एक्सप्लोरर

Reliance Industries की अर्बन लैडर और मिल्कबास्केट को खरीदने की तैयारी-रिपोर्ट्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज की अब दो और कंपनियों को खरीदने की तैयारी चल रही है. यहां जानें किन दो कंपनियों के बारे में बात की जा रही है.

नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्रीज इन दिनों लगातार अपने कारोबार को बढ़ाने की खबरों के चलते सुर्खियों में छाई हुई है और अब इसी कड़ी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया और इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज इस समय ऑनलाइन फर्नीचर ब्रांड अर्बन लैडर और मिल्क डिलीवरी प्लेटफॉर्म मिल्कबास्केट को खरीदने की योजना पर काम कर रही है. सूत्रों के मुताबिक इस जानकारी का पता चला है.

इन दो कंपनियों को भी खरीदने की तैयारी में रिलायंस-मीडिया रिपोर्ट्स साफ तौर पर माना जा रहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने ई-कॉमर्स कारोबार को और व्यापक करना चाहती है और इसलिए नए-नए वेंचर्स के साथ हाथ मिला रही है. ये भी खबर है कि आरआईएल की बातचीत ऑनलाइन ई-फॉर्मेसी स्टार्टअप नेटमेड्स और ऑनलाइन लॉन्जरी रिटेलर जिवामी को भी खरीदने के लिए चल रही है. हालांकि अभी इन खबरों की कोई पुष्टि रिलायंस इंडस्ट्रीज की तरफ से नहीं की गई है. इतना ही नहीं अभी ये खबरें भी हवा में हैं कि किशोर बियानी के फ्यूचर रिटेल को भी खरीदने के लिए रिलायंस की चर्चा अहम चरण में है.

कुछ महीनों से चल रही है अर्बन लैडर से रिलायंस की बातचीत-सूत्र सूत्रों के मुताबिक अर्बन लैडर से सौदे को लेकर पिछले कुछ महीनों से रिलायंस इंडस्ट्रीज की बातचीत चल रही है और ये एडवांस चरण में आ चुकी है. हालांकि ये डील अभी तक निर्णायक तौर पर नहीं हुई है और इस पर चर्चा अभी चल ही रही है. सौदे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक ये डील करीब 3 करोड़ डॉलर यानी लगभग 225 करोड़ रुपये में तय हो सकती है.

मिल्क बास्केट को खरीदने की दौड़ में और भी खिलाड़ी टाइम्स ऑफ इंडिया की मार्च में आई खबर के मुताबिक बिगबास्केट भी मिल्कबास्केट के साथ इसे खरीदने के लिए चर्चा कर रही थी लेकिन ये सौदा परवान नहीं चढ़ सका. मिल्कबास्केट इस समय दूध के साथ अन्य इसेंशियल आइटम्स भी मुहैया करा रही है लेकिन काफी कम मार्जिन पर ये कारोबार कर रही है जिसकी वजह से मेट्रो सिटीज में इसको अच्छा फायदा मिल रहा है. कोरोना संकटकाल और लॉकडाउन के कारण लोगों को दूध और अन्य आईटम्स के लिए परेशानी नहीं होनी देने के कारण मिल्कबास्केट के कारोबार को अच्छा बूस्ट मिला है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज का टिप्पणी से इंकार रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हालांकि इन खबरों पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है और कहा है कि वो मीडिया के पूर्वानुमानों पर कोई भी टिप्प्णी नहीं करेंगे. कोई भी बड़ी डील की सूचना सबसे पहले स्टॉक एक्सचेंज को दी जाएगी.

ये भी पढ़ें

Petrol rate: आज फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, जानिए आपके शहर में कितना महंगा हुआ

Gold Rate Today: सोने में आज फिर दिखी गिरावट, जानें कहां पर पहुंचे हैं गोल्ड रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
CJP Protest: सीजेआई आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
CJP आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget