एक्सप्लोरर

Shaktikanta Das: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने फिर से जीते दिल, पीएम मोदी का स्टाइल किया फॉलो 

Governor Shaktikanta Das: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के बयान अक्सर चर्चाओं में रहते हैं. अब उन्होंने मौद्रिक नीति जारी करते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जो सबको बेहद पसंद आया है.

Governor Shaktikanta Das: दुनिया के सबसे ताकतवर बैंकर शक्तिकांत दास की सरलता ने सभी का दिल जीत लिया है. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर ने शुक्रवार को कुछ ऐसा कहा कि सभी के चेहरों पर मुस्कान आ गई. मौद्रिक नीति जारी करने के बाद शक्तिकांत दास ने कहा कि उन्हें माननीय पुकारा जाना अच्छा नहीं लगता. वह चाहते हैं कि उन्हें सिर्फ गवर्नर कहा जाए.

माननीय गवर्नर बोलने की जरूरत नहीं

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने भी लोगों से ऐसी ही अपील की थी. अब शक्तिकांत दास भी उसी लीग में शामिल हो गए हैं. उन्होंने कहा कि भविष्य में सिर्फ गवर्नर पुकारना ज्यादा अच्छा होगा. माननीय गवर्नर बोलने की जरूरत नहीं है. वे खुद को गवर्नर कहलाना पसंद करते हैं. इससे पहले उन्होंने कंज्यूमर लेंडिंग पर लोन रिस्क वेट बढ़ाते हुए कहा था. इस फैसले को समझाने के लिए शक्तिकांत दास ने कहा था कि वो चाहते हैं कि बैंक राहुल द्रविड़ की तरह लॉन्ग टर्म के लिए खेलें, न कि आज फिर जीने की तमन्ना है के अंदाज में शॉर्ट टर्म के लिए.

पीएम मोदी ने भी की थी ऐसी ही अपील

सात दिसंबर को बीजेपी संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि उन्‍हें मोदीजी की बजाय सिर्फ मोदी कहा जाए. जनता उनके इसी नाम से जुड़ाव महसूस करती है. इससे पहले चंद्रचूड़ ने एक केस की सुनवाई के दौरान कहा था कि उन्‍हें योर लॉर्डशिप की बजाय सर कहलाना पसंद है. जजों को योर लॉर्डशिप कहने की परंपरा अब खत्म हो जानी चाहिए.

हाल ही में बने थे नंबर वन बैंकर 

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को दुनिया का सबसे ताकतवर बैंकर बताया था. अमरीकी पत्रिका ग्लोबल फाइनेंस की लिस्ट में दास को नंबर वन पायदान पर रखा गया था. शक्तिकांत दास को ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2023 में A+ रेटिंग दी गई थी. आरबीआई ने बताया था कि दुनिया के टॉप तीन बैंकरों में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास टॉप पर रहे. शक्तिकांत दास के बाद दूसरे नंबर पर स्विट्जरलैंड के थामस जे जॉर्डन और तीसरे नंबर पर वियतनाम के गुयेन थी हांग को जगह दी गई थी. 

ये भी पढ़ें 

Salary Increment: बढ़ेगा वेतन और मिलेंगी खूब नौकरियां, अगले साल इन सेक्टरों से आएगी खुशखबरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget