एक्सप्लोरर

Reliance Industries Q1 की रिकॉर्ड कमाई, जियो-रिटेल की मदद से मुनाफे में 78% की जबरदस्त उछाल

RIL Q1 Results: आरआईएल चेयरमैन ने कहा कि वैश्विक वृहद-आर्थिक परिदृश्य में उल्लेखनीय उतार-चढ़ाव के बावजूद, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत ईबीआईटीडीए (कर पूर्व आय) एक साल पहले की तुलना में काफी सुधरा है.

RIL Q1 Results: अरबपति और दुनिया के दिग्गज कारोबारियों में शुमार मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का एकीकृत शुद्ध लाभ अप्रैल-जून तिमाही में 78.3 प्रतिशत उछलकर 26,994 करोड़ रुपये हो गया. ये कंपनी का अब तक का सबसे ज्यादा लाभ है. मुकेश अंबानी ने कहा कि पेट्रोलियम व्यवसाय ने डोमेस्टिक डिमांड की पूर्ति और जियो-बीपी नेटवर्क के जरिये मूल्यवर्धित समाधानों की पेशकश के दम पर मजबूत वृद्धि दर्ज की. जबकि, ईंधन और अन्य उत्पादों के मार्जिन में सुधार से भी प्रदर्शन को बल मिला है.

कंपनी का लाभ उपभोक्ता कारोबार और निवेश बिक्री के शानदार परफॉर्मेंस की बदौलत प्रॉफिट बढ़ा है. रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (RIL) ने शेयर बाजार को शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के वित्तीय नतीजों की सूचना देते हुए कहा कि उसका एकीकृत शुद्ध लाभ अप्रैल-जून 2025 में 26,994 करोड़ रुपये यानी 19.95 रुपये प्रति शेयर रहा. पिछले साल की समान अवधि के दौरान यह 15,138 करोड़ रुपये था.

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की सबसे मूल्यवान कंपनी RIL का शुद्ध लाभ तिमाही आधार पर 39% अधिक रहा. कंपनी ने जनवरी-मार्च तिमाही में 19,407 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था.

रिलांयस का जबरदस्त मुनाफा

जून तिमाही में मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी ने उपभोक्ता व्यवसायों-रिटेल और टेलीकॉम सेक्टर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की है. दूरसंचार इकाई जियो को उपभोक्ता आधार में वृद्धि से मदद मिली, जबकि खुदरा व्यवसाय रिलायंस रिटेल को स्टोर नेटवर्क के विस्तार और ग्राहकों की आमद बढ़ने का फायदा हुआ.

फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की पहली तिमाही में RIL का ऑपरेशनल रिवेन्यू 5.26 प्रतिशत बढ़कर 2.48 लाख करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की समान तिमाही में यs 2.36 लाख करोड़ रुपये था. कंपनी ने कहा कि इस साल की पहली तिमाही में सूचीबद्ध निवेशों की बिक्री से हुए लाभ के दम पर उसकी अन्य आय 8,924 करोड़ रुपये रही. कंपनी के मुख्य व्यवसाय पेट्रोलियम रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल ने कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और नियोजित बंदी में कम मात्रा की रिफाइनिंग होने के कारण सालाना आधार पर 1.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की.

मुकेश अंबानी बोले- नए साल की मजबूत शुरुआत

कंपनी की तरफ से बयान में कहा गया कि जियो-बीपी के जरिये परिवहन ईंधन की घरेलू बिक्री में वृद्धि से इस खंड के राजस्व को समर्थन मिला. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की शुरुआत एक मजबूत एवं चौतरफा परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन के साथ की है.

आरआईएल चेयरमैन ने कहा कि वैश्विक वृहद-आर्थिक परिदृश्य में उल्लेखनीय उतार-चढ़ाव के बावजूद, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत ईबीआईटीडीए (कर पूर्व आय) एक साल पहले की तुलना में काफी सुधरा है. तिमाही के दौरान ऊर्जा बाजारों में अनिश्चितता का माहौल रहा और कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया.

ये भी पढ़ें: गूगल और मेटा की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने किया समन, जानें आखिर क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget