एक्सप्लोरर

PNB के कस्टमर अगस्त खत्म होने से पहले जरूर कर लें यह काम, वरना नहीं इस्तेमाल कर पाएंगे खाता!

KYC: पंजाब नेशनल बैंक में अगर आपका खाता है तो यह खबर आपके काम की है. 31 अगस्त तक इस काम को पूरा कर लें वरना बाद में आपको खाता ऑपरेट करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

PNB e-KYC: सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने अपने ग्राहकों को एक अलर्ट जारी किया है. बैंक ने ग्राहकों को जानकारी देते हुए कहा है कि वह अगस्त के अंत तक अपने खाते के ई-केवाईसी (PNB eKYC) करवा लें. अगर आपके अकाउंट में ई-केवाईसी अपडेट नहीं रहेगी तो आपके खाते को इनएक्टिव कर दिया जाएगा. रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक बैंक ने अपने कस्टमर्स को उनके पते पर नोटिस भेजना शुरू कर दिया है. इसके साथ ही बैंक ने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस भी भेजना शुरू कर दिया है. बैंक ने अखबारों के जरिए भी ग्राहकों को यह जानकारी देना शुरू कर दिया है.

केवाईसी अपडेट करना क्यों है जरूरी?

रिजर्व बैंक के नियम के अनुसार सभी बैंक के कस्टमर्स को समय-समय पर अपने खाते में केवाईसी अपडेट करना जरूरी है. ऐसे में पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को 31 अगस्त, 2023 तक का वक्त दिया है कि वह अपने खाते में ई-केवाईसी पूरी कर लें. इस प्रक्रिया को पूरी करने के लिए आप किसी ब्रांच में जाकर या पीएनबी वन ऐप (PNB one App), आईबीएस या रजिस्टर्ड ईमेल के जरिए इस काम को पूरा कर सकते हैं. अगर आप 31 अगस्त तक इस काम को नहीं करते हैं तो आपके अकाउंट को निष्क्रिय कर दिया जाएगा.

केवाईसी स्टेटस चेक करने का बेहद आसान है तरीका-

गौरतलब है कि बैंक अपने ग्राहकों को घर बैठे केवाईसी चेक करने की सुविधा देता है. इसके लिए सबसे पहले आप नेट बैंकिंग ओपन करके क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन कर लें. इसके बाद पर्सनल सेटिंग में जाकर केवाईसी स्टेटस को देख लें. अगर केवाईसी की प्रक्रिया पूरी है तो यह कंप्लीट दिखाएगा. वहीं ई-केवाईसी न पूरा होने पर आप पीएनबी वन ऐप के जरिए इस प्रोसेस को आसानी से पूरा कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपना मौजूदा पता का प्रूफ, सालाना इनकम और आधार बेस्ड ऑथेटिफिकेशन को पूरा करना होगा. इसके बाद केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

ब्रांच में कैसे करें केवाईसी

ऑनलाइन के अलावा आप ब्रांच में भी जाकर केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं. इसके लिए आपको केवल एक सेल्फ डेकोरेशन फॉर्म जमा करना होगा जिसमें यह सत्यापित करना होगा की आपके अपने एड्रेस में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है. इसके बाद ब्रांच में आपके केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

ये भी पढ़ें-

Tata Technologies IPO: कब आ रहा है टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ? जानें जीएमपी की डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Adani Ports Rating: अडानी पोर्ट्स की बड़ी कामयाबी, S&P ने बढ़ाई रेटिंग, मजबूत कैश फ्लो और बैलेंस शीट का मिला फायदा
अडानी पोर्ट्स की बड़ी कामयाबी, S&P ने बढ़ाई रेटिंग, मजबूत कैश फ्लो और बैलेंस शीट का मिला फायदा
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
Explained: PM मोदी की अपील के बाद लगातार सस्ता हो रहा सोना! इस महीने 16,000 रुपए गिरा, एक्सपर्ट्स से समझें- खरीदें या नहीं?
PM मोदी की अपील के बाद सोना सस्ता! जून में 16,000 रुपए गिरा, एक्सपर्ट से जानें- खरीदें या नहीं?
Oil-LPG Crisis: 9 गुना बढ़ा तेल का किराया, देश पर फिर आई नई आफत, रसोई गैस पर भी मंडराया खतरा
9 गुना बढ़ा तेल का किराया, देश पर फिर आई नई आफत, रसोई गैस पर भी मंडराया खतरा

वीडियोज

Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता का प्रमाण, पहचान और मीडिया से सोशल मीडिया तक बहस…, पासपोर्ट क्यों नहीं मजबूत दस्तावेज?
नागरिकता का प्रमाण, पहचान और मीडिया से सोशल मीडिया तक बहस…, पासपोर्ट क्यों नहीं मजबूत दस्तावेज?
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने जड़े शतक; साझेदारी 300 रनों के पार
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने शतक जड़कर रचा इतिहास
OTT Releases: एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
‘अमेरिका के साथ कोई समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा बयान
‘अमेरिका संग समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
Embed widget