एक्सप्लोरर

RBI Digital Rupee: कितने तरह की डिजिटल करेंसी, कैसे कर सकेंगे इस्तेमाल? जानें इसके बारे में हर जरूरी बात 

RBI Digital Rupee: आरबीआई के डिजिटल करेंसी को आज चार शहरों, मुंबई, नई दिल्ली, बेंगलुरु और भुवनेश्वर में पेश किया जाएगा, बाद में अहमदाबाद, हैदराबाद, इंदौर, लखनऊ और पटना आदि तक विस्तार किया जाएगा.

RBI Digital Currency: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 1 दिसंबर से डिजिटल रुपये (e₹-R) को पेश कर रहा है. आरबीआई डिजिटल करेंसी (Digital Currency) के फर्स्ट पायलट प्रोजेक्ट के लिए कुछ चुनिंदा शहरों को चुना गया है. इसके सफल होने के बाद दूसरे अन्य शहरों के लिए पेश किया जाएगा. पहले पायलट प्रोजेक्ट को केवल कुछ ही बैंकों से खरीदा जा सकता है. ऐसे में आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा होगा कि RBI के डिजिटल रुपये (Digital Rupee) का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं, कहां से खरीदा जा सकता है और यह काम कैसे करेगा? तो आइए जानते हैं डिजिटल रुपये के बारे में सबकुछ... 

भारतीय रिजर्व बैंक के 29 नवंबर को जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा था कि डिजिटल रुपये को रिटेल के लिए लाॅन्च किया जाएगा, जिसका मतलब है कि आम लोग इसका उपयोग कर सकते हैं. RBI की डिजिटल रुपये का उपयोग पर्सन टू पर्सन और पर्सन टू मर्चेंट दोनों तरीके से किया जा सकता है. 

कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल 
डिजिटल करेंसी या डिजिटल रुपये (Digital Rupee) एक टोकन के रूप में होगा. यह डिजिटल रुपया वर्तमान में यूज किए जा रहे कागज के नोट और सिक्कों की के प्राइज के समान ही होगा. इसे बैंकों की ओर से जारी किया जाएगा. RBI की ओर से जिन बैंकों को डिजिटल रुपया दिया जाएगा, उन बैंको द्वारा पेश किए गए मोबाइल वाॅलेट की मदद से डिजिटल रुपये का लेनदेन कर सकते हैं. साथ ही आप QR कोड स्कैन करके भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. लेन.देन पर्सन टू पर्सन और पर्सन टू मर्चेंट दोनों हो सकते हैं.

नहीं मिलेगा कोई ब्याज 
डिजिटल करेंसी पर किसी भी प्रकार का कोई ब्याज नहीं दिया जाएगा और इसे आपके बैंक खाते में आसानी से जमा किया जा सकता है, जो अन्य भारतीय रुपये के ही बराबर होगा. आरबीआई पहले पायलट प्रोजेक्ट से सीखकर ही आगे बदलाव के साथ पूरे देश में इसे लागू करेगा. 

डिजिटल रुपये जारी करने वाले बैंक 
पहले प्रोजेक्ट के तहत चार शहरों में चार बैंकों, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के साथ शुरू किया जाएगा. इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के लिए पेश किया जाएगा. 

कितने तरह की होगी डिजिटल करेंसी 
डिजिटल करेंसी को आरबीआई ने दो पार्ट में बांटा है. पहले CBDC-R के तहत रिटले यूज के लिए उपयोग में लाया जाएगा, जिसका उपयोग आम नागरिक से लेकर कोई भी कर सकता है. वहीं, CBDC-W थोक के लिए उपयोग किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें 
RBI Digital Rupees: RBI का डिजिटल रुपया UPI, पेटीएम और गूगल पे की ले लेगा जगह? समझें कैसे करेगा काम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget