एक्सप्लोरर

सोलर आवर्स के दौरान 20% सस्ती मिलेगी बिजली, लेकिन रात में AC चलाने पर ढीली होगी जेब

Time of Day Tariff System: सोलर घंटों के दौरान सप्लाई की जाने वाली बिजली सस्ती मिलेगी लेकिन नॉन सोलर घंटों के दौरान बिजली महंगी मिलेगी.

Solar Hours Charges: बिजली खपत के मोर्चे पर उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में बड़ी राहत मिलने वाली है. आने वाले दिनों में आपके बिजली के बिल में कमी देखने को मिल सकती है. सोलर घंटों (Solar Hours) के दौरान सप्लाई की जाने वाली बिजली उपभोक्ताओं को 10 से 20 फीसदी सस्ते दामों में उपलब्ध हो सकेगा. स्टेट इलेक्ट्रसिटी रेग्यूलेटरी कमीशन दिन के 8 घंटें को सोलर घंटा मानती है. इस अवधि में जिसे टाइम ऑफ डे (Time Of Day) कहा गया है उस दौरान सप्लाई की जाने वाली बिजली के लिए सामान्य दरों के मुकाबले आपको कम पैसे देने होंगे.  

केंद्र सरकार ने मौजूदा पावर टैरिफ सिस्टम में दो बड़े बदलाव करने का ऐलान किया है. इसके लिए सरकार इलेक्ट्रिसिटी(राइट टू कंज्यूमर) रूल्स 2020 में संशोधन करने का फैसला किया है.  पहला बदलाव सोलर घंटों के दौरान बिजली की कीमत को लेकर है जिसे टाइम ऑफ डे (Time Of Day) टैरिफ सिस्टम कहा जा रहा है. टाइम ऑफ डे टैरिफ सिस्टम सबसे पहले कमर्शियल और इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं पर लागू होगा जिनका अधिकतम खपत 10 किलोवाट तक है. उनके लिए ये नियम एक अप्रैल 2024 से तो कृषि उपभोक्ताओं को छोड़कर दूसरे उपभोक्ताओं के लिए ये प्रावधान 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा. जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर्स लगा दिया जाएगा उनके लिए  टाइम ऑफ डे (Time Of Day) टैरिफ सिस्टम को फौरन लागू कर दिया जाएगा. 

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने सरकार के इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि टाइम ऑफ डे (Time Of Day) टैरिफ सिस्टम देश के पावर सिस्टम के साथ उपभोक्ताओं के हक में है. उन्होंने बताया कि टाइम ऑफ डे टैरिफ सिस्टम में पीक घंटे, सोलर घंटे और नॉर्मल घंटे जैसे तीन श्रेणी में बांटा गया है. इससे उपभोक्ता टैरिफ के मुताबिक लोड को मैनेज कर सकेंगे. सोलर पावर के सस्ते होने के कारण सोलर घंटों के दौरान बिजली सस्ती रहेगी. हालांकि नॉन सोलर घंटे के दौरान जैसे थर्मल या हाइड्रो या गैस आधारित बिजली सोलर पावर के मुकाबले महंगी होगी. इससे उपभोक्ता बिजली खपत के अपने तौर तरीकों को बदल सकते हैं. 

स्मार्ट मीटर के नियमों को भी सरल किया गया है. उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए अधिकत्तम लोड से ज्यादा बिजली के लोड बढ़ने पर मौजूदा पेनल्टी को कम किया गया है. मीटर के प्रोविजन को लेकर संशोधित किए गए नियमों के मुताबिक स्मार्ट मीटर के इंस्टॉल होने के बाद, स्मार्ट मीटर के इस्टॉल होने से पहले की अवधि के लिए स्मॉर्ट मीटर अधिकत्तम लोड को रिकॉर्ड करता है तो उपभोक्ताओं को उस अवधि के लिए कोई पेनल्टी नहीं देना होगा. लोड रिविजन के नियमों को भी सरल किया गया है. एक वित्त वर्ष में तीन बार तय लोड से ज्यादा लोड फैक्टर बढ़ने के बाद ही लोड बढ़ाया जाएगा. 

ये भी पढ़ें 

Adani Group Stocks: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अमेरिका में भी शुरू हो गई अडानी समूह के खिलाफ जांच, 52,000 करोड़ रुपये घट गया मार्केट कैप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
CJP Protest: सीजेआई आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
CJP आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget