एक्सप्लोरर

Free Ration की अवधि बढ़ने के बाद राशन कार्ड होल्डर्स के साथ हो रहा धोखा, इस तरह रखें सावधानी

आप जब भी राशन लेने राशन की दुकान पर जाएं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि राशन देने वाला डीलर राशन के वजन में कुछ गड़बड़ी तो नहीं कर रहा है. ध्यान रखें कि वह आपको सही वजन का राशन दें.

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलने वाली मुफ्त राशन की सुविधा को सितंबर 2022 तक के लिए बढ़ाने का फैसला लिया है. इस योजना का लाभ 80 करोड़ लोगों को मिलेगा. गौरतलब है कि साल 2020 में कोरोना महामारी के आगाज के बाद से सरकार ने गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त दाल, चावल और गेहूं की देने की सुविधा की शुरुआत की थी. यह योजना मार्च 31 को खत्म होने वाली थी जिसे सरकार ने सितंबर 2022 तक की लिए बढ़ा दिया है.

लेकिन, पिछले कुछ दिनों में ऐसी कई खबरें आ रही है जिसमें यह पता चला है कि कई राशन डीलर लोगों को कम राशन दे रहे हैं. कई राशन डीलर इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (EPOS) का इस्तेमाल कर राशन कार्ड होल्डर्स को कम राशन दे रहे हैं. गौरतलब है कि इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ई-पीओएस डिवाइस) का इस्तेमाल करना गैर कानूनी है. अगर आप इस तरह के धोखाधड़ी से बचना चाहते हैं तो राशन लेते वक्त चार बातों का खास ख्याल रखें. तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

राशन के वजन पर दें ध्यान
आप जब भी राशन लेने राशन की दुकान पर जाएं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि राशन देने वाला डीलर राशन के वजन में कुछ गड़बड़ी तो नहीं कर रहा है. ध्यान रखें कि वह आपको सही वजन का राशन दें. अगर आप डीलर राशन देने में गड़बड़ी करता है तो आप इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 1800-180-0150 और 1967 पर कॉल करके दर्ज करा सकती है.

बायोमेट्रिक जानकारी दर्ज करें
सरकार ने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए कहा है. ऐसे में जब आप राशन की दुकान पर जाएं तो अपना अंगूठा लगाकर अपनी बायोमेट्रिक जानकारी दर्ज करें. इससे साथ ही हर महीने मिलने वाला राशन आप जरूर लें. इससे राशन कार्ड डीलर राशन को ब्लैक में नहीं बेच पाएगा.

मुफ्त दिया जाने वाला पूरा राशन लें
सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना  के तहत चावल गेहूं के अलावा चावल, दाल, नमक आदि बहुत सी चीजें देती है. ऐसे में राशन से लेने से पहले यह अच्छी तरह पता कर लें की आपको कितना राशन कितनी संख्या में मिलेगा.  

प्रति व्यक्ति के हिसाब से राशन लें
ध्यान रखें कि सरकार राशन कार्ड में दर्ज प्रति व्यक्ति के हिसाब से राशन देती है. ऐसे में परिवार में सभी सदस्यों के नाम राशन कार्ड में दर्ज करवाएं और सभी लोगों के हिसाब से ही राशन लें. ध्यान रखें गेहूं, चावल , दाल, नमक सभी चीजों को लें.

ये भी पढ़ें-

ULIP में निवेश की बना रहे हैं प्लानिंग तो जानें इसके फायदे, ये है स्कीम के सभी डिटेल्स

IRCTC ई-वॉलेट के जरिए चुटकियों में करें रेलवे टिकट की बुकिंग, जानें रजिस्ट्रेशन का आसान प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
CJP Protest: सीजेआई आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
CJP आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget