एक्सप्लोरर

सरकारी नहीं, इस शहर में प्राइवेट कंपनी बनाने जा रही फ्लाईओवर; अब हर रोज ट्रैफिक के झंझट से छुटकारा

Prestige Group Flyover: प्रेस्टीज ग्रुप पहले से ही बेंगलुरु में टेक पार्क बना रही है और अब फ्लाईओवर बनाने जा रही है. इसका इस्तेमाल टेक पार्क यूजर्स के साथ-साथ शहर की आम जनता भी कर पाएंगे.

Prestige Group Flyover in Bengaluru: बेंगलुरु में बीटा टेक पार्क को आउटर रिंग रोड से कनेक्ट करने के लिए एक फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए प्रेस्टीज ग्रुप को BBMP (Bruhat Bengaluru Mahanagara Palike) से मंजूरी मिल गई है. 1.5 किलोमीटर लंबे इस नए फ्लाईओवर से ओल्ड एयरपोर्ट रोड और करियामन्ना अग्रहारा के बीच ट्रैफिक से लोगों को निजात मिलेगी. 

टेक पार्क को ध्यान में रख बनाया जा रहा फ्लाईओवर 

प्रेस्टीज ग्रुप पहले से ही बेंगलुरु में टेक पार्क बना रही है और अब फ्लाईओवर बनाने के लिए भी कंपनी पैसे लगाएगी. फ्लाईओवर का इस्तेमाल टेक पार्क यूजर्स के साथ-साथ शहर की आम जनता भी कर पाएंगे. इस पूरे प्रोजेक्ट के तहत प्रेस्टीज ग्रुप को एक 1.5 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाना होगा, जो बीटा टेक पार्क को ORR से कनेक्ट करेगा.करेगा.

एक 40 फुट चौड़ी कनेक्टिंग रोड भी बनाई जाएगी, जो फ्लाईओवर को सकरा अस्पताल रोड से जोड़ेगी. इसके अलावा, करियामन्ना अग्रहारा रोड भी चौड़ी बनाई जाएगी. इनमें राहगीरों के लिए फुटपाथ और लाइट की भी व्यवस्था की जाएगी. इस फ्लाईओवर के बन जाने से बेलंदूर और आसपास के जंक्शनों पर भीड़ कम होगी, जहां आमतौर पर ऑफिस ऑवर्स के दौरान काफी लंबी ट्रैफिक रहती है. 

बेंगलुरु में प्रेस्टिज ग्रुप का आईटी हब 

बता दें कि प्रेस्टिज ग्रुप बेंगलुरु में एक आईटी हब बना रहा है, जो माराथाहल्ली सरजापुर इलाके में ORR तक फैला हुआ है. टेक पार्क में कई सारी कंपनियों के ऑफिस होंगे, जिनमें हजारों की तादात में लोग काम करेंगे.

अपने इसी कैंपस के लिए प्रेस्टिज ग्रुप एक फ्लाईओवर बनाने की इच्छा पहली बार अगस्त 2022 में और फिर नवंबर 2023 में BBMP के सामने जाहिर की ताकि ओल्ड एयरपोर्ट रोड (येमलूर से होकर) और करियामन्ना अग्रहारा रोड पर ट्रैफिक को कम किया जा सके. फिलहाल, प्रेस्टीज बीटा टेक पार्क तक पहुंचने का यही रास्ता है. 

BBMP ने उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार की मंजूरी लेने के बाद इस साल अप्रैल में अपनी सहमति दी थी. हालांकि, इस बात पर जोर दिया गया कि एलिवेटेड रोड का इस्तेमाल टेक पार्क वर्कर्स के साथ-साथ आम जनता भी कर पाए.

इसके अलावा, BBMP ने डेवलपर को को सड़क-चौड़ीकरण के लिए छोड़ी गई भूमि के मुआवजे के रूप में हस्तांतरणीय विकास अधिकार (टीडीआर) प्रमाणपत्र का दावा करने की भी अनुमति दी है, बशर्ते यह कानूनी ढांचे के भीतर हो.

गौरतलब है है कि फ्लाईओवर के निर्माण की मंजूरी BBMP द्वारा टेक पार्क के लिए मंजूरी देने के लगभग एक साल बाद मिली है, जो बेलंदूर में 70 एकड़ की जमीन पर बनकर तैयार हो रहा है. 

ये भी पढ़ें: 

तो इन्हीं की कंपनी है वाई वाई नूडल्स, मिलिए नेपाल के इकलौते अरबपति बिनोद चौधरी से; रतन टाटा के हैं मुरीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3500 रुपये महीना SIP से बनाएं है 3 करोड़ का फंड, समझ लें रिटर्न का जादू
3500 रुपये महीना SIP से बनाएं है 3 करोड़ का फंड, समझ लें रिटर्न का जादू
भोपाल में खुला भारत का पहला कचरा कैफे, प्लास्टिक दो, पोहा लो
भोपाल में खुला भारत का पहला कचरा कैफे, प्लास्टिक दो, पोहा लो
PNB की ब्रांच से 35 करोड़ रुपए गायब, बड़ी संख्या में बैंक पहुंचे ग्राहक
PNB की ब्रांच से 35 करोड़ रुपए गायब, बड़ी संख्या में बैंक पहुंचे ग्राहक
सिर्फ 3 दिन में मिलेगा नया GST नंबर, रजिस्ट्रेशन में 5 बड़े बदलाव जानें
सिर्फ 3 दिन में मिलेगा नया GST नंबर, रजिस्ट्रेशन में 5 बड़े बदलाव जानें

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget