एक्सप्लोरर

RBI take on Digital Loan: डिजिटल लोन देने वाले प्लेटफॉर्म के लिए जल्द ही रेगुलेटरी फ्रेमवर्क लाएगा रिजर्व बैंक 

RBI take on Digital Loan: क्या जल्द ही डिजिटल लोन देने वाली ऐप्स और अन्य प्लेटफॉर्म के लिए रिजर्व बैंक कुछ कड़े रेगुलेटरी गाइडलाइंस लाने वाला है, इसका जवाब आरबीआई गवर्नर ने खुद दिया है.

RBI take on Digital Loan: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve bank of India) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikant Das) ने आज कहा कि केंद्रीय बैंक (RBI) जल्द ही डिजिटल लोन प्लेटफॉर्म के लिए नियामकीय रूपरेखा यानी रेगुलेटरी फ्रेमवर्क लेकर आएगा. सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम (CBIC) के कार्यक्रम में आरबीआई गवर्नर ने ये बात कही. 

CBIC के कार्यक्रम में कही ये बात
शक्तिकांत दास ने भारतीय व्यापार (अतीत, वर्तमान और भविष्य) विषय पर एक व्याख्यान देते हुए कहा, "मुझे लगता है कि बहुत जल्द हम एक व्यापक नियामकीय ढांचे के साथ सामने आएंगे, जो डिजिटल मंचों के जरिये लोन देने के संबंध में हमारे सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने में सक्षम होगा. इन मंचों में कई अनधिकृत और बिना पंजीकरण के चल रहे हैं. मुझे कहना चाहिए कि ये अवैध हैं." इस व्याख्यान का आयोजन ‘आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत’ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने किया था.

बिना रजिस्ट्रेशन के डिजिटल लोन देने वाले ऐप के खिलाफ आरबीआई नहीं करेगा कार्रवाई
शक्तिकांत दास ने बुधवार को मौद्रिक नीति समीक्षा के मिनट्स के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि बिना रजिस्ट्रेशन के डिजिटल लोन देने वाले ऐप से कर्ज लेने वाले ग्राहकों को किसी भी तरह की समस्या होने पर स्थानीय पुलिस से संपर्क करना चाहिए. उन्होंने यह स्पष्ट करते हुए कहा कि केंद्रीय बैंक केवल उसके साथ रजिस्टर्ड संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई करेगा. RBI गवर्नर ने कहा कि आरबीआई की वेबसाइट पर उन ऐप की एक लिस्ट है, जो उसके साथ रजिस्टर्ड हैं. उन्होंने कहा कि कई राज्यों में पुलिस ने कानून के प्रावधानों के अनुसार गलत काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है.

रजिस्टर्ड ऐप के मामले में ही आरबीआई उठाएगा कदम
गौरतलब है कि देश में कई डिजिटल प्लेटफॉर्म हैं जिनमें कई अनधिकृत और अवैध हैं. डिजिटल कर्ज ऐप के कुछ परिचालकों द्वारा कर्ज लेने वालों के उत्पीड़न के कारण उनके बीच कथित रूप से आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं. शक्तिकांत दास ने आज कहा कि इस तरह के ऐप का उपयोग करने वाले सभी लोगों से मेरा विनम्र अनुरोध है कि पहले यह जांच लें कि ऐप आरबीआई के साथ रजिस्टर्ड है या नहीं. अगर ऐप रजिस्टर्ड है, तो मैं आपको आश्वासन देता हूं केंद्रीय बैंक किसी भी गलत काम के मामले में तुरंत कार्रवाई करेगा."

आरबीाई गवर्नर ने आज कहा कि आरबीआई आर्थिक प्रगति के लिए मौजूदा और उभरते व्यवसायों की भूमिका को मान्यता देता है. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवसाय की दीर्घकालिक सफलता सीधे तौर पर उसके कामकाज की गुणवत्ता, आंतरिक नियंत्रण प्रणाली और जोखिम नियंत्रण की मजबूती और संगठनात्मक संस्कृति से जुड़ी होती है.

ये भी पढ़ें

Stock Market Closing: वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में तेजी, सेंसेक्स 55300 के पार, Nifty 16500 के करीब बंद

Coal Import: अब इंपोर्टेड कोयले की जरूरत पड़ी, सबसे बड़े कोल उत्पादक कोल इंडिया ने पहली बार जारी किया इंपोर्ट का टेंडर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?
RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget