं की हर महीने कितनी ढीली होती है जेब?
सपनों का शहर या खर्चों की भट्टी? दिल्ली के PG-फ्लैट में रहने वाले युवाओं की हर महीने कितनी ढीली होती है जेब?
'भैया UPI कर दूं?', 10 रुपए की चाय से 314 लाख करोड़ तक, QR कोड ने कैसे बदल दी छोटे दुकानदारों की जिंदगी?
'भैया UPI कर दूं?', 10 रुपए की चाय से 314 लाख करोड़ तक, QR कोड ने कैसे बदल दी छोटे दुकानदारों की जिंदगी?
Lalit Modi: 16 साल बाद भारत लौटेंगे ललित मोदी, ED केस में ट्रिब्यूनल से मिली बड़ी राहत, बोले- नाना बनूंगा फिर...
16 साल बाद भारत लौटेंगे ललित मोदी, ED केस में ट्रिब्यूनल से मिली बड़ी राहत, बोले- नाना बनूंगा फिर...
180 रुपए के बिस्किट पर नौकरी से निकाला, कंपनी अब 28 लाख देकर बुला रही वापस, शख्स ने ठोका केस
180 रुपए के बिस्किट पर नौकरी से निकाला, कंपनी अब 28 लाख देकर बुला रही वापस, शख्स ने ठोका केस

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
Embed widget