एक्सप्लोरर

RBI Decision: डिजिटल पेमेंट सिस्टम में आएगा बड़ा बदलाव, मर्चेंट को होगा फायदा, आरबीआई की मंजूरी

Interoperable Payment System: डिजिटल पेमेंट सिस्टम में तेजी से ट्रांजेक्शन को संभव बनाने के लिए इंटरऑपरेबल पेमेंट सिस्टम को मंजूरी मिल गई है. यह सिस्टम इसी साल लागू किया जाएगा.

Interoperable Payment System: इंटरनेट बैंकिंग में बड़ा बदलाव आने वाला है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इंटरनेट बैंकिंग में इंटरऑपरेबल पेमेंट सिस्टम (Interoperable Payment System) लाने की मंजूरी दे दी है. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने सोमवार को कहा कि इंटरनेट बैंकिंग के लिए आईपीएस को इसी साल लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमने एनपीसीआई भारत बिल पे लिमिटेड (NBBL) को इंटरऑपरेबल सिस्टम को लागू करने की मंजूरी दे दी है. 

मर्चेंट्स के फंड सेटलमेंट तेजी से किए जा सकेंगे

गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि इंटरनेट बैंकिंग में डिजिटल पेमेंट सिस्टम्स के लिए इंटरऑपरेबिलिटी को साल 2024 में ही लागू किया जाएगा. इससे मर्चेंट्स को बहुत आसानी हो जाएगी. इस सिस्टम के आ जाने से मर्चेंट्स के फंड सेटलमेंट तेजी से किए जा सकेंगे. फिलहाल इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) ट्रांजेक्शन की प्रोसेसिंग पेमेंट एग्रीगेटर्स (PA) के जरिए की जाती है. इसमें इंटरऑपरेबिलिटी की सुविधा नहीं है. इसके चलते बैंक को अलग-अलग ऑनलाइन मर्चेंट्स के पेमेंट एग्रीगेटर के साथ अलग-अलग इंटीग्रेट करना पड़ता है. 

पेमेंट एग्रीगेटर के साथ इंटीग्रेट करने में होती है दिक्कत

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि फिलहाल पेमेंट एग्रीगेटर्स के जरिए होने वाले बैंकिंग ट्रांजेक्शन इंटरऑपरेबल नहीं होते हैं. देश में कई पेमेंट एग्रीगेटर इसलिए हर बैंक को हर पेमेंट एग्रीगेटर के साथ इंटीग्रेट करने में दिक्कत आती है. देश में कॉमन पेमेंट सिस्टम न होने के चलते और ऐसे ट्रांजेक्शन के नियमों की कमी के चलते मर्चेंट्स को पेमेंट रिसीप्ट में देरी होती है. शक्तिकांत दास ने कहा कि इंटरऑपरेबल पेमेंट सिस्टम के चलते सेटलमेंट की रिस्क भी कम की जा सकेगी.

आईआईएफएल फाइनेंस पर गोल्ड लोन बांटने की रोक

इससे पहले सोमवार को ही आरबीआई ने आईआईएफएल फाइनेंस (IIFL Finance) पर गोल्ड लोन बांटने की रोक लगा दी है. केंद्रीय बैंक ने यह कार्रवाई मटेरियल सुपरवाइजरी चिंताओं के चलते की है. हालांकि, कंपनी अपने मौजूदा गोल्ड लोन पोर्टफोलियो को सेवा देती रहेगी. आरबीआई ने कहा कि स्पेशल ऑडिट के बाद यदि संतोषजनक नतीजे आते हैं तो आईआईएफएल फाइनेंस को राहत दी जा सकती है. पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बाद एक महीने में आरबीआई की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है.

ये भी पढ़ें 

IIFL Finance: आरबीआई ने आईआईएफएल फाइनेंस पर की तगड़ी चोट, गोल्ड लोन बांटने पर लगी रोक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग का एक साल, 50 लाख कर्मचारियों को एक साथ मिलेगा एरियर
8वें वेतन आयोग का एक साल, 50 लाख कर्मचारियों को एक साथ मिलेगा एरियर
महंगी ही रहेगी चीनी, जल्दी पेराई के बावजूद उत्पादन में भारी गिरावट
महंगी ही रहेगी चीनी, जल्दी पेराई के बावजूद उत्पादन में भारी गिरावट
RSS की मजदूर यूनियन की बैठक, सरकार से 7500 पेंशन और 30 हजार EPF की मांग
RSS की मजदूर यूनियन की बैठक, सरकार से 7500 पेंशन और 30 हजार EPF की मांग
Dhanteras Gold Coin: 24 कैरेट या 22 कैरेट, पूजा के लिए कौन सा सिक्का खरीदें?
Dhanteras 2026: सोने के सिक्के पर 999 या 916 का क्या मतलब? खरीदने से पहले समझ लें

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget