एक्सप्लोरर

Railway Reservation: लाइन में लगे बिना केवल इस एप के जरिए पाएं ट्रेन का जनरल टिकट

Railway Reservation: जनरल टिकट पाने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है. आप केवल एक एप के जरिए कुछ ही सेकंड में जनरल टिकट प्राप्त कर सकते हैं.

Train Ticket Booking by UTS App: भारतीय रेलवे आम लोगों के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है. हर दिन करोड़ों लोग रेलवे के जरिए यात्रा करते हैं. हर दिन हजारों ट्रेनों का संचालन करने के बाद भी ट्रेन में टिकट को लेकर मारामारी रहती है. गर्मियों की छुट्टियों का मौसम जल्द ही शुरू होने वाला है. ऐसे में लोगों को जनरल और रिजर्वेशन टिकट दोनों को प्राप्त करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

लंबी-लंबी लाइनों से मिलेगा छुटकारा

आमतौर पर ट्रेन में रिजर्वेशन से लेकर जनरल टिकट तक की भारी डिमांड रहती है. यात्रियों को आसानी से जनरल टिकट मिल सकें, इसके लिए आप 'अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम' (UTS App) एप का इस्तेमाल कर सकते हैं. यात्री 200 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए तीन दिन पहले ही अपना जनरल टिकट इस एप के जरिए बुक कर सकते हैं. इसके लिए आपको अब रेलवे स्टेशन की लंबी-लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा. हम आपको इस एप के जरिए टिकट बुकिंग प्रोसेस के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

कैसे यूज करें UTS App

1. अगर आप यूटीएस एप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले UTS एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करके एक अकाउंट क्रिएट करें.
2. आगे अकाउंट में लॉगिन करें.
3. अब इस एप में आपको कई तरह के विकल्प जैसे QR Booking, Quick Booking, Platform Ticket Season Ticket जैसे कई विकल्प दिखेंगे.
4. नीचे आपको बुक एंड ट्रैवल के विकल्प (Paperless) के विकल्प को चुनें.
5. अगर आप पेपर टिकट का विकल्प चुनते हैं तो आपकी टिकट की बुकिंग ऑनलाइन होगी और आपको टिकट काउंटर से प्राप्त होगा.
6. आगे आपको मोबाइल नंबर के जरिए अपना नाम, मोबाइल नंबर, पासवर्ड, जेंडर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा.
7. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका जीरो बैलेंस वॉलेट क्रिएट हो जाएगा.
8. आगे पेपरलेस टिकट का विकल्प चुनने के बाद आपको अपने मोबाइल का जीपीएस ऑन करना होगा.
9. आगे स्टेशन के विकल्प को चुनकर Get Fare के विकल्प को चुनना होगा.
10. इसके बाद आपके सामने उन सभी ट्रेनों के विकल्प होंगे, जो उस डेस्टिनेशन तक जाते होंगे.
11. डेस्टिनेशन के विकल्प को चुनकर आप बुक टिकट के विकल्प को चुनकर पेमेंट विकल्प की तरफ बढ़ें.
12. आप चाहें तो R-Wallet या नेट बैंकिंग, यूपीआई आदि के जरिए पेमेंट करके अपना टिकट बुक कर सकते हैं.

5 सेकेंड में हो जाता है काम

पहले यात्रियों को जनरल टिकट प्राप्त करने के लिए रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ता था. ऐसे में उन्हें एक जनरल टिकट प्राप्त करने में 20 से 30 मिनट तक का वक्त लग जाता था, लेकिन अब UTS एप के बाद से इस काम को यात्री अपने मोबाइल की मदद से 5 सेकेंड में कर लेते है.

ये भी पढ़ें-

कब लखटकिया होगा सोना? अर्थशास्त्रियों से पहले था शक्ति कपूर को मालूम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में 1000 लोगों को नौकरी से निकालेगा Amazon, रिटेल टीम पर बड़ा असर
भारत में 1000 लोगों को नौकरी से निकालेगा Amazon, रिटेल टीम पर बड़ा असर
जीएसटी काउंसिल की महाबैठक आज, जानिए किन बड़े मुद्दों पर आएगा फैसला
जीएसटी काउंसिल की महाबैठक आज, जानिए किन बड़े मुद्दों पर आएगा फैसला
1 जनवरी तक स्थगित किया जा सकता है UPI पर चार्ज, ऑनलाइन पेमेंट पर बड़ी खबर
1 जनवरी तक स्थगित किया जा सकता है UPI पर चार्ज, ऑनलाइन पेमेंट पर बड़ी खबर
बहुत महंगी होने वाली है वाइन, 70 सालों में सबसे बड़ा संकट
बहुत महंगी होने वाली है वाइन, 70 सालों में सबसे बड़ा संकट

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
Embed widget