एक्सप्लोरर

कोरोना से बचने के लिए रेलवे बोर्ड ने उठाया कदम, एसी कोच में नहीं मिलेंगे कंबल और पर्दे

रेलवे बोर्ड ने सारे एसी कोचों से पर्दे और कंबल वापस मंगाने का आदेश दिया है. बोर्ड ने ट्रेनों की विशेष साफ-सफाई कराने की भी बात कही है.

कोरोना के कोहराम से पूरा देश परेशान है. अब तक दो लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है. ऐसे में अब भारतीय रेलवे के बोर्ड ने भी यात्रियों को कोरोना के थतरनाक वायरस से बचाने के लिए कड़े कदम उठाने का ऐलान किया है. रेलवे बोर्ड ने सारे एसी कोचों से पर्दे और कंबल वापस मंगाने का आदेश दिया है। इसके अलावा रेलवे ने एसी के तापमान को ब्लॉक करने का आदेश दिया है.

गौरतलब है कि देश में लगातार कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं. कोरोना भीड़-भाड़ वाली जगहों में जल्दी अपने पैर पसारता है. ऐसे में अब रेलवे भी इसके लिए बचाव की तरीके अपना रहा है.  रेलवे बोर्ड अपने जोनल रेलवे अधिकारियों को इसके लिए कदम उठाने के आदेश दिए हैं. जहां रेलवे बोर्ड ने कहा है कि एसी कोच से सारे पर्दे हटा दिए जाएंगे. वहीं कंबलों को भी वापस मंगा लिया जाएगा.

साथ में बोर्ड ने एसी के तापमान को भी ब्लॉक करने को कहा है. अब एसी का तापमान 24-25 डिग्री ही रह सकेगा. इसके अलावा कोरोना पर सतर्कता बरतते हुए अब रेलवे की ओर से यात्रियों को हमेशा ताजा धुले हुए कवर के साथ ही कंबल दिए जाएंगे. बोर्ड का यह भी निर्देश है कि सभी यात्रियों को धुले हुए बेडशीट ही प्रोवाइड किए जाएं. इसके अलावा बोर्ड ने कहा है कि कोचों में एक्सट्रा बेडशीट और कंबल भी रखे जाएं. बोर्ड ने ट्रेनों की विशेष साफ-सफाई कराने की भी बात कही.

इसके अलावा रेलवे बोर्ड ने बताया कि रेलवे से यात्रा करने वाले लोगों को इस बारे में वॉ़यस रिस्पांस सिस्टम औऱ एसएमएस के जरिए भी इस बारे में जागरुक किया जाएगा. वहीं सेंट्रल रेलवे और वेस्टर्न रेलवे ने इस बारे में कदम उठाना भी शुरू कर दिया है. आपको बता दें कि अब तक देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 107 हो चुकी है. इस वायरस से अब तक दो लोगों की जान भी जा चुकी है.

यहां पढ़ें

अफवाहों से बचें, जानें कैसे अपने बच्चों को Coronavirus की चपेट में आने से बचा सकते हैं आप, यहां है पूरी जानकारी

कोरोना का असर: जल्द घर से मुकदमा दाखिल कर सकेंगे सुप्रीम कोर्ट के वकील, जिरह की भी होगी सुविधा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget