एक्सप्लोरर

RBI Alert: आरबीआई ने नागरिकों को किया आगाह, केवाईसी अपडेशन के नाम पर चल रहे फ्रॉड से रहें सतर्क

RBI Says: भारतीय रिजर्व बैंक का कहना है कि हाल के दिनों में केवाईसी अपडेट करने की आड़ में कई कस्टमर्स फ्रॉड का शिकार हुए हैं.

RBI On KYC Updation: बैंकिंग सेक्टर के रेग्यूलेटर भारतीय रिजर्व बैंक ने केवाईसी अपडेट किए जाने के नाम किए किए जा रहे फ्रॉड को लेकर नागरिकों को आगाह किया है. आरबीआई ने कहा कि हाल के दिनों में केवाईसी अपडेट करने की आड़ में कई कस्टमर्स फ्रॉड का शिकार हुए हैं. ऐसी कई शिकायतें सामने आई है. ऐसे में आरबीआई ने नागरिकों से सावधानी बरतने और नुकसान से बचने के लिए संभलकर रहने और ऐसे फर्जीवाड़े से खुद को बचाने की नसीहत दी है. 

आरबीआई ने प्रेस रिलीज जारी बताया कि किस प्रकार केवाईसी अपडेट करने के नाम लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है. ऐसे मामलों में फ्रॉड करने के लिए पहले कस्टमर्स के पास फोन कॉल, एसएमएस या ईमेल के जरिए मैसेज आता है. जिसके जरिए कस्टमर्स की निजी जानकारियां का खुलासा कर उन्हें प्रभावित करने की कोशिश की जाती है. इसके अलावा उनके खाते का लॉगिन डिटेल्स मांगा जाता है या फिर उन्हें मैसेज के जरिए लिंक भेजकर अनऑथराइज्ड या अनवेरिफाइड एप मोबाइल फोन फर इंस्टॉल करने के लिए कहा जाता है. 

ऐसे मैसेज में अगर कस्टमर उसका पालन नहीं करता है तो गलत तौर पर जल्दबाजी दिखाने की कोशिश की जाती है या फिर अकाउंट को ब्लॉक, फ्रिज या फिर बंद करने की धमकी देकर कस्टमर्स पर दबाव बनाया जाता है. जब कस्टमर्स अपनी निजी जरुरी जानकारियां या फिर लॉगिन डिटेल्स साझा कर देते हैं तो फ्रॉड करने वाले को अकाउंट का एक्सेस मिल जाता है जिसके बाद वो फ्रॉड को अंजाम देता है. 

आरबीआई ने फाइनेंशियल सायबर फ्रॉड के मामलों में नागरिकों से फौरन नेशनल सायरबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) या फिर सायबर क्राइम हेल्फलाइन नवंबर 1930 डायल कर फौरन शिकायत दर्ज कराने की नसीहत दी है. आरबीआई ने नागरिकों से क्या करने और क्या नहीं करने के लिए गाइडलाइंस भी जारी किया है. 

क्या करना चाहिए 

  • केवाईसी अपडेशन के लिए अनुरोध करने पर सीधे पहले अपने बैंक या वित्तीय संस्थान से संपर्क कर मदद मांगे. 
  • आधिकारिक वेबसाइट्स और सोर्स के जरिए ही बैंक और वित्तीय संस्थान का कॉन्टैक्ट नंबर या कस्टमर केयर फोन नंबर लें. 
  • सायबर फ्रॉड की घटना होने पर फौरन बैंक या वित्तीय संस्थान को सूचित करें. 

क्या ना करें

  • बैंक अकाउंट के लॉगिन डिटेल्स, कार्ड की जानकारी, पिन, पासवर्ड, ओटीपी किसी के साथ साझा ना करें. 
  • केवाईसी डॉक्यूमेंट की कॉपी अज्ञात या अज्ञात व्यक्तियों या संगठनों के साथ साझा ना करें. 
  • असत्यापित अनधिकृत वेबसाइटों या एप्लिकेशन के माध्यम से कोई भी संवेदनशील डेटा जानकारी साझा न करें. 
  • मोबाइल या ईमेल पर प्राप्त संदिग्ध या असत्यापित लिंक पर क्लिक न करें. 

ये भी पढ़ें 

Paytm Share Price: RBI की कार्रवाई के बाद रसातल में पेटीएम का स्टॉक, 2 दिनों में 36% टूटा शेयर, IPO प्राइस से 78 फीसदी नीचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्लास्टिक के नोट भी ज्यादा दिन तिजोरी में रखने पर गल जाएंगे?
क्या प्लास्टिक के नोट भी ज्यादा दिन तिजोरी में रखने पर गल जाएंगे?
किश्तों में सैलरी दे रही SpiceJet, रोजाना उड़ रहीं सिर्फ इतनी फ्लाइट
किश्तों में सैलरी दे रही SpiceJet, रोजाना उड़ रहीं सिर्फ इतनी फ्लाइट
डिटर्जेंट, पेंट, साबुन, नमक और बर्तन सब होगा महंगा, अगस्त से ही बढ़ेंगे दाम
डिटर्जेंट, पेंट, साबुन, नमक और बर्तन सब होगा महंगा, अगस्त से ही बढ़ेंगे दाम
अब मामूली खर्चे में देखें नेटफ्लिक्स, फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग से ऐसे मिलेगा प्लान
अब मामूली खर्चे में देखें नेटफ्लिक्स, फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग से ऐसे मिलेगा प्लान

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget