एक्सप्लोरर

Raghuram Rajan: क्या रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन रखने वाले हैं राजनीति में कदम? जानें उनका जवाब

RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर हाल ही में कई अहम बातों को बताया है और साल 2023 के आउटलुक को लेकर भी चर्चा की है. राजनीति में आने को लेकर उनकी क्या राय है-जानें यहां

Raghuram Rajan: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ 14 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया. राजस्थान के सवाई माधोपुर से गुजरते हुए इस यात्रा में आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने राहुल गांधी के साथ कदम बढ़ाए. इसी दौरान रघुराम राजन का एक इंटरव्यू भी सामने आया जिसमें रघुराम राजन ने अर्थव्यवस्था के कई पहलुओं पर चर्चा भी की.

रघुराम राजन ने दिए सवालों के जवाब

आज इकनॉमिक टाइम्स की एक खबर के मुताबिक रघुराम राजन ने फिर से भारत जोड़ो यात्रा के बारे में बात की है. उन्होंने इस सवाल का भी जवाब दिया कि क्या वो आने वाले समय में भारतीय राजनीति में कदम रखने वाले हैं, जानें रघुराम राजन ने और किन बातों का जवाब दिया है.

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की वजह पर दिया ये जवाब

रघुराम राजन ने ईटी नाऊ से बात करते हुए कहा कि उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में इसलिए हिस्सा लिया क्योंकि एक नागरिक होने के नाते उन्हें ऐसा जरूरी लगा. उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत इसका लोकतंत्र ही है लेकिन भारत में सामाजिक समरसता और सर्वधर्म समभाव की भावना पर खतरे दिख रहे हैं. एक भारतीय नागरिक होने के चलते वो देश के मुद्दों से परिचित हैं और इनको लेकर अपनी जिम्मेदारी समझते हैं, लिहाजा वो इस यात्रा में केवल एक भागीदार की तरह शामिल हुए. इसका कोई राजनीतिक अर्थ नहीं लगाया जाना चाहिए.

राजनीति में आने के सवाल पर रघुराम राजन ने क्या कहा- जानें

रघुराम राजन ने ये भी कहा कि उनकी राजनीति में आने की कोई योजना नहीं है, साथ ही उनके भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के पीछे की वजह पर जो कयास लगाए जा रहे हैं, उनका कोई आधार नहीं है.

अगले साल के आउटलुक पर रघुराम राजन का क्या है मानना

रघुराम राजन का राहुल गांधी ने भी इंटरव्यू लिया था और उसमें आरबीआई के पूर्व गवर्नर राजन ने कहा था कि अगले साल पूरी दुनिया में विकास दर में कमी देखी जाएगी. ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है और इसका असर भारत पर भी पड़ने वाला है. भारत में भी ब्याज दरें बढ़ी हैं लेकिन भारत से किया जाने वाला निर्यात लगातार घट रहा है. भारत में जो महंगाई है वो कमोडिटी दामों में उछाल के चलते है, साग-सब्जियों की महंगाई देश के विकास के लिए नेगेटिव काम करेगी.

ये भी पढ़ें

Gold Rate: मिलेगी खुशखबरी! बजट के बाद सस्ता होगा सोना, जानिए सरकार का क्या है प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget