एक्सप्लोरर

Reliance Jio IPO: 2022 में निवेशकों के पास मुकेश अंबानी की कंपनी में निवेश का मौका, आ सकता है रिलायंस जियो का आईपीओ

Reliance Jio IPO Update: साल 2022 में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो का आईपीओ आ सकता है.

Reliance Jio IPO News: देश के सबसे अमीर उद्योगपति रिलांयस इंडस्ट्रीज ( Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani)  अपने टेलीकॉम कंपनी रिलांयस जियो ( Reliance Jio) की स्टॉक एक्सचेंज ( Stock Exchanges) पर लिस्टिंग कराने की तैयारी में है. 2022 में रिलायंस जियो  ( Reliance Jio) का आईपीओ ( Intial Public Offering) आ सकता है.

एलआईसी के आईपीओ ( LIC IPO)  के बाद देश का ये दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ साबित हो सकता है.  शेयर बाजार के निवेशकों के लिए रिलायंस समूह  ( Reliance Jio) की कंपनी में निवेश का सुनहरा मौका होगा. आपको बता दें 2016 में टेलीकॉम कारोबार को लॉन्च करने वाली रिलायंस जियो  ( Reliance Jio) महज पांच सालों में भारती एयरटेल ( Bharti Airtel) और वोडाफोन आइडिया ( Vodafone Idea) को पछाड़ते हुए देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई. 

विदेशी निवेशकों ने किया जियो में निवेश 
दरअसल विदेशी ब्रोकरेज फर्म CLSA ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रिलायंस जियो  ( Reliance Jio) की स्टॉक एक्सचेंजों ( Stock Exchanges) पर इस साल लिस्टिंग ( Listing) हो सकती है. CLSA ने एक रिसर्च नोट में कहा कि वर्ष 2022 में टेलिकॉम सेक्टर ( Telecom Sector) में बड़े घटनाक्रम देखने को मिलेंगे जिसमें 5जी स्पेक्ट्रम ( 5G Spectrum) की नीलामी और रिलायंस जियो  ( Reliance Jio) की संभावित लिस्टिंग शामिल है.

मुकेश अंबानी  ( Mukesh Ambani) जियो में 33% हिस्सेदारी 13 निवेशकों को बेच चुके हैं। आपको बता दें ये हिस्सेदारी उन्होंने कोरोनाकाल के दौरान 2020 में बेची थी.  रिलायंस जियो  ( Reliance Jio) की 10% फीसदी फेसबुक (Facebook) को और 8% गूगल (Google) को बेची गई थी. इलके अलावा Intel Capital, Qualcomm Ventures और Silver Lake, Vista Equity Partners, General Atlantic और KKR जैसे टॉप इक्विटी फंड ने भी रिलांयस जियो में हिस्सेदारी खरीदी है. 

कितना हो सकता है वैल्यूएशन
CLSA का अनुमान है कि रिलायंस जियो  ( Reliance Jio) के मोबाइल बिजनेस की वैल्यूएशन 99 बिलियन डॉलर ( करीब 7.5 लाख करोड़ रुपये) रहने का अनुमान है. जिसमें होम ब्रॉडबैंड जियोफाइबर कारोबार भी शामिल है जिसकी वैल्यूएशन 5 अरब डॉलर ( 37,500 करोड़ रुपये) आंकी गई है. CLSA के मुताबिक रिलायंस जियो  ( Reliance Jio) का आईपीओ ( IPO) पूरे टेलिकॉम सेक्टर के वैल्यूएशन के लिहाज से एक बड़े उत्प्रेरक का काम करेगा.  

यह भी पढ़ें: 7th Pay Commission: DA Arrear को लेकर मिली बड़ी जानकारी, जानिए किस दिन खाते में आ सकते हैं 2 लाख रुपये!

रिलायंस का इतिहास 
आपको बता दें बीते कई वर्षों से रिलायंस जियो ( Reliance Jio) और रिलायंस रिटेल ( Reliance Retail) की स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टिंग को लेकर सुगबुगहाट होती रही है. जब से रिलायंस समूह ( Reliance Group)  के कारोबार का मुकेश अंबानी  ( Mukesh Ambani) और अनिल अंबानी ( Anil Ambani) के बीच बंटवारा हुआ है, अनिल अंबानी  ( Anil Ambani) की कंपनी रिलांयस पावर का आईपीओ तो बाजार में 2008 में आ चुका है, लेकिन मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली किसी कंपनी की पहली बार बाजार में आईपीओ आने की उम्मीद जगी है. आज से 44 साल पहले 1977 में रिलायंस इंडस्ट्रीज ( Reliance Industries) का आईपीओ आया था और तब से इसने अपने निवेशकों को बेतहाशा रिटर्न दिया है.  

यह भी पढ़ें: Indian Railways: इंडियन रेलवे ने किया बड़ा ऐलान, आज से ये लोग ट्रेन में नहीं कर पाएंगे सफर, आपने भी कराया है टिकट तो जल्दी करें चेक...!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget