एक्सप्लोरर

डेबिट कार्ड का नियम बनेगा UPI की ढाल, बिना एक्स्ट्रा चार्ज जारी रहेगा लेनदेन

UPI Transactions: छोटे कारोबारियों को नुकसान पहुंचाए बिना यूपीआई पर शुल्क लगाने का नया ब्लूप्रिंट तैयार हो गया है. डिजिटल पेमेंट्स को घाटे से बचाने के लिए अब डेबिट कार्ड मॉडल पर चर्चा हो रही है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • आम जनता को मुफ्त लेनदेन, कंपनियों को राजस्व मिलेगा.

UPI Payment: भारत में यूपीआई का क्रेज जबरदस्त है और उसका कारण है इसमें लेनदेन पर कोई चार्ज नहीं (Zero MDR) देना पड़ता है. हालांकि, इसी के चलते Google Pay, Phonepe जैसी फिनटेक कंपनियों को भारी खर्च उठाना पड़ता है इसलिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की मांग लगातार उठती रही है.  

सूत्रों के मुताबिक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का 2017 का एक नियम, जो दुकानदारों को डेबिट कार्ड की फीस ग्राहकों पर डालने से रोकता है, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) यूजर्स को मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) फीस से बचाने के लिए एक मॉडल बन सकता है. आरबीआई ने डेबिट कार्ड के लिए जो नियम बनाए हैं, अगर उन्हें यूपीआई पर थोड़े-बहुत बदलाव के साथ लागू किया जाए, तो यह आम जनता को नाराज किए बिना एक संतुलित शुल्क मॉडल का सटीक ब्लूप्रिंट साबित हो सकता है.

क्या है आरबीआई के नियम? 

भारतीय रिजर्व बैंक के नियम के मुताबिक, 20 लाख से कम सालाना टर्नओवर वाले छोटे मर्चेंट्स के लिए डेबिट कार्ड पर MDR की ऊपरी सीमा बहुत कम (अधिकतम 0.40%) तय की गई है. आरबीआई का यह नियम 20 लाख से कम कमाई वाले मर्चेंट्स को MDR से बचाता है. यूपीआई पर इसके इस्तेमाल के तहत, छोटे किराना स्टोर्स या रेहड़ी-पटरी वालों को MDR शुल्क से 100% मुक्त रखा जा सकता है.

वहीं डेबिट कार्ड के नियम अनुसार, बड़े-बड़े शोरूम, मॉल्स, ई-कॉमर्स कंपनियों से बैंक ज्यादा MDR वसूलता है. इस नियम को लागू करते हुए केवल बड़े संगठित रिटेलर्स और मर्चेंट ट्रांजैक्शंस पर ही मामूली MDR लगाया जाए क्योंकि ये इस लागत को सहने के काबिल हैं. 

आम जनता को मिलेगी राहत

इस नियम के लागू होने से आम उपभोक्ताओं के लिए एक बैंक अकाउंट से दूसरे में पैसे भेजना हमेशा की तरह 100% फ्री रहेगा. NPCI और फिनटेक कंपनियों के लिए भी रेवेन्यू जेनरेट होगा, जिसका इस्तेमाल वे अपने सर्वर और सुरक्षा ढांचे को मजबूत बनाने के लिए कर सकेंगे. वर्तमान में सरकार को कंपनियों के घाटे की भरपाई के लिए करोड़ों रुपये का इंसेन्टिव फंड देना पड़ता है. 

ये भी पढ़ें:

क्या बढ़ाई जाएगी LPG e-KYC की डेडलाइन? आज खत्म हो रही मियाद, 5 मिनट में ऐसे करें वेरिफेशन 

अरिजीता सेन एबीपी लाइव के बिजनेस डेस्क पर बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर काम कर रही हैं. पत्रकारिता जगत में करीब आठ साल का अनुभव है. बिज़नेस के साथ-साथ क्राइम, फीचर और राजनीति से जुड़ी खबरों में भी रुचि रखती हैं. एबीपी से पहले कई संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

डेबिट कार्ड का नियम बनेगा UPI की ढाल, बिना एक्स्ट्रा चार्ज जारी रहेगा लेनदेन
डेबिट कार्ड का नियम बनेगा UPI की ढाल, बिना एक्स्ट्रा चार्ज जारी रहेगा लेनदेन
बांग्लादेश में त्राहि-त्राहि: गैस न मिलने से रसोई से हाईवे तक हाहाकार, सड़कों पर उतरे लोग
बांग्लादेश में त्राहि-त्राहि: गैस न मिलने से रसोई से हाईवे तक हाहाकार, सड़कों पर उतरे लोग
ट्रंप की सीक्रेट ट्रेडिंग का पर्दाफाश! ईरान से जंग लड़ते हुए ट्रंप ने यहां लगाया अरबों का दांव
ट्रंप की सीक्रेट ट्रेडिंग का पर्दाफाश! ईरान से जंग लड़ते हुए ट्रंप ने यहां लगाया अरबों का दांव
हिमाचल के बाद अब इस राज्य में नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर, सरकार किया बैन
हिमाचल के बाद अब इस राज्य में नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर, सरकार किया बैन
Advertisement

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget