एक्सप्लोरर

Reliance Power: रॉकेट बना अनिल अंबानी का ये शेयर, 2 सप्ताह से हर रोज लग रहा अपर सर्किट, क्या है कारण?

Reliance Power Upper Circuit: अनिल अंबानी के इस शेयर पर पिछले कुछ दिनों से हर रोज अपर सर्किट लग रहा है. आइए जानते हैं कि यह शेयर अचानक तेज रफ्तार से क्यों दौड़ने लगा है...

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर का शेयर इन दिनों चर्चा में है. यह शेयर करीब दो सप्ताह से हर रोज अपर सर्किट लगा रहा है. यह तेज उड़ान आगे भी बरकरार रह सकती है.

अभी यहां पहुंच चुका है शेयर का भाव

दरअसल अनिल अंबानी की कंपनी ने हाल ही में कर्ज मुक्त होने का ऐलान किया है. उसके बाद से रिलायंस पावर के शेयर में लगातार तेजी बनी हुई है. पिछले 8 कारोबारी सत्र के दौरान इस शेयर पर लगातार अपर सर्किट लगा है. शुक्रवार को रिलायंस पावर के शेयरों में 4.98 फीसदी की तेजी आई और भाव 46.36 रुपये पर बंद हुआ.

फंड जुटाने के प्रयास में लगी कंपनी

अब रिलायंस पावर कारोबार बढ़ाने पर फोकस कर रही है. कंपनी की ओर से कहा गया है कि पैसे जुटाने के ऑप्शन देख रही है. विकल्पों में संस्थागत निवेशकों को हिस्सेदारी बेचने की गुंजाइश भी शामिल है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस पावर तीन अक्टूबर को होने वाली बोर्ड की बैठक में इक्विटी सेल यानी शेयर बिक्री और फॉरेन करेंसी कन्वर्टिबल बॉन्ड समेत पैसे जुटाने के कई विकल्पों पर विचार करेगी.

कंपनी के ऊपर नहीं बचा कोई कर्ज

हाल ही में 1,525 करोड़ रुपये यानी 18.3 करोड़ डॉलर जुटाने की मंजूरी दी गई है. यह पूंजी प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए जुटाएगी. कंपनी ने पिछले हफ्ते बताया था कि उसने 3,872 करोड़ रुपये का बकाया सेटल कर दिया है. उसके बाद कंपनी के ऊपर बैंकों और वित्तीय संस्थाओं का कोई कर्ज नहीं है.

अनिल अंबानी पर हुआ था सेबी का एक्शन

अगस्त में, रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी को सिक्योरिटीज मार्केट से बैन कर दिया गया था और फंड डायवर्जन के आरोप में मार्केट रेगुलेटर सेबी की ओर से उनपर करोडों रुपये का  जुर्माना भी लगा था. बहरहाल अनिल अंबानी के इस शेयर को बाजार के निवेशकों का भरोसा मिला हुआ है, तभी 8 दिनों से रोज अपर सर्किट लग रहा है. अब माना जा रहा है कि कारोबार का विस्तार करने की योजना और धन जुटाने की कोशिशों से आने वाले दिनों में यह शेयर बढ़िया परफॉर्म कर सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: अब तरक्की की राह पर बढ़ेंगे अनिल अंबानी, कर्ज के जाल से बाहर निकला उनका समूह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: मुकेश अंबानी नहीं टाल पाए पोते की फरमाइश, खट्ट से निकालकर दिया फोन
Video: मुकेश अंबानी नहीं टाल पाए पोते की फरमाइश, खट्ट से निकालकर दिया फोन
बिना जुर्माने केस खत्म करने का मौका, सरकार ने बढ़ाई ESIC अमनेस्टी स्कीम
बिना जुर्माने केस खत्म करने का मौका, सरकार ने बढ़ाई ESIC अमनेस्टी स्कीम
94 लाख थे, बचे सिर्फ 16 हजार, नोएडा PNB घोटाले में सबसे ज्यादा किसान बेहाल
94 लाख थे, बचे सिर्फ 16 हजार, नोएडा PNB घोटाले में सबसे ज्यादा किसान बेहाल
खत्म हुआ टाटा का एक दशक पुराना राज, अब रिलायंस देश का नंबर 1 कॉर्पोरेट ग्रुप
खत्म हुआ टाटा का एक दशक पुराना राज, अब रिलायंस देश का नंबर 1 कॉर्पोरेट ग्रुप

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget