एक्सप्लोरर

महंगाई में इजाफा लेकिन इकनॉमी को रफ्तार देने के लिए ब्याज दर घटा सकता है रिजर्व बैंक

चार अगस्त से आरबीआई के गवर्नर की अध्यक्षता वाली मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक शुरू होगी. छह अगस्त को मौद्रिक नीति समीक्षा में वह रेपो रेट में कटौती का ऐलान कर सकती है.

महंगाई में इजाफे के बावजूद आरबीआई अपनी अगली मौद्रिक समीक्षा में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है महंगाई थोड़ी बढ़ी है लेकिन आरबीआई को इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए. इस वक्त इकनॉमी को रफ्तार देना जरूरी है इसलिए इसे कम से कम रेपो रेट में चौथाई फीसदी की कटौती जरूर करना चाहिए.

खुदरा महंगाई दर आरबीआई के दायरे से बाहर 

चार अगस्त से आरबीआई के गवर्नर की अध्यक्षता वाली मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक शुरू होगी. इन हालातों के ध्यान में रखते हुए छह अगस्त को मौद्रिक नीति समीक्षा में वह रेपो रेट में कटौती का ऐलान कर सकती है. इस पहले इकनॉमी की खराब हालत को देखते हुए रिजर्व बैंक ने निर्धारित शेड्यूल से परे जाकर मार्च और मई में बैठकें की थीं और रेपो रेट में कुल मिलाकर 115 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी.इस बीच दाल, अनाज, मांस और मछली जैसी चीजों के दाम बढ़ने से खुदरा महंगाई दर काफी बढ़ गई है. जून में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स पर आधारित खुदरा महंगाई 6.09 फीसदी पर पहुंच गई.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिजर्व बैंक को इस वक्त महंगाई बढ़ने की चिंता नहीं करनी चाहिए. आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार देने के लिए जरूरी है कि वह रेपो रेटो में 25 या 35 बेसिस प्वाइंट की कटौती करे. हालांकि कुछ अर्थशास्त्रियों का कहना है कि पिछली कई मौद्रिक समीक्षाओं में रिजर्व बैंक रेपो रेट में कटौती कर चुका है और वह चाहे तो इस बार इसे जस का तस रह सकता है. उनका कहना है कि रिजर्व बैंक ने खुदरा महंगाई दर का टारगेट दो से छह फीसदी तक रखा है. लेकिन अब यह इसके दायरे से बाहर यानी 6.09 फीसदी पर पहुंच चुका है. ऐसे में हो सकता  कि वह खुदरा महंगाई दर के काबू में आने तक सतर्क रवैया अपनाए और रेपो रेट में कमी न करे.

इस बीच, उद्योग संगठनों ने मांग की है कि कोरोना संकट की वजह से कंपनियों पर बोझ बढ़ गया है. लिहाजा आरबीआई को इस समय कंपनियों के लोन री-स्ट्रक्चरिंग पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. हर सेक्टर में लोन रिस्ट्रक्चरिंग की काफी जरूरत है. आरबीआई की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि लोन रिस्ट्रक्चरिंग बैंकों और कर्ज लेने वालों दोनों के लिए जरूरी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?
Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?
रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा
रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा
UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली

वीडियोज

Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget