एक्सप्लोरर

Bank of Baroda: इस बैंक में पॉजिटिव पे सिस्टम लागू, चेक क्लीयरेंस के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

Bank of Baroda ने 1 अगस्त से 5 लाख रुपये या उससे अधिक के अमाउंट वाले चेक पर PPS लागू कर दिया है. अब अगर नए नियमों के अनुरुप आप चेक जमा नहीं करते हैं, तो उसे बैंक कैंसिल कर देगी.

Bank of Baroda New Cheque Payment Rules : भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने पॉजिटिव पे सिस्टम (Positive Pay System) को आज से लागू कर दिया है. अगर आप इस बैंक की सर्विस लेते हैं. साथ ही आपका ज्यादातर लेन-देन चेक (Cheque Payment) के माध्यम से होता है, तो ये खबर आपके लिए काम की साबित होगी.

नहीं तो कैंसिल होगा चेक 
BOB ने 1 अगस्त से 5 लाख रुपये या उससे अधिक के अमाउंट वाले चेक पर पॉजिटिव पे सिस्टम (Positive Pay System) लागू कर दिया है. अब अगर नए नियमों के अनुरुप आप चेक जमा नहीं करते है, तो उसे बैंक कैंसिल कर देगी. बैंक की ओर से ये बड़ा बदलाव हुआ है. 

RBI ने लागू किया था नियम 
जनवरी 2021 में Reserve Bank ने बैंकों को PPS लागू करने के लिए जोर दिया था, लेकिन कई बैंक अब तक इसे लागू नहीं कर सकी. RBI की गाइड लाइन के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा ने 1 अगस्त से पीपीएस (PPS) लागू कर दिया है. आरबीआई नए सिस्टम के जरिए चेक संबंधी धोखाधड़ी को रोकने का प्रयास किया जा रहा था.

जून में दी थी जानकारी
आपको बता दें कि Bank Of Baroda ने इस बारे में जून माह में दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे. बैंक ने कहा था कि अगर कोई भी ग्राहक 1 अगस्त 2022 से पीपीएस पुष्टि के बिना चेक जारी करता है, तो उसका चेक क्लियर नहीं होगा.

ये है पीपीएस सिस्टम
पॉजिटिव पे सिस्टम (Positive Pay System) में चेक जारी करने वाले को एसएमएस (SMS), मोबाइल ऐप (Mobile App), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) या एटीएम (ATM) के माध्यम से चेक लेने वाले की जानकारी पहले देनी होती है. जिसमें चेक का अमाउंट (Amount), बेनेफिशियरी का नाम, अकाउंट नंबर, चेक नंबर सहित अन्य जानकारियां शामिल हैं. अगर चेक जारी करने वाला ग्राहक बैंक को ये जानकारी नहीं देगा तो बैंक चेक क्लियर करने से मना कर सकता हैं.

ये भी पढ़ें 

M&M Share Price: 30 मिनट में 1 लाख नई स्कार्पियो की बुकिंग के बाद, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में ऐतिहासिक उछाल

RBI Repo Rate: महंगी हो सकती है EMI, 5 अगस्त को RBI 0.50% तक बढ़ा सकता है रेपो रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी
आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी
पटना में 1042 और दिल्ली में 942 रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर, आपके शहर में कितना है रेट?
पटना में 1042 और दिल्ली में 942 रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर, आपके शहर में कितना है रेट?
आज 22 अगस्त को महंगा या सस्ता हुआ पेट्रोल? देखें दिल्ली से पटना तक के रेट
आज 22 अगस्त को महंगा या सस्ता हुआ पेट्रोल? देखें दिल्ली से पटना तक के रेट

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget