एक्सप्लोरर

GST बंपर सेलः 40 हजार में आईफोन 7, 1 लाख वाला LED टीवी 50 हजार में

नई दिल्लीः जीएसटी को लागू 1 जुलाई से होना है लेकिन इसका असर उससे पहले ही दिख रहा है, करीब-करीब हर कंपनी अपने उत्पादों पर बड़ी छूट दे रही है, एसी, फ्रिज, टीवी, मोबाइल सहति दूसरे कई इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर ऑफर्स की भरमार है, प्री जीएसटी सेल में कार और बाइक कंपनियां भी पीछे नहीं हैं, यहां भी बड़ी छूट मिल रही है.

मारूति की कारों पर जो छूट पहले से मिल रही थी उसमें 10 हजार रुपये बढ़ा दिए गए हैं, टोयोटा का भी ऐसा ही ऑफर है, टाटा भी अपनी कार टिगोर पर अच्छी डील दे रही है, बाइक पर भी सेल चल रही है, और ये सब इसलिए हुआ है क्योंकि जीएसटी की वजह से बंपर सेल शुरू हो गयी है.

प्री-जीएसटी सेल में मिल रही डील्स में 60 हजार रुपये का 32जीबी वाला आईफोन 7 अब 40 हजार में मिल रहा है. एचपी का गेमिंग लैपटॉप जिसकी कीमत करीब 85 हजार रुपये है, सेल में करीब 65 हजार रुपये में मिल रहा है. कैनन का फाइव डी कैमरा जिसकी कीमत करीब सवा तीन लाख रुपये है, वो जीएसटी लागू होने से पहले 2 लाख पैंसठ हजार में मिल रहा है. 1 लाख रुपये वाला एलईडी टीवी 50 फीसदी डिस्काउंट के साथ 50 हजार रुपये में मिल रहा है

अलग-अलग कंपनियों की कार पर 15 हजार से लेकर 60 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. जो कस्टमर अभी गाड़ी खऱीदेंगे तो उसको अच्छा फायदा होने वाला तय है.

ब्रैंडेड कपड़ों की कंपनियों ने भी भारी छूट का ऐलान किया है, 40 से लेकर 60 फीसदी तक की छूट दी जा रही है, जानकारों के मुताबिक कंपनियां इस बात से घबराई हुई हैं कि जीएसटी लागू होने के बाद उनके कारोबार पर टैक्स का कैसा और कितना असर होगा, इसीलिए कंपनियां पुराना स्टॉक कम से कम रखना चाहती हैं जिससे जीएसटी के कठिन कानून प्रक्रियाओं और इनपुट क्रेडिट क्लेम के झंझट से बचा जा सके. साथ ही जीएसटी की आड़ में कंपनियां बाज़ार की सुस्ती में अपने कारोबार को बढ़ाने का भी काम कर रही हैं.

कल ही 2 व्हीलर की दिग्गज कंपनी बजाज ऑटो ने भी अपनी बाइक्स पर 4500 रुपये तक की छूट देने का ऐलान किया है. वहीं ऑडी भी पहले ही अपनी कार पर भारी छूट का ऐलान कर चुकी है. जहां गारमेंट कंपनियां अपने पुराने माल को ठिकाने लगा रही हैं वहीं कार बनाने वाली कंपनियां 2.5 लाख रुपये तक की छूट दे रही है. लिवाइस, रीबॉक और वुडलैंड इस समय अपने उत्पादों पर भारी छूट दे रही हैं. वुडलैंड वर्ल्डवाइड के प्रबंध निदेशक हरकीरत सिंह ने कहा कि रिटेलर ज्यादा मात्रा में पुराने माल को अपने पास नहीं रखना चाहते क्योंकि नई टैक्स प्रणाली में उनका मार्जिन बदलने की संभावना है. कोई भी ब्रांड एक जुलाई से पहले अपना पूरा पुराना माल नहीं बेच सकती लेकिन हम ज्यादा से ज्यादा माल बेचने की कोशिश कर रहे हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tax Notice: UPI पेमेंट करने वाले सावधान, आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस
UPI पेमेंट करने वाले सावधान, आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस
FCI ने एथेनॉल कंपनियों को 40% सस्ते में बेचा चावल, संसद में RTI से खुलासा
FCI ने एथेनॉल कंपनियों को 40% सस्ते में बेचा चावल, संसद में RTI से खुलासा
India- China: भारत ने चीन को पछाड़ा, इस मामले में बना दूसरा सबसे बड़ा सप्लायर देश
भारत ने चीन को पछाड़ा, इस मामले में बना दूसरा सबसे बड़ा सप्लायर देश
FDI: 11 सालों में बदला देश का नक्शा, 143% बढ़ा विदेशी निवेश, आया बंपर पैसा
FDI: 11 सालों में बदला देश का नक्शा, 143% बढ़ा विदेशी निवेश, आया बंपर पैसा

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget